Trump Tariff की वजह से उछला सोने का दाम, बनाया नया रिकॉर्ड; एक्सपर्ट ने क्या बताया?
ट्रंप टैरिफ से विश्व अर्थव्यवस्था एक बार फिर अस्थिर हो गई है। एमसीएक्स में सोने की कीमत ने नया रिकॉर्ड बनाया है। दोपहर 2.11 बजे एमसीएक्स में 24 कैरेट ...और पढ़ें

नई दिल्ली। यूएस के 50 फीसदी टैरिफ से विश्व अर्थव्यवस्था में एक बार फिर अस्थिरता आई है। एमसीएक्स में सोने के दाम ने नया रिकॉर्ड बनाया है। दोपहर 2.16 बजे 24 कैरेट सोने का दाम 102,729 रुपये पहुंच गया है। वहीं चांदी की चमक भी तेज हुई है। चांदी में दोपहर 2.16 बजे 456 रुपये की बढ़ोतरी देखी जा रही है।
सुबह 11 बजे एमसीएक्स में सोने के दाम में लगभग 100 रुपये की बढ़ोतरी ही दर्ज की गई थी।
Gold Price: कितनी पहुंची सोने की कीमत?
दोपहर 2.46 बजे 24 कैरेट सोने का भाव 102725 रुपये चल रहा है। इसने अब तक 102069 रुपये का लो रिकॉर्ड और 102774 रुपये का हाई रिकॉर्ड बनाया है। इसमें अब तक 625 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी आई है।
Silver Price कितना हुआ?
एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का भाव 117722 रुपये चल रहा है। इसने 116,850 रुपये पहुंचकर लो रिकॉर्ड और 117825 रुपये पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है। चांदी में अब तक 548 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी आई है।
हमने सोने और चांदी में लगातार हो रही बढ़ोतरी की वजह जानने के लिए कमोडिटी के एक्सपर्ट अजय केडिया से बातचीत की। आइए जानते हैं कि उन्होंने इस बढ़ोतरी की क्या वजह बताई है?
एक्सपर्ट ने बताया, बढ़ोतरी का कारण?
कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया ने जागरण से हुई बातचीत में सोने और चांदी में आ रही बढ़ोतरी की अलग-अलग वजह बताई, जैसे-
1. रुपया 88.15 के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया है। इससे भी सोने के दाम में वृद्धि आई है।
2. रूस-यूक्रेन के बीच समझौता होने की उम्मीद है।
3. रूस को दी गई ट्रंप की चेतावनी नाकाम होती दिख रही है, इसलिए आतंकवाद युद्ध छिड़ा है
4. चीन में सोने की खरीदारी बढ़ रही है।
5. सितंबर में अमेरिका का केंद्रीय बैंक फेड ब्याज दरों में कटौती कर सकता है।
6. जल्द ही फेस्टिव सीजन आने वाला है, जिससे सोने की मांग तेज हो रही है। इसलिए भी सोने का भाव बढ़ रहा है।