PMFMF Scheme: बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार दे रही है ₹10 लाख, साथ में मिलेगी 35% सब्सिडी; लेकिन ऐसे उठा पाएंगे लाभ!
PMFME Scheme: केंद्र सरकार 'प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना' (PMFME) के तहत खाद्य प्रसंस्करण कारोबार शुरू करने या बढ़ाने ...और पढ़ें

बिजनेस खड़ा करने का सपना होगा साकार!
HighLights
खाद्य प्रसंस्करण कारोबार पर 35% तक सब्सिडी मिलती है।
अधिकतम 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध है।
स्वयं सहायता समूहों को 40,000 रुपये सीड कैपिटल।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: अगर आप अपना खुद का बिजनेस शुरू करने का सपना देख रहे हैं, खासकर खाने-पीने (food processing) से जुड़ा कोई काम, तो केंद्र सरकार की एक खास स्कीम आपके लिए बहुत मददगार साबित हो सकती है। सरकार 'प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME Scheme) के तहत छोटे कारोबार शुरू करने या उसे बढ़ाने के लिए बंपर सब्सिडी और आर्थिक मदद दे रही है।
PMFME योजना के तहत मिलने वाले मुख्य फायदे
इस योजना का मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों (micro food processing enterprises) को वित्तीय, तकनीकी और व्यावसायिक सहायता प्रदान करता है।
1. इस योजना के तहत नए या पुराने फूड प्रोसेसिंग बिजनेस (जैसे-अचार, पापड़, बेकरी, मसाले आदि) को शुरू करने या अपग्रेड करने के लिए कुल प्रोजेक्ट लागत का 35% हिस्सा सरकार द्वारा सब्सिडी (Credit linked capital subsidy) के रूप में दिया जाता है।
2. इस 35% सब्सिडी के तहत अद्यमी अधिकतम 10 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकता है। यानी अगर आपका प्रोजेक्ट बड़ा है, तो भी आपको सरकार की तरफ से 10 लाख रुपये तक की छूट मिल जाएगी।
3. स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों के छोटे उपकरण खरीदने और रोजमर्रा के खर्चों के लिए 40,000 रुपये प्रति सदस्य के हिसाब से सीड कैपिटल (seed capital) भी दी जाती है।
कौन उठा सकता है योजना का फायदा?
इस योजना का लाभ वे व्यक्तिगत उद्यमी उठा सकते हैं जो पहले से कोई छोटा फूड प्रोसेसिंग का काम कर रहे हैं और उसे बड़ा रूप देना चाहते हैं। साथ ही नए कारोबारी जो सरकार की 'एक जिला एक उत्पादन' (one district one product) पहल के तहत अपना उद्योग शुरू करना चाहते हैं। और किसान उत्पादक संगठन (FPOs), स्वयं सहायता समूह (SHGs) और सहकारी समितियां (Cooperatives) भी इस वित्तीय लाभ के लिए पात्र हैं।
आवेदन की प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज
1. योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक को PMFME के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल (pmfme.mofpi.gov.in) पर जाकर आवेदन करना होता है।
2. आवेदन करते समय आपको अपने बिजनेस की पूरी प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR), पैन कार्ड, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और बैंक खाते की जानकारी सबमिट करनी होगी। बैंक से लोन मंजूर होने के बाद सरकार आपकी सब्सिडी की राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर कर देती है।
