Gold Silver Price Today: गिरावट के बाद गोल्ड-सिल्वर में जोरदार उछाल, कहां तक पहुंचे दाम? ये रही लिस्ट
Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में आज अचानक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। बाजार खुलते ही सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई थी वहीं अब जब यह अपडेट दी जा रही है तब सोने और चांदी की कीमतों में अचानक तेज उछाल आ गया है।
-1783586804103_m.webp)
सोने-चांदी के गिरे दाम!
नई दिल्ली: डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौते को पूरी तरह खत्म करने के ऐलान का असर अब सीधे आम आदमी की जेब और कमोडिटी मार्केट पर दिखने लगा है। मिडिल ईस्ट में फिर से भड़के भू-राजनीतिक तनाव (Middle East Crisis) के बीच, भारत में आज 9 जुलाई सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने और चांदी में अचानक आई इस गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया है।
कितना सस्ता हुआ सोना और चांदी?
इंटरनेशनल मार्केट Comex में सोने की (Gold Price) कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। आंकड़ों की मानें तो सोना करीब 0.37% तक गिरा और कीमत 15.00 डॉलर चढ़कर 4,067 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price) के दाम भी गिरे हैं। चांदी 0.85% की गिरावट आई है और यह 58.045 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।
वहीं भारत के घरेलू MCX में भी सोने के दाम तेजी से गिरते दिखे। MCX पर सोना करीब ₹1.43 लाख से ₹1.44 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा जो हाल के दिनों में उतार-चढ़ाव के बाद अब बड़ी गिरावट नजर आ रही है। वहीं भारत में चांदी के भाव में भी गिरावट देखी गई है। यह लगभग ₹2.23 लाख से ₹2.25 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। जो पिछले दिनों के मुकाबले काफी तेजी से गिरा है।
Comex पर कितना महंगा हुआ सोना-चांदी?
वैश्विक बाजार कोमेक्स पर सोना 0.89 फीसदी उछलकर 36 डॉलर से ज्यादा महंगा हो गया और कीमत 4118 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच गई। वहीं चांदी में 1.75 फीसदी का जोरदार उछाल आया। इसकी कीमत 1.025 बढ़कर 59.56 डॉलर के आसपास ट्रेड करने लगी।
Gold Silver Price Today: MCX पर कहां पहुंचे ताजा रेट?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर शाम 5 बजे तक अगस्त डिलीवरी वाला सोना 726 रुपए तेजी से साथ 1,44,437 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। जबकि सितंबर डिलीवरी वाली चांदी एक फीसदी उछाल यानी 2,175 रुपए उछलकर 2,25,612 रुपए पर कारोबार कर रही है।
Gold Silver Price Crash: सोना कहां तक गिर सकता है, टारगेट प्राइस क्या होंगे और इस हफ्ते के लिए क्या आउटलुक है?
कोटक सिक्योरिटीज के कमोडिटी हेड (करेंसी रिसर्च) अनिंद्या बनर्जी का कहना है कि,
"सोने के लिए $4,000 पहला अहम सपोर्ट है और इसके नीचे $3,880 से लेकर $3,900 का जोन अहम है। जब तक $3,900 का लेवल बना रहता है, गिरावट सीमित रहेगी। अगर $3,900 का लेवल टूटता है, तो $3,600 की ओर और बड़ी गिरावट आ सकती है। MCX पर ₹1,40,000 बहुत अहम सपोर्ट है। अगर यह लेवल टूटता है तो ₹1,35,000 की ओर रास्ता खुल जाएगा। ऊपर की ओर, इंटरनेशनल मार्केट में $4,200 और MCX पर ₹1,50,000 अहम रेजिस्टेंस लेवल हैं।"
Gold Silver Price Crash: क्या ट्रंप के बयान के बाद सोने-चांदी में भारी गिरावट आ सकती है?
