सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Silver Rates: सोने की बढ़ी चमक तो घट गए चांदी के दाम, क्या हैं ताजा भाव? चेक करें आपके शहर के रेट्स

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 09:22 AM (IST)

    Gold Silver Rates Today: सोने और चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव जारी है। अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में सोने में उछाल और चांदी में गिरावट दर्ज की ...और पढ़ें

    गोल्ड सिल्वर के प्राइस

    गोल्ड सिल्वर के प्राइस

    HighLights

    1. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम बढ़े, चांदी के गिरे भाव।

    2. MCX पर सोने में उछाल दर्ज, चांदी के भाव में गिरावट।

    3. भारत में 24, 22, 18 कैरेट सोने और चांदी के ताजा रेट्स।

    नई दिल्ली: सोना (Gold) और चांदी (Silver) के दाम लगातार तेजी के साथ आग बढ़ते जा रहे हैं। इस सप्ताह की शुरुआत सोने-चांदी की बढ़ोतरी से हुई। कल यानी बुधवार 5 अगस्त को गोल्ड और सिल्वर में काफी तेजी से उछाल देखा गया था। ऐसे में आज यानी गुरुवार 6 अगस्त के ताजा रेट्स क्या हैं ये जानना जरूरी है। आइए आज के दामों पर एक नजर डालते हैं।

    इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी की कीमत गिरी या चढ़ी?

    इंटरनेशनल मार्केट Comex में सोने के दामों में उछाल देखा गया तो वहीं चांदी के दाम (Gold Silver Price Today) में गिरते नजर आए हैं। सुबह करीब 9 बजे सोना comex पर 0.47% तक चढ़ा (Gold Price on Comex) और कीमत 4325.00 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 0.12% गिरकर 62.215 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

    MCX पर क्या हैं ताजा प्राइस?

    मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने के दाम में उछाल देखी गई। MCX पर सोना (Gold Price) चढ़कर करीब ₹1.49 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं भारत में चांदी के भाव (Silver Price) में तेजी से गिरावट देखने को मिली है। यह गिरकर ₹2.27 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।

    यह भी पढ़ें: ₹18 महंगा होने जा रहा है LPG सिलेंडर! गाड़ी में तेल भरवाने से पहले देख लें पेट्रोल-डीजल और CNG के ताजा दाम

    MCX पर कहां ट्रेड कर रहा सोना?

    घरेलू वायदा बाजार की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना खबर लिखे जाने तक 486 रुपए उछला और 1,48,979 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं करीब सुबह 9 बजे चांदी की कीमत 355 रुपए गिरकर 2,27,233 रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई थी।

    खबरें और भी

    क्या हैं आज का भाव?

    आज यानी 5 अगस्त को भारत में सोने के दाम में तेजी आई है। 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹1,49,100 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹1,36,675 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹1,11,825 लाख प्रति ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है। वहीं भारत में चांदी के भाव लगभग ₹2,27,990 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।

    शहर सोना/10 ग्राम (24K) सोना/10 ग्राम (22K) सोना/10 ग्राम (18K) चांदी प्रति किलो
    नई दिल्ली ₹148,710 ₹136,318 ₹111,340 227,330
    मुंबई 148,360 ₹136,413 ₹110,520 ₹226,310
    पटना 147,290 ₹136,349 ₹111,468 ₹227,190
    जयपुर ₹149,340 ₹135,395 ₹111,505 ₹225450
    कानपुर ₹148,517 ₹136,181 ₹111,110 ₹226, 920
    लखनऊ ₹149,470 ₹135,181 ₹111,603 ₹227,150
    भोपाल ₹148,880 ₹136,557 ₹110,910 ₹227,550