सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Silver Price: सोने में लौटी चमक, चांदी ने पकड़ी रफ्तार; कीमतों में उछाल से निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 09:32 AM (IST)

    Gold Silver Rate Today: 3 जुलाई 2026 को अंतरराष्ट्रीय संकेतों के चलते सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेजी आई है। कमजोर अमेरिकी डॉलर और सुरक्षित निव ...और पढ़ें

    सोने-चांदी के दाम में बढ़ोतरी

    सोने-चांदी के दाम में बढ़ोतरी

    HighLights

    1. सोने और चांदी की कीमतों में 3 जुलाई को तेजी।

    2. कमजोर अमेरिकी डॉलर और सुरक्षित निवेश से मिली मजबूती।

    3. निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी, आगे और तेजी की संभावना।

    नई दिल्ली: 3 जुलाई 2026 को सर्राफा बाजार में सोना और चांदी (Gold-Price Price) दोनों में तेजी देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय संकेतों के चलते कीमती धातुओं की कीमतों में उछाल आया है, जिससे निवेशकों और खरीदारों की नजर फिर से गोल्ड-सिल्वर पर टिक गई है।

    सोने में आई मजबूती

    इंटरनेशनल मार्केट Comex में सोने की (Gold Price) कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। कमजोर अमेरिकी डॉलर और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीद कम होने से सोने को सपोर्ट मिला है। आंकड़ों की मानें तो सोने की कीमतों में 1.63% की बढ़त दर्ज की गई और कीमत 69.20 डॉलर चढ़कर 4,194 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं चांदी (Silver Price) में 2.83% की उछाल आई है और यह 62.790 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।

    वहीं भारत के घरेलू MCX में भी सोने के दाम तेजी देखी गई है। सोना करीब ₹1.45 लाख प्रति 10 ग्राम से लेकर ₹1.47 प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट) के आसपास बने हुए हैं, जो हाल के दिनों में उतार-चढ़ाव के बाद अब संभलते दिख रहे हैं।

    चांदी ने भी दिखाई तेजी

    सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी अच्छी खासी तेजी आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी करीब 2% से ज्यादा उछली, जिससे घरेलू बाजार में भी इसके भाव मजबूत हुए हैं। वहीं भारत में चांदी का भाव लगभग ₹2.37 से ₹2.38 लाख प्रति किलोग्राम ट्रेड कर रहा है। जो पिछले दिनों के मुकाबले तेजी से बढ़ा है।

    खबरें और भी

    क्यों बढ़ रहे हैं दाम?

    * अमेरिकी जॉब डेटा कमजोर आने से डॉलर में गिरावट
    * ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना कम
    * सुरक्षित निवेश (Safe Haven) के रूप में बढ़ी मांग
    * वैश्विक अनिश्चितता और निवेशकों का रुझान

    इन कारणों से सोना-चांदी दोनों में खरीदारी बढ़ी है और कीमतों को सपोर्ट मिला है।

    3 जुलाई को सोना और चांदी दोनों में आई तेजी ने बाजार का रुख बदल दिया है। अगर यही ट्रेंड जारी रहता है, तो आने वाले दिनों में कीमतें और ऊपर जा सकती हैं जिससे निवेशकों के लिए यह एक अहम मौका बन सकता है।