सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Silver Price Today: फिर चमक उठा सोना, 3,000 से ज्यादा उछले रेट; चांदी ने मारी लंबी छलांग!

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 09:20 AM (IST)

    Gold Silver Rates: 21 जुलाई को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय उतार-चढ़ाव और निव ...और पढ़ें

    Gold Silver के दाम उछले

    Gold Silver के दाम उछले

    HighLights

    1. 21 जुलाई को सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल।

    2. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी के दाम बढ़े।

    3. MCX पर सोना ₹1,42,250, चांदी ₹2,20,830 प्रति किलो।

    नई दिल्ली: 21 जुलाई को घरेलू सर्राफा बाजार (Bullion Market) में सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Price) में मजबूती देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव, डॉलर की चाल और निवेशकों (Investor) की बढ़ती खरीदारी का असर भारतीय बाजार पर भी साफ दिखाई दिया। प्रमुख शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव में बढ़त दर्ज की गई, जबकि चांदी भी ऊंचे स्तर पर कारोबार करती रही।

    इंटरनेशनल मार्केट के दाम?

    इंटरनेशनल मार्केट Comex में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में उछाल (Gold Silver Price Today) दर्ज की गई है। आंकड़ों की मानें तो सोना करीब 0.70% तक चढ़कर कीमत 4044.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। इसके साथ ही चांदी (Silver Price Today) के दाम भी उछले हैं। चांदी 1.51% बढ़कर यह 57.935 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।

    MCX क्या है प्राइस?

    वहीं भारत के घरेलू MCX में भी सोने के उछलते दिखे हैं। सुबह 9 बजे MCX पर सोना (Gold Price Today) 0.70% उछल कर करीब ₹1,42,250 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा जो हाल के दिनों में उतार-चढ़ाव के बाद अब दाम बढ़ते नजर आ रहे है। वहीं भारत में चांदी के भाव में भारी तेजी देखी गई है। यह लगभग 1.11% चढ़कर ₹2,20,830 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। जो पिछले दिनों के मुकाबले तेजी आई है।

    शहरों में क्या है दाम?

    बता दें कि देश के प्रमुख शहरों में आज यानी मंगलवार 21 जुलाई को 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price) करीब ₹1.42 से ₹1.43 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बनी हुई है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड लगभग ₹1.31 लाख के करीब कारोबार कर रहा है। वहीं 18 कैरेट सोना भी ₹1.07 लाख के आसपास चल रहा है। वहीं चांदी (Silver Price) 2.21 लाख प्रति 1 किलोग्राम के आसपास कोराबार करती दिखी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: LPG सिलिंडर जाओ भूल! अब इथेनॉल से पकेगा खाना; गन्ने के रस वाले फ्यूल पर सब्सिडी भी देगी सरकार