सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Price Today: सोने में आई गिरावट, चांदी भी फिसली; जानें लखनऊ से लेकर इंदौर तक कितनी हुई कीमत?

    Updated: Tue, 04 Nov 2025 10:02 AM (IST)

    आज 4 नवंबर, मंगलवार को सोने (Gold Price Today) में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। वहीं चांदी (Silver Price Today) में भी कमी आई है। हालांकि कल इन दोनों म ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। 4 नवंबर, मंगलवार को सोने में गिरावट (Gold Price Today) देखी जा रही है। वहीं चांदी (Silver Price Today) में भी कमी है। शादी का सीजन नजदीक है। ऐसे में ये उन लोगों के लिए अच्छी खबर है, जो शादी के लिए सोना खरीदने का सोच रहे हैं। आइए जानते हैं कि आज 4 नवंबर को लखनऊ से लेकर इंदौर तक सोने का क्या भाव चल रहा है। 

    पढ़ें 6 नवंबर के दाम- Gold Price Today: सोने में आया उछाल, चांदी की रफ्तार भी हुई तेज; चेक करें पटना से लेकर इंदौर तक क्या है कीमत

    Gold Price Today: कितना है सोने का भाव?

    एमसीएक्स में सुबह 9.48 बजे 10 ग्राम सोने की कीमत 120,752 रुपये चल रहा है। इसमें 657 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सोने ने अब तक 119,801 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 120,970 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है। 

    IBJA में कल शाम 24 कैरेट सोने की कीमत 120,777 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 110,632 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किय गया है। इसके अलावा 18 कैरेट सोने की कीमत 92,583 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 

    यह भी पढ़ें:-Gold Price: 22 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख रुपये से नीचे जाएगी? क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट

    Silver Price Today: कितनी है चांदी की कीमत?

    एमसीएक्स में सुबह 9.53 बजे 1 किलो चांदी की कीमत 146,910 रुपये चल रहा है। इसमें 848 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। चांदी ने अब तक 146,000 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 147,230 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है। 

    खबरें और भी

    IBJA में कल शाम 1 किलो चांदी की कीमत 149,300 रुपये चल रहा है। 

    आपके शहर में कितनी है सोने और चांदी की कीमत?

    शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
    पटना ₹120,740 ₹147,000
    जयपुर ₹120,790 ₹147,060
    कानपुर ₹120,840 ₹147,110
    लखनऊ ₹120,840 ₹147,110
    भोपाल ₹120,930 ₹147,230
    इंदौर ₹120,930 ₹147,230
    चंडीगढ़ ₹120,810 ₹147,080
    रायपुर ₹120,800 ₹146,990

      

    आज 4 नवंबर को पटना में सोने और चांदी दोनों सबसे कम कीमत पर मिल रह है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 120,740 रुपये है और चांदी का भाव 147,000 रुपये प्रति किलो है। इसके अलावा भोपाल और इंदौर में सोने की कीमत सबसे ज्यादा है, यहां 10 ग्राम सोना 120,930 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा चांदी की कीमत 147,230 रुपये प्रति किलो है।