भारत का 'गोल्ड रश' अब दुबई के रास्ते: UAE से सोने का आयात आसमान पर, बाकी दुनिया से घटी डिमांड!
भारत का सोने का आयात अब स्विट्जरलैंड से हटकर दुबई (UAE) की ओर मुड़ गया है, जहाँ से आयात में भारी वृद्धि दर्ज की गई है।

अप्रैल-जून में 47% उछला सोने का आयात!
HighLights
भारत का सोने का आयात अब दुबई (UAE) से हो रहा।
चालू वित्त वर्ष में UAE से सोने का आयात 47% बढ़ा।
पारंपरिक सप्लायर्स जैसे स्विट्जरलैंड से सोने की खरीद घटी।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: भारत में सोने (Gold) को लेकर दीवानगी किसी से छिपी नहीं है, लेकिन अब देश में सोना मंगाने का रास्ता और तरीका पूरी तरह से बदल रहा है। एक अहम रिपोर्ट के मुताबिक, भारत का 'गोल्ड रश' अब सीधे दुबई (UAE) की तरफ मुड़ गया है।
आंकड़े बताते हैं कि भारत में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से सोने के आयात (Gold imports) में जबरदस्त उछाल आया है, जबकि स्विट्जरलैंड जैसे दुनिया के बाकी पारंपरिक सप्लायर्स से सोने की खरीद में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
UAE बना भारतीय ज्वैलर्स का नया फेवरेट
लंबे समय से स्विट्जरलैंड भारत के लिए सोने का सबसे बड़ा सप्लायर रहा है। लेकिन अब तस्वीर बदल रही है। भारतीय आयातक (Importers) और ज्वैलर्स अब भारी मात्रा में दुबई और UAE के अन्य हिस्सों से सोना खरीद रहे हैं। इसके चलते UAE से होने वाले शिपमेंट में रिकॉर्ड तेजी आई है, जबकि बाकी दुनिया से आयात का ग्राफ नीचे गिर गया है।
47% उछाल और इंपोर्ट ड्यूटी का असर
आंकड़ों की माने तो चालू वित्त वर्ष (2026-27) की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून 2026 की अवधि में भारत का गोल्ड-बार (Gold-bar) आयात सालाना आधार पर 47.1% बढ़कर 11.01 अरब डॉलर ($11.01 Billion) पर पहुंच गया है। पिछले साल की इसी समान अवधि (अप्रैल-जून 2025) में यह आंकड़ा 7.49 अरब डॉलर था। 13 मई को सोने पर कस्टम ड्यूटी (Import Duty) 6% से बढ़ाकर 15% किए जाने के बावजूद घरेलू बाजार में सोने की मांग में कोई कमी नहीं आई और आयात में 47% से अधिक की तेजी दर्ज की गई।
स्विट्जरलैंड छोड़ दुबई क्यों भाग रहे हैं आयातक
इतनी भारी मात्रा में सोना मंगाने के लिए भारतीय ज्वैलर्स और आयातकों का मुख्य केंद्र अब स्विट्जरलैंड जैसे पारंपरिक सप्लायर्स के बजाय दुबई (UAE) बन गया है। स्विट्जरलैंड से सोने की खरीद घटी है, जबकि UAE से आने वाली सोने की खेप (Shipments) में रिकॉर्ड उछाल आया है।
