सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver Price: सोने-चांदी ने फिर तोड़े रिकॉर्ड! खुलते ही ₹3000 तक भागे दाम, आज का क्या है लेटेस्ट रेट?

Published: Thu, 27 Aug 2026 09:17 AM (IST)

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में सोने और चांदी के दामों में भारी उछाल दर्ज किया गया है।

सोने-चांदी का भाव

सोने-चांदी का भाव

HighLights

  1. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के दाम बढ़े।

  2. घरेलू MCX पर सोना ₹1.60 लाख के पार।

  3. चांदी ₹2.42 लाख प्रति किलोग्राम पर पहुंची।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: गोल्ड-सिल्वर में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। सोने-चांदी के भाव (sona chandi bhav)  कभी आसमान पर चढ़ते हैं तो कभी धड़ाम से नीचे गिरते दिखते हैं। ऐसे में त्योहारी सीजन बेहद करीब है और अगर आप सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो दामों पर नजर रखना बेहद अहम है। घरेलू बाजार के दाम पर इंटरनेशनल बाजार के दाम का असर साफ दिखता है। आइए इंटरनेशनल मार्केट से लेकर घेरलू बाजार तक के रेट पर एक नजर डालते हैं।

इंटरनेशनल मार्केट में कितने बढ़े दाम?

इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर सोने और चांदी दोनों के दामों में तेजी आई है। Comex पर आंकड़ों की मानें तो खबर लिखे जाने तक सोना 0.75% तक चढ़ा (Gold Price on Comex) और कीमत 4688.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 1.96% तक चढ़ गए और कीमत 69.360 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

घरेलू बाजार में कहां हैं दाम?

घरेलू बाजार यानी बुलियन मार्केट में भी सोने और चांदी दोनों के दाम चढ़ते दिखे। MCX पर सोना (Gold Price) चढ़कर करीब ₹1.60 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं भारत में चांदी के भाव भी (Silver Price) चढ़े हैं। यह चढ़कर ₹2.42 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।

MCX पर कितने चढ़े दाम?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो (MCX) पर सोना खबर लिखे जाने तक 719 रुपए तक चढ़ा और ₹1,60,382 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं करीब सुबह 9 बजे चांदी 2145 रुपए तक चढ़ी और कीमत ₹2,41,792 रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई थी।

खरीदारी से पहले रेट चेक करिए

भारत में सोने के दाम में तेजी देखने को मिली है। ऐसे में 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹1,63,382 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹1,47,418 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹1,20,615 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है। वहीं भारत में चांदी के भाव लगभग ₹2,42,990 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।

यह भी पढ़ें: Onion Price: ₹70 से सीधा ₹35! आज से आधे रेट पर मिलेगा प्याज; 'कांदा एक्सप्रेस' बनने जा रही गेम चेंजर