Gold Price Today: सोने की कीमतों में उछाल, दिल्ली में ₹2 हजार हुआ महंगा; MCX पर मुंह के बल गिरा भाव, देखें कीमत
Gold Price Today: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 2,000 रुपये बढ़कर 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी भी महंगी हुई।

दिल्ली में सोने का भाव ₹2,000 बढ़कर ₹1.58 लाख प्रति 10 ग्राम।
HighLights
दिल्ली में सोने का भाव ₹2,000 बढ़कर ₹1.58 लाख प्रति 10 ग्राम।
चांदी की कीमत ₹730 बढ़कर ₹2,40,730 प्रति किलोग्राम दर्ज की गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने-चांदी के वायदा भाव में गिरावट।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Gold Silver Price: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 2,000 रुपये बढ़कर 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। खुदरा विक्रेताओं और स्टॉकिस्ट की ओर से लिवाली बढ़ने के कारण लगातार दूसरे सत्र में सोने की कीमतों में तेजी आई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत सोमवार के 1,56,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के बंद भाव से 2,000 रुपये बढ़कर 1,58,800 रुपये (Delhi Gold Price) प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई।
वहीं, दूसरी ओर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर कीमतों में गिरावट देखी गई। 5 अक्टूबर 2026 का गोल्ड वायदा शाम 7 बजे के आसपास 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 155290 रुपये (Today Gold Price) प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
दिल्ली में कितनी हुई चांदी की कीमत?
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दो सत्रों तक 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहने के बाद दिल्ली में चांदी की कीमत भी 730 रुपये बढ़कर 2,40,730 रुपये प्रति किलोग्राम (Delhi Silver Price) हो गई।
MCX पर चांदी की कीमतों में गिराटव देखी जा रही है। 4 सितंबर 2026 का चांदी वायदा 1.10% या सस्ती होकर 235436 प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है।
वैश्विक स्तर पर क्या है भाव
वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोना 0.5 प्रतिशत घटकर 4,394.57 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था और चांदी एक प्रतिशत से कुछ अधिक की गिरावट के साथ 65.08 डॉलर प्रति औंस रह गई।
क्या बोले एक्सपर्ट?
मिराए एसेट शेयरखान के प्रवीण सिंह ने कहा कि पश्चिम एशिया से आपूर्ति संबंधी चिंताओं के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना 4,392 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा था। सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच 60 दिन का संघर्ष-विराम खत्म होने के बाद तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। उन्होंने कहा कि हालांकि इस अवधि को बढ़ाया जा सकता है, लेकिन कोई भी पक्ष ऐसा करने को तैयार नहीं है।
कोटक सिक्योरिटीज में कमोडिटी रिसर्च के AVP, कायनात चेनवाला ने कहा- "आज कीमती धातुओं की कीमतों में थोड़ी गिरावट आई और पिछले दो सेशन से जारी बढ़त का सिलसिला थम गया। इसकी वजह US ट्रेजरी यील्ड में मजबूती और कुछ हद तक मुनाफावसूली (प्रॉफिट-बुकिंग) रही। स्पॉट गोल्ड $4,400 के नीचे आ गया और चांदी $65 के स्तर की ओर खिसक गई। तेल की कीमतों में बढ़ोतरी ने इस गिरावट को और बढ़ा दिया, जिससे महंगाई की चिंताएं फिर से बढ़ गईं और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में जारी तनाव के बीच फेड की ब्याज दर नीति को लेकर स्थिति और जटिल हो गई।"
PTI इनपुट के साथ
यह भी पढ़ें- दिवालिया होने से बची थी अनिल अंबानी की कंपनी, अब ₹3000 करोड़ के घोटाले में आ गया नाम; 64 रुपये का है शेयर
