सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver Price Today: खुलते ही नीचे आ गए सोना-चांदी, आज कितने गिरे दाम? चेक करें आपके शहर का रेट

Published: Mon, 07 Sep 2026 09:19 AM (IST)

Gold Silver Price: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। ...और पढ़ें

सोना-चांदी भाव

सोना-चांदी भाव

HighLights

  1. सप्ताह के पहले दिन सोना-चांदी के दाम गिरे।

  2. अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में कीमतों में कमी आई।

  3. MCX पर सोने-चांदी के भाव में गिरावट दर्ज हुई।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: सोना और चांदी दोनों के कीमतों का कोई भी ठिकाना नहीं है। कभी सोना (Gold) गिरता है तो चांदी (Silver) उछाल मारती हो तो कभी सोना चढ़ता है और चांदी की कीमत गिर जाती है। पिछले पूरे सप्ताह गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहा। अब आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन इन धातुओं की कीमत कहां पहुंची हैं ये जानना बेहद जरूरी है। इसलिए बुलियन मार्केट से लेकर इंटरनेशनल मार्केट तक के दामों पर एक नजर जरूर डालिए।

इंटरनेशनल मार्केट में दाम गिरे या चढ़े?

इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर सोने और चांदी दोनों धातुओं के दामों में गिरावट आई है। Comex पर आंकड़ों की मानें तो खबर लिखे जाने तक सोना 0.48% तक गिरा (Gold Price on Comex) और कीमत 4455.00 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 0.24% तक गिरे और ऐसे में कीमत 66.590 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

घरेलू बाजार में गिरे दाम

बुलियन मार्केट यानी घरेलू बाजार में सोने और चांदी दोनों के गिरते नजर आए। MCX पर सोना (Gold Price) गिरकर करीब ₹1.52 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं भारत में चांदी के भाव भी (Silver Price) तेजी से गिरते दिखाई दिए हैं। दाम गिरकर ₹2.36 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।

MCX पर क्या है रेट्स?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो (MCX) पर सोना खबर लिखे जाने तक 462 रुपए तक नीचे आ गया और कीमत ₹1,52,305 (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया है। वहीं चांदी की बात करें तो यह करीब सुबह 9 बजे 857 रुपए तक नीचे गिरी और कीमत ₹2,36,801 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।

गहने खरीदने वाले चेक करें रेट

भारत में सोने के दाम में गिरावट आई है। ऐसे में 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹1,52,910 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹1,40,168 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹1,14,683 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है। वहीं भारत में चांदी के भाव लगभग ₹2,36,840 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।

शहर सोना/10 ग्राम (24K) सोना/10 ग्राम (22K) सोना/10 ग्राम (18K) चांदी प्रति किलो
नई दिल्ली ₹152,360 ₹139,663 ₹114,270 235,740
मुंबई 152,620 ₹139,902 ₹114,465 ₹236,140
पटना 152,540 ₹139,828 ₹114,468 ₹236,190
जयपुर ₹153,340 ₹139,395 ₹114,505 ₹236,310
कानपुर ₹152,517 ₹140,181 ₹114,110 ₹236,920
लखनऊ ₹152,470 ₹139,181 ₹114,603 ₹236,150

 यह भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान युद्ध से कच्चे तेल के बाजार में हाहाकार: ब्रेंट क्रूड $100 के करीब! क्या आप पर पड़ेगा इसका असर?