सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SIP vs PPF: सिर्फ ₹12,500 निवेश पर किसमें मिलेगा छप्परफाड़ रिटर्न? चेक करिए 30 साल के लिए पूरा कैलकुलेशन

Published: Wed, 26 Aug 2026 02:36 PM (IST)

SIP Vs PPF: यह लेख PPF और SIP में ₹12,500 मासिक निवेश पर 30 साल में मिलने वाले रिटर्न की तुलना करता है।

PPF Vs SIP

PPF Vs SIP

HighLights

  1. PPF में 7.1% ब्याज, ₹1.54 करोड़ तक का फंड।

  2. SIP में 12% रिटर्न, ₹3.53 करोड़ तक का फंड।

  3. सुरक्षित निवेश के लिए PPF, अधिक रिटर्न के लिए SIP।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: लॉन्ग-टर्म निवेश (Long Term Investment) और अपने भविष्य, बच्चों की पढ़ाई या रिटायरमेंट के लिए बड़ा फंड तैयार करने की बात आती है, तो पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) और म्यूचुअल फंड SIP (Systematic investment plan) दोनों ही सबसे बेहतरीन विकल्प माने जाते हैं। आइए समझते हैं कि अगर आप अपनी वित्तीय योजना के तहत अगले 30 सालों तक हर महीने ₹12,500 निवेश करते हैं तो किस स्कीम के तहत ज्यादा फंड जमा होगा।

PPF क्यों है सुरक्षित?

PPF भारत सरकार द्वारा समर्थित एक बेहद लोकप्रिय और सुरक्षित निवेश योजना है। बता दें कि वर्तमान में सरकार PPF में 7.1% सालाना ब्याज दे रही है। यह योजना EEE (Exempt-Exempt-Exempt) कैटेगरी में आती है।

SIP में मिलता है ज्यादा पैसा?

म्यूचुअल फंड की Systematic investment plan के जरिए आप हर महीने छोटी रकम शेयर बाजार में लगा सकते हैं। यह स्कीम बाजार के जोखिमों के अधीन होती है, लेकिन लंबी अवधि में यह शानदार रिटर्न भी देती है। वित्तीय विशेषज्ञों के अनुसार, इक्विटी म्यूचुअल फंड में 15 साल की लंबी अवधि में औसतन 12% सालाना का रिटर्न मिलने की उम्मीद रहती है।

समझिए कैलकुलेशन

PPF में अगर 30 साल तक निवेश करते हैं तो:

  • वर्तमान ब्याज सालाना: 7.1%
  • प्रति महीने निवेश: ₹12,500
  • 30 सालों में कुल निवेश: ₹45 लाख
  • ब्याज फंड: करीब ₹1,09,50,911 (1.09 करोड़ रुपये से ज्यादा)
  • मैच्योरिटी अमाउंट: ₹1,54,50,911 (लगभग 1.54 करोड़)
  • ध्यान देने वाली बात यह है कि यह EEE (Exempt-Exempt-Exempt) श्रेणी में आता है, जिसका मतलब है कि इसमें किया गया निवेश, मिलने वाला ब्याज और मैच्योरिटी की पूरी रकम टैक्स-फ्री होती है। इसका लॉक-इन पीरियड 15 साल का है, जिसे 5-5 साल के ब्लॉक में आगे बढ़ाया जा सकता है।

अगर SIP में 30 सालों तक निवेश करते हैं तो:

  • अनुमानित रिटर्न: 12%
  • हर महीने निवेश: ₹12,500
  • निवेश: ₹45 लाख
  • कुल फंड: 30 साल बाद आपका कुल फंड लगभग ₹3,53,77,847 (3.53 करोड़ रुपये से ज्यादा) हो जाएगा। इसमें से ₹3.08 करोड़ (₹3,08,77,847) सिर्फ ब्याज/रिटर्न से हुई कमाई होगी।
  • यदि आप 6% की औसत महंगाई दर (Inflation) को भी ध्यान में रखते हैं, तो 30 साल बाद आपके पैसे की वास्तविक वैल्यू (Corpus) ₹1,02,09,280 (लगभग 1.02 करोड़ रुपये) रह जाएगी, जिसमें ₹57.09 लाख का रिटर्न शामिल होगा।

क्या है बेहतर?

अगर आपको 100% सुरक्षित निवेश चाहिए तो आप PPF में बिना किसी जोखिम के निवेश कर सकते हैं लेकिन ध्यान रखें कि SIP में Corpus ज्यादा बनता है।

यह भी पढ़ें: ITR-3 और ITR-4 फॉर्म भरने की आ गई आखिरी तारीख, जान लें ये जरूरी नियम नहीं तो टैक्स भरना पड़ेगा भारी!