सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी में फिर आई तेजी, ₹2700 तक उछले दाम; क्या है आपके शहर के रेट्स

Published: Fri, 07 Aug 2026 09:21 AM (IST)

Gold Silver Price:शुक्रवार 7 अगस्त को सोने-चांदी के दामों में तेजी दर्ज की गई, जिसमें अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों बाजारों में उछाल आया।

Gold Silver

Gold Silver

HighLights

  1. 7 अगस्त को सोने-चांदी के दामों में जोरदार तेजी।

  2. अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में भी उछाल दर्ज।

  3. 24K, 22K सोने और चांदी के ताजा भाव जानें।

नई दिल्ली: सोने-चांदी (Gold-Silver) के दाम में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। इस सप्ताह की शुरुआत सोने-चांदी की बढ़ोतरी से हुई और कल यानी 6 अगस्त को सोने में उछाल और चांदी में गिरावट देखी गई थी। ऐसे में आज यानी शुक्रवार 7 अगस्त को क्या हैं ताजा रेट्स । आइए आज के दामों पर एक नजर डालते हैं।

इंटरनेशनल मार्केट में क्या है रेट?

इंटरनेशनल मार्केट Comex में सोने और चांदी दोनों के दामों में उछाल देखने को मिली है। सुबह करीब 9 बजे सोना comex पर 0.34% तक चढ़ा (Gold Price on Comex) और कीमत 4314.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 1.33% चढ़कर 62.425 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

MCX पर क्या हैं ताजा प्राइस?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने के दाम में उछाल देखी गई। MCX पर सोना (Gold Price) चढ़कर करीब ₹1.49 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं भारत में चांदी के भाव (Silver Price) में तेजी से उछलते देखने को मिली है। यह चढ़कर ₹2.27 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।

MCX पर कहां ट्रेड कर रहा सोना?

घरेलू वायदा बाजार की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना खबर लिखे जाने तक 344 रुपए उछला और 1,49,202 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं करीब सुबह 9 बजे चांदी की कीमत 1942 रुपए चढ़े 2,27,778 रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई थी।

क्या हैं आज भाव?

आज यानी 7 अगस्त को भारत में सोने के दाम में तेजी आई है। 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹1,49,470 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹1,37,675 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹1,12,825 लाख प्रति ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है। वहीं भारत में चांदी के भाव लगभग ₹2,28,400 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।

 यह भी पढ़ें: NPS सब्सक्राइबर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! PERDA ने बदला नियम, जानिए कैसे अब आपको मिलेगा ज्यादा फायदा?