Gold Silver Price Today: खुलते ही चमक उठे सोना-चांदी, ₹3000 तक बढ़ गईं कीमतें; चेक करें लेटेस्ट भाव
Gold Silver Price: आज 3 सितंबर को वैश्विक और घरेलू बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। ...और पढ़ें
-1788406991046_m.webp)
खुलते ही चमक उठे सोना-चांदी
HighLights
आज 3 सितंबर को सोने-चांदी के दाम में हुई बढ़ोतरी।
वैश्विक बाजार कॉमेक्स पर सोना-चांदी के भाव में उछाल।
घरेलू MCX पर भी धातुओं की कीमतों में तेजी दर्ज।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: सोने और चांदी के दाम में लगातार गिरावट देखी जा रही है। लेकिन आज यानी 3 सितंबर को ग्लोबल मार्केट में सोना और चांदी दोनों ने बढ़त हासिल की है। वैश्विक बाजार में इन धातुओं के दाम तेजी से चढ़ते दिखे। इसलिए बुलियन मार्केट के दाम जानना बेहद जरूरी है। अगर आप गहने खरीदने जा रहे हैं तो दामों पर एक नजर जरूर डालिए।
इंटरनेशनल मार्केट में कितने चढ़े दाम?
इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर सोने और चांदी दोनों धातुओं के दामों में तेजी नजर आई है। Comex पर आंकड़ों की मानें तो खबर लिखे जाने तक सोना 1.34% तक चढ़ा (Gold Price on Comex) और कीमत 4473.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 1.68% तक चढ़े और ऐसे में कीमत 66.665 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
घरेलू बाजार में दाम
बुलियन मार्केट यानी घरेलू बाजार में सोने और चांदी दोनों के दाम तेजी आई है। MCX पर सोना (Gold Price) चढ़कर करीब ₹1.53 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं भारत में चांदी के भाव भी (Silver Price) तेजी से बढ़ते दिखाई दिए हैं। दाम गिरकर ₹2.38 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।
MCX पर क्या है रेट्स?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो (MCX) पर सोना खबर लिखे जाने तक 1305 रुपए तक ऊपर चढ़ा और कीमत ₹1,53,707 (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया है। वहीं चांदी की बात करें तो यह करीब सुबह 9 बजे 1884 रुपए तक ऊपर चढ़ी और कीमत ₹2,38,150 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।
खरीदारी से पहले दाम पर डाले नजर
भारत में सोने के दाम में तेजी आई है। ऐसे में 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹1,54,260 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹1,41,405 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹1,15,695 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है। वहीं भारत में चांदी के भाव लगभग ₹2,38,180 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।