कोटक सिक्योरिटीज के कमोडिटी हेड (करेंसी रिसर्च) अनिंद्या बनर्जी का कहना है कि सोना अपने जनवरी के $5,600 के पीक से लगभग एक-चौथाई नीचे आ गया है और चांदी अपने रिकॉर्ड स्तर से लगभग आधी हो गई है। यह 2013 के बाद सोने के लिए सबसे खराब तिमाही थी। अभी हम जो देख रहे हैं, वह करेक्शन का आखिरी दौर है, न कि शुरुआत।
आज की गिरावट इस साइकल के मुख्य विरोधाभास को भी दिखाती है। मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने से कीमती धातुओं को फायदा होने के बजाय नुकसान हो रहा है। इसका असर तेल और फेडरल रिजर्व के जरिए होता है। यहां से पूरी चाल तेल पर निर्भर करती है। कच्चा तेल जितना महंगा होगा, फेडरल रिजर्व के रेट बढ़ाने का खतरा उतना ही बढ़ेगा, जिससे US यील्ड और डॉलर ऊपर जाएंगे और धातुएं नीचे आएंगी।
बाजार पहले ही दिसंबर तक फेड द्वारा कम से कम एक बार रेट बढ़ाने की 80% से ज्यादा संभावना मानकर चल रहा है। इसीलिए लिए आज सोना $4,100 से नीचे आ गया। इस साइकल में सोना सेफ हेवन के तौर पर ट्रेड नहीं कर रहा है। यह रियल यील्ड के आधार पर ट्रेड कर रहा है।
Gold Price Today: IBJA पर कहां पहुंचे 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के दाम?
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आज दोपहर जारी हुए ताजा रेट्स के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 1022 रुपए महंगा हो गया और कीमत 1,43,372 रुपए पहुंच गई। पिछले दिन इसकी कीमत 1,42,350 रुपए थी।
ठीक इसी तरह, 22 कैरेट सोना 131,329 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसमें 936 रुपए का उछाल आया। बुधवार को इसकी कीमत 1,30,393 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।
जबकि 18 कैरेट सोने की कीमत 1,07,529 रुपए हो गई। इसमें पिछले दिन के 1,06,763 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 766 रुपए की तेजी दर्ज हुई।
चांदी की बात करें तो इसमें 1,752 रुपए की तेजी देखी गई और कीमत 2,23,302 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान इसकी कीमत 2,21,550 रुपए प्रति किलोग्राम थी।
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी में ₹4000 तक की तेजी
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अगस्त डिलीवरी वाला सोना 0.80 फीसदी तक उछला। कीमत 1150 रुपए बढ़कर 1,44,861 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। ट्रेडिंग के दौरान गोल्ड का हाई लेवल 1,44,937 रुपए और लो लेवल 1,43,100 रुपए रहा। जबकि बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के बयान के बाद सोना 1,43,711 रुपए पर क्लोज हआ था। MCX पर दोपहर 2 बजे तक सितंबर डिलीवरी वाली चांदी में 1.75 फीसदी से ज्यादा उछाल आया और कीमत 3932 रुपए उछलकर 2,27,369 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। ट्रेडिंग के दौरान इसका हाई लेवल 2,27,398 रुपए और लो लेवल 2,21,502 रुपए रहा। जबकि पिछले दिन यह 2,23,437 रुपए पर क्लोज हुई थी।
Gold Silver Price: उतार-चढ़ाव के दौर में एक्सपर्ट ने दे दी सलाह!
सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव लगे हुए हैं। बाजार खुलते ही सोने-चांदी के दाम में गिरावट देखी गई थी लेकिन अचानक उछाल आ गई ऐसे में अब सवाल यह है कि क्या सोना-चांदी खरीदना चाहिए या फिर अभी और इंतजार करना चाहिए? और सबसे अहम सवाल कि आखिर सोने-चांदी के दाम कहां तक गिर सकते हैं? इसे लेकर कोटक सिक्योरिटीज के कमोडिटी हेड (करेंसी रिसर्च) अनिंद्या बनर्जी ने बताया कि गोल्ड सिल्वर में अभी कितनी बड़ी गिरावट आ सकती है।
Gold Silver Price: 'रोलर-कोस्टर' क्यों बने दाम?
