सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Onion Price: ₹70 से सीधा ₹35! आज से आधे रेट पर मिलेगा प्याज; 'कांदा एक्सप्रेस' बनने जा रही गेम चेंजर

Published: Thu, 27 Aug 2026 08:50 AM (IST)

त्योहारी सीजन से पहले दिल्ली में प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए 'कांदा एक्सप्रेस' 450 टन प्याज लेकर रवाना हुई है।

प्याज के दाम से मिलेगी राहत

प्याज के दाम से मिलेगी राहत

HighLights

  1. 450 टन प्याज लेकर 'कांदा एक्सप्रेस' दिल्ली रवाना।

  2. दिल्ली में गुरुवार से ₹35 प्रति किलो मिलेगा प्याज।

  3. NAFED, NCCF, केंद्रीय भंडार करेंगे प्याज का वितरण।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: त्योहारी सीजन से पहले आम आदमी को महंगाई से बड़ी राहत मिलने वाली है। महाराष्ट्र के लासलगांव से 450 टन प्याज लेकर 'कांदा एक्सप्रेस' (kanda express) दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी है।

कब आएगा प्याज का स्टॉक?

महाराष्ट्र के नासिक जिले में एशिया की सबसे बड़ी प्याज थोक मंडी लासलगांव से करीब 450 टन प्याज लेकर एक विशेष मालगाड़ी बुधवार दोपहर दिल्ली के लिए रवाना हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कुछ देरी के बाद 21 डिब्बों वाली ‘कांदा एक्सप्रेस’ बुधवार दोपहर करीब 3.10 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई। इसके बृहस्पतिवार देर रात तक दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है।

दिल्ली के बाजारों में प्याज की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के प्रयासों के तहत उपभोक्ता मामलों के विभाग के निर्देश पर इस ट्रेन की व्यवस्था की गई थी। केंद्र सरकार ने शहरी उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के तहत खरीदे गए बफर स्टॉक में से 840 टन प्याज दिल्ली भेजने का फैसला किया है। लासलगांव के स्टेशन प्रबंधक प्रितेश दुबे ने कहा, "करीब 450 टन प्याज ‘कांदा एक्सप्रेस’ से दिल्ली भेजी जा रही है। मराठी में प्याज को ‘कांदा’ कहा जाता है। ट्रेन दिल्ली के पास आदर्शनगर स्टेशन पहुंचेगी। अधिकारी ने कहा कि "हम ट्रेन को जल्द से जल्द गंतव्य तक पहुंचाने के प्रयास कर रहे हैं, ताकि दिल्ली के लोगों को कुछ राहत मिल सके।"

दाम में मिलेगी राहत

इसके साथ ही केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार से मात्र ₹35 प्रति किलोग्राम की रियायती दर (subsidized rate) पर प्याज की खुदरा बिक्री शुरू करने का अहम फैसला लिया है।
उपभोक्ता मंत्रालय के अनुसार, इस खास सब्सिडी वाली बिक्री की उद्घाटन गुरुवार को क्रेंद्रीय खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी करेंगे। सरकार का मकसद बाजार में प्याज की बढ़ती कीमतों (onion price) पर लगाम लगाना और आम जनता की थाली तक सस्ता प्याज पहुंचाना है।

किनके जरिए मिलेंगे प्याज?

दिल्ली और आसपास के इलाकों में लोगों तक सस्ता प्याज पहुंचाने की जिम्मेदारी सरकार ने तीन प्रमुख एजेंसियों को सौंपी हैं।
1. नोफेड (NAFED)
2. एनसीसीएफ (NCCF)
3. केंद्रीय भंडार (Kendriya Bhandar)

एनसीसीएफ (NCCF) की प्रबंध निदेशक एनिस जोसेफ चंद्रा ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि गुरुवार से दिल्ली के विभिन्न इलाकों में इस सस्ते प्याज की बिक्री शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद, इस सप्ताहांत (Weekend) तक इसका दायरा बढ़ाकर पूरे एनसीआर (NCR) क्षेत्र में कर दिया जाएगा।

बफर स्टॉक से आ रहा प्याज

बाजार की कीमतों के सुरक्षित करने के लिए जो प्याज उतारा जा रहा है, वह साल 2016 के लिए उत्पादक राज्यों में सुरक्षित रखे गए 121 लाख टन के बफर स्टॉक ले लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, इस कुल स्टॉक में से अकेले एनसीसीएफ के पास 62 हजार टन प्याज का सुरक्षित भंडार (onion buffer stock) मौजूद है।

यह भी पढ़ें: PMFMF Scheme: बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार दे रही है ₹10 लाख, साथ में मिलेगी 35% सब्सिडी; लेकिन ऐसे उठा पाएंगे लाभ!