Gold Silver Price: सोना-चांदी हुए आपकी पहुंच के बाहर, आज कितनी बढ़ीं कीमतें; चेक करें लेटेस्ट रेट्स
Gold Silver Price Today: 26 अगस्त को सोने और चांदी के दाम अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में बढ़ गए हैं। ...और पढ़ें
-1787716115657_m.webp)
गोल्ड-सिल्वर के क्या हैं दाम?
HighLights
अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में सोने-चांदी के दाम बढ़े।
MCX पर सोना ₹1.63 लाख प्रति 10 ग्राम के पार पहुंचा।
MCX पर चांदी ₹2.45 लाख प्रति किलोग्राम के पार हुई।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: सोने और चांदी के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। इस सप्ताह की शुरुआत दामों में उतार-चढ़ाव के साथ ही हुई। भारत में सोने के दाम आम आदमी के पहुंचे के बाहर होते जा रहा है। ऐसे में आज यानी 26 अगस्त को इन धातुओं की कीमत गिरी है या चढ़ी हैं ये जानना बेहद अहम है। आइए इंटरनेशनल मार्केट से लेकर घेरलू बाजार तक के रेट पर एक नजर डालते हैं।
इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ गए दाम
इंटरनेशनल मार्केट Comex पर सोने और चांदी दोनों के दाम में तेजी आई है। Comex पर आंकड़ों की मानें तो खबर लिखे जाने तक सोना 0.23% तक चढ़ा (Gold Price on Comex) और कीमत 4705.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 0.91% तक चढ़ गए और कीमत 69.305 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
घरेलू बाजार में भी चढ़ गए दाम
घरेलू बाजार यानी बुलियन मार्केट में भी सोने और चांदी दोनों के दाम चढ़ते दिखे। MCX पर सोना (Gold Price) चढ़कर करीब ₹1.63 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं भारत में चांदी के भाव (Silver Price) चढ़े हैं। यह चढ़कर ₹2.45 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।
MCX पर कितने चढ़ गए दाम?
घरेलू वायदा बाजार की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना खबर लिखे जाने तक 268 रुपए तक चढ़ा और ₹1,63,150 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं करीब सुबह 9 बजे चांदी 1573 रुपए तक चढ़ी और कीमत ₹2,45,700 रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई थी।
गहने खरीदने से पहले चेक करें रेट
भारत में सोने के दाम में तेजी देखने को मिली है। ऐसे में 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹1,63,150 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹1,49,848 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹1,22,603 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है। वहीं भारत में चांदी के भाव लगभग ₹2,47,840 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।