सोने और चांदी की कीमतों में इन दिनों भारी 'रोलर-कोस्टर' राइड देखने को मिल रही है। एक तरफ मिडिल ईस्ट का भू-राजनीतिक तनाव (Geopolitical Tension) सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ा रहा है, तो दूसरी तरफ अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed) की 'Higher for Longer' ब्याज दर नीति डॉलर को मजबूत कर रही है।
Gold Silver Price: ट्रंप के बयान के बाद क्या है बेंगलुरु में सोने-चांदी के दाम?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना लगभग 1,43,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही है वहीं, 22 कैरेट गोल्ड 1,31,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है।
Gold Silver Price: MCX पर गोल्ड कितना फीसदी उछला?
MCX पर सोने-चांदी के दाम अचनाक तेजी से बढ़ें। जब यह अपडेट दी जा रही है तब MCX पर सोना अगस्त डिलीवरी वाला सोना 0य57 फीसदी तक उछल गया। कीमत 813.00 रुपए बढ़कर 1,44,526 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। कारोबारी सत्र के दौरान गोल्ड का हाई लेवल 144628 रुपए और लो लेवल 143100 रुपए रहा।
Gold Silver Price: उछले सोने-चांदी के दाम, चांदी किस रेंज पर कर रही है ट्रेड?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अगस्त डिलीवरी वाली चांदी 1.19 फीसदी तक उछल गया। कीमत 2663.0 रुपए बढ़कर 2.26 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। कारोबारी सत्र के दौरान सिल्वर का हाई लेवल 2,26,564 रुपए और लो लेवल 2,21,502 रुपए रहा।
Gold Silver Price: उछले सोने-चांदी के दाम, क्या हैं अब लेटेस्ट रेट?
MCX पर सोने-चांदी के दाम अचनाक तेजी से बढ़ें। जब यह अपडेट दी जा रही है तब MCX पर सोना करीब ₹1.44 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। वहीं भारत में चांदी के भाव भी रॉकेट की तरह भागे। यह लगभग ₹2.25 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।
Gold Silver Price: सोने-चांदी के दामों में अचानक लगी आग! कीमतों में भारी उछाल से खरीदारों के उड़े होश
सर्राफा बाजार में आज अचानक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। बाजार खुलते ही सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई थी वहीं अब जब यह अपडेट दी जा रही है तब सोने और चांदी की कीमतों में अचानक तेज उछाल आ गया है।
Gold Silver Price Crash: MCX पर कहां पहुंचा गोल्ड का ताजा रेट?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अगस्त डिलीवरी वाला गोल्ड 0.03 फीसदी तक टूट गया। कीमत 44.00 रुपए टूटकर 1,43,667 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। कारोबारी सत्र के दौरान गोल्ड का हाई लेवल 1,43,848 रुपए और लो लेवल 1,43,100 रुपए रहा।
Gold Silver Price Crash: ट्रंप के एक बयान से कमोडिटी मार्केट में भूचाल!
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक अहम बयान ने कमोडिटी मार्केट में भारी उथल-पुथल मचा दी है। मिडिल ईस्ट में चल रहे गंभीर भू-राजनीतिक तनाव के बीच, कल बुधवार को आए ट्रंप के बयान के बाद वैश्विक से लेकर घरेलू वायदा बाजार तक सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट (Gold-Silver Price Crash) दर्ज की गई। एक तरफ जहां सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने-चांदी के भाव अचानक भरभराकर टूट गए, वहीं दूसरी ओर इसके ठीक विपरीत कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला है, जिससे निवेशकों और बाजार विशेषज्ञों में हड़कंप मचा हुआ है।
Gold Silver Price Crash: ब्याज दरों पर Fed की 'ना' से सोने-चांदी में मचेगी खलबली!
