Gold Silver Price: हफ्ते के दूसरे दिन कितना फिसला सोना, जानिए आपके शहर में किस भाव पर बिक रहा गोल्ड-सिल्वर?
Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में 30 जून को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। मजबूत डॉलर और ब्याज दरों मे ...और पढ़ें

Gold-Silver के दाम में आई गिरावट
HighLights
30 जून को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूत डॉलर गिरावट की वजह।
एमसीएक्स पर सोना ₹1564, चांदी ₹1546 सस्ती हुई।
नई दिल्ली: जून महीने के आखिरी दिन और हफ्त के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार, 30 जून को सोने-चांदी में एक बार फिर गिरावट (gold silver price crash) दर्ज की गई है। यह गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजार से लेकर घरेलू वायदा बाजार तक में देखी गई। इंटरनेशनल मार्केट(Comex) में गोल्ड में 1.29 % की गिरावट आई और कीमत 52.10 डॉलर टूटकर 3990 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं चांदी 1.55 % से ज्यादा टूट गई।
घरेलू बाजार में सोने-चांदी के दाम
वहीं घरेलू बाजार यानी MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) की बात करें तो यहां पर भी सोना-चांदी गिरावट के साथ ओपन हुआ। MCX पर सोना करीब 1564 रुपए गिरकर 1,40,450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। वहीं चांदी में 1546 रुपए की गिरावट के साथ 2,20,247 रुपए पर कारोबार करती दिखी।
शहर में क्या हैं दाम?
देश के बड़े शहरों जैसे दिल्ली और मुंबई में 24 कैरेट सोना करीब ₹1.41 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव ₹1.29 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब बना हुआ है। वहीं चांदी की कीमत भी दबाव में है और यह लगभग ₹2.22 लाख से ₹2.20 लाख प्रति किलो के बीच बनी हुई है, जो हाल के दिनों में आई गिरावट को दिखाती है।
| शहर | सोना/10 ग्राम (24K) | सोना/10 ग्राम (22K) | सोना/10 ग्राम (18K) | चांदी प्रति किलो |
| नई दिल्ली | ₹140,750 | ₹129,021 | ₹105,563 | ₹220,420 |
| मुंबई | ₹141,110 | ₹129,351 | ₹105,833 | ₹220,940 |
| पटना | 141,030 | ₹129,278 | ₹105,773 | ₹220,820 |
| जयपुर | ₹141,090 | ₹129,333 | ₹105,818 | ₹220,910 |
| कानपुर | ₹141,140 | ₹129,378 | ₹105,855 | ₹221,000 |
जून महीने में कितने गिरे दाम?
दरअसल, जून महीने में सोना-चांदी दोनों की चमक फीकी पड़ी है। बीते कुछ हफ्तों में इनकी कीमतों में लगातार गिरावट और उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। बाजार के जानकारों के मुताबिक, इसकी सबसे बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत डॉलर और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका है, जिससे निवेशक सोने-चांदी जैसे सेफ हेवन एसेट्स से दूरी बना रहे हैं।