सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Price Today: बाप रे इतनी गिरावट! सोने और चांदी का दाम इतना गिरा की खरीदने का मन कर जाएगा, चेक करें लेटेस्ट रेट

    Updated: Mon, 27 Oct 2025 09:53 AM (GMT+05:30)

    आज 27 अक्टूबर, सोमवार को सोने (Gold Price Today) और चांदी के दाम (Silver Price Today) में ताबड़तोड़ गिरावट देखी जा रही है। दिवाली के बाद से ही सोना और ...और पढ़ें

    सोने-चांदी के दाम में भारी गिरावट, जानिए आज का भाव

    सोने-चांदी के दाम में भारी गिरावट, जानिए आज का भाव

    आज 27 अक्टूबर, सोमवार को सोने (Gold Rate) और चांदी (Silver Price Today) के दाम में ताबड़तोड़ गिरावट देखी जा रही है। दिवाली के बाद से ही सोना और चांदी कमजोर पड़ते हुए नजर आ रहे हैं। सुबह 9.44 बजे 10 ग्राम सोने का दाम 1500 रुपये से भी ज्यादा गिरा है। वहीं चांदी में 2000 रुपये से भी ज्यादा की गिरावट है।

    सबसे पहले जानते हैं कि देशभर में आज सोने और चांदी का भाव कितना है। 

    Gold Price: कितना है सोने का भाव?

    सुबह 9.45 बजे एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने की कीमत 121,868 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। इसमें 1583 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सोने ने अब तक 121,825 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 122,600 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है। 

    यह भी पढ़ें:- Gold Price: लखनऊ से लेकर इंदौर तक क्या है शहर में 24, 22 और 18 कैरेट का दाम, यहां चेक करें लेटेस्ट रेट

    Silver Price: कितनी है चांदी की कीमत?

    सुबह 9.47 बजे 1 किलो चांदी की कीमत 145,443 रुपये चल रही है। इसमें 2027 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। चांदी ने अब तक 142,910 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 146,728 रुपये प्रति किलो हाई रिकॉर्ड बनयाा है। 

    अलग-अलग शहर में कितना है दाम?

     

    शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
    पटना ₹122,110 ₹145,930
    जयपुर ₹122,170 ₹145,980
    कानपुर ₹122,220 ₹146,030
    लखनऊ ₹122,300 ₹146,190
    भोपाल ₹122,400 ₹146,310
    इंदौर ₹122,400 ₹146,310
    चंडीगढ़ ₹122,270 ₹146,160
    रायपुर ₹122,220 ₹146,100


    पटना में सोने का दाम सबसे कम है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 122,110 रुपये है। भोपाल और इंदौर में सोने का दाम सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 122,400 रुपये है। अगर चांदी की बात करें तो पटना में चांदी की कीमत सबसे कम है। यहां 1 किलो चांदी का दाम 145,930 रुपये है। भोपाल और इंदौर में चांदी की कीमत 146,310 रुपये प्रति किलो है, जो सबसे ज्यादा है। 


    खबरें और भी