सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver Price Crash: औंधे मुंह गिरी कीमतें, सोना ₹9000 तो चांदी ₹10000 सस्ती; एक्सपर्ट बोले- और गिरेंगे दाम!

Published: Mon, 23 Mar 2026 09:21 PM (IST)

Gold Silver Price Crash: सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है, दिल्ली में सोना ₹9,050 और चांदी ...और पढ़ें

Gold Silver Price Crash: औंधे मुंह गिरी कीमतें, सोना ₹9000 तो चांदी ₹10000 सस्ती; एक्सपर्ट बोले- और गिरेंगे दाम

Gold Silver Price Crash: औंधे मुंह गिरी कीमतें, सोना ₹9000 तो चांदी ₹10000 सस्ती; एक्सपर्ट बोले- और गिरेंगे दाम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली| सोना और चांदी की कीमतों में हफ्ते की शुरुआत के साथ ही बड़ी गिरावट (gold silver price crash) देखने को मिली है, जिससे निवेशकों में हलचल मच गई है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना सीधे 9,050 रुपए टूटकर 1.43 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी भी 10,500 रुपए (gold price crash) सस्ती होकर 2.30 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, 99.9% शुद्धता वाला सोना शुक्रवार के 1,52,650 रुपए (gold price today) से गिरकर 1,43,600 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया, यानी करीब 6% की गिरावट। चांदी भी पिछले सत्र के 2,40,500 रुपए (silver rate today) से गिरकर 2,30,000 रुपए (silver price today) प्रति किलो रह गई, जिसमें 4.36% की कमी आई है।

चार महीने के निचले स्तर पर पहुंचा सोना

एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह गिरावट सिर्फ घरेलू नहीं बल्कि वैश्विक बाजार में भी दिखी। ऑल इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश सिंघल ने बताया कि,

डॉलर में आई मजबूती ने सोने की कीमतों को नीचे धकेला। मिडिल ईस्ट में तनाव की वजह से डॉलर की मांग दो गुनी हो गई है। इसके अलावा कच्चे तेल के दाम बढ़े, जिससे महंगाई का खतरा भी बढ़ा। जिसने सोने-चांदी की कीमतों को गिरा दिया।"

कहां तक गिरेंगे सोने-चांदी के दाम ?

योगेश सिंघल ने सोने-चांदी का टारगेट प्राइस भी दिया। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में सोना गिरकर 1.12 लाख रुपए से 1.15 लाख रुपए तक पहुंचेगा। वहीं चांदी के दाम भी गिरकर 1.80 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच जाएगी। उन्होंने निवेशकों को सलाह दी है कि इस वक्त सोने-चांदी में निवेश का अच्छा मौका है। क्योंकि मार्च खत्म होते ही सोने-चांदी में जोरदार उछाल आएगा।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने बताया कि सोना चार महीने के निचले स्तर तक पहुंच गया है। उन्होंने इसके पीछे मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को वजह बताया, जिससे कच्चे तेल के दाम बढ़े और महंगाई का खतरा भी बढ़ गया।

यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Crash: गिरावट के बाद सोने की कीमतों में अचानक कैसे हुई गजब की रिकवरी, आगे क्या होगा?

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच क्या करें?

महंगाई बढ़ने की आशंका से सेंट्रल बैंकों की सख्त मौद्रिक नीति की उम्मीद बढ़ गई है। इसका असर यह हुआ कि अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और डॉलर मजबूत हो गए, जिससे सोना-चांदी पर दबाव और बढ़ गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना 227 डॉलर से ज्यादा गिरकर 4,263 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि चांदी 6.3% गिरकर 63.53 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। मिराए एसेट के प्रवीण सिंह का कहना है कि ब्याज दर बढ़ने की उम्मीद से कीमतों में दबाव बना हुआ है।

वहीं वेंचुरा के एन एस रामास्वामी के मुताबिक, ईरान तनाव के चलते तेल बाजार में झटका लगा है, जिससे सोना जमा करने वाले देशों पर असर पड़ा है। एक्सपर्ट्स का साफ कहना है कि फिलहाल सोना-चांदी में और गिरावट आ सकती है, इसलिए निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है।