अमेरिकी फेडरल रिजर्व (Fed) की ताजा बैठक से साफ हो गया है कि महंगाई जब तक 2% के लक्ष्य तक नहीं आती, तब तक ब्याज दरों में जल्दबाजी में कोई कटौती नहीं होगी। अधिकारियों ने दरों को लंबे समय तक ऊंचा रखने का संकेत दिया है। फेड अब पूरी तरह से 'डेटा-ड्रिवन' अप्रोच अपनाते हुए महंगाई और रोजगार के नए आंकड़ों पर नजर रखेगा। इसका सीधा मतलब है कि दरें घटने की उम्मीद लगाए बैठे बाजार और सोने-चांदी के निवेशकों को अभी और इंतजार करना होगा, जिससे कीमती धातुओं की कीमतों पर दबाव बन सकता है।
Gold Silver Price Crash: सिल्वर पर कितना पड़ रहा है फर्क?
सिल्वर में वोलैटिलिटी ज्यादा है, क्योंकि यह सिर्फ निवेश का ही नहीं बल्कि इंडस्ट्रियल मेटल भी है। मैन्युफैक्चरिंग और ग्लोबल डिमांड के संकेत इसमें तेज उतार-चढ़ाव ला रहे हैं।
Gold Silver Price Crash: गोल्ड किस रेंज पर कर रहा है ट्रेड?
अगर गोल्ड की बात करें तो यह अभी सीमित दायरे में ट्रेड कर रहा है न ज्यादा बड़ी तेजी और न ही बड़ी गिरावट। निवेशक फिलहाल ‘wait and watch’ के मूड में हैं और हर नए डेटा पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं चांदी की चाल सोने से थोड़ी अलग बनी हुई है।
Gold Silver Price Crash: क्यों सतर्क हो रहे हैं निवेशक?
फिलहाल सोने और चांदी की कीमतों में हल्की उठापटक देखने को मिल रही है, क्योंकि निवेशक बड़े ट्रिगर्स का इंतजार कर रहे हैं। खास तौर पर अमेरिका के Federal Reserve के ताजा संकेतों ने बाजार का मूड थोड़ा सतर्क कर दिया है। दरों में जल्द कटौती के संकेत फिलहाल कमजोर नजर आ रहे हैं, और यही वजह है कि सोने की चमक पर थोड़ा दबाव बना हुआ है।
Gold-Silver Price Crash: फेड मीटिंग में क्या हुआ?
Federal Reserve की ताजा FOMC (Fed Minutes) बैठक में संकेत मिला है कि ब्याज दरों को लेकर अभी जल्दबाजी में कोई कटौती नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने साफ कहा कि महंगाई (inflation) अब भी उनके 2% के लक्ष्य से ऊपर बनी हुई है, इसलिए पॉलिसी को “higher for longer” यानी ज्यादा समय तक सख्त रखने की जरूरत पड़ सकती है। हालांकि कुछ सदस्यों ने यह भी माना कि अगर महंगाई में लगातार गिरावट दिखती है और अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी पड़ती है, तो आगे चलकर दरों में कटौती पर विचार हो सकता है।
Gold-Silver Price Crash: US Fed का डर
इस महंगाई को कंट्रोल करने के लिए अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed) को अपनी ब्याज दरें बढ़ानी पड़ सकती हैं। ब्याज दरें बढ़ने की आशंका से निवेशक सोने-चांदी से पैसा निकालकर सरकारी बॉन्ड में निवेश कर रहे हैं, जिससे कीमती धातुओं की डिमांड कम हुई है और कीमतों में गिरावट आ रही है।
Gold Silver Price Crash: आखिर क्यों गिरे दाम?
ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल के कारण अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका है, जिससे निवेशकों ने सोने-चांदी से पैसा निकाला है। इस वजह से भारत में आज सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
Gold Silver Price Crash: क्या हैं आपके शहर में दाम?
| शहर | सोना/10 ग्राम (24K) | सोना/10 ग्राम (22K) | सोना/10 ग्राम (18K) | चांदी प्रति किलो |
| नई दिल्ली | ₹143,350 | ₹131,404 | ₹107,513 | ₹221,450 |
| मुंबई | ₹143,600 | ₹131,633 | ₹107,700 | ₹221,830 |
| पटना | 143,540 | ₹131,578 | ₹107,655 | ₹222,120 |
| जयपुर | ₹143,410 | ₹132,126 | ₹108,558 | ₹222,060 |
| कानपुर | ₹144,470 | ₹131,181 | ₹107,110 | ₹221150 |