Gold Silver Price Today: बाप रे! बड़ी गिरावट के बाद फिर आसमान पर पहुंचे सोने-चांदी के भाव, कितनी बढ़ गई कीमत?
Gold Silver Price Today: कल की भारी गिरावट के बाद आज सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया। सुबह तक सोने(Gold Rate Today) में ₹3000 से अधि ...और पढ़ें

HighLights
कल की बड़ी गिरावट के बाद आज सोने-चांदी में उछाल।
सोना ₹3000 से अधिक, चांदी ₹6000 से अधिक बढ़ी।
एमसीएक्स पर सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार रिकवरी।
Gold Silver Price Today: कल बड़ी गिरावट के बाद एक बार फिर सोने और चांदी चमकते हुए नजर आ रहे हैं। सुबह 10.11 बजे के आसपास सोने (Gold Price Today) में इस समय 3000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा की तेजी आई है। इसके साथ ही चांदी (Silver Price Today) में 6000 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
एक दिन पहले, 19 मार्च को सोने और चांदी में भयंकर गिरावट आई थी। इस गिरावट के बाद एमसीएक्स में 10 ग्राम सोना 1,44,000 रुपये के आसपास पहुंच गया और 1 किलो चांदी 2,30,000 तक पहुंच गई। शेयर बाजार के साथ सोना-चांदी भी रिकवरी के मूड में दिखाई दे रहे हैं।

Gold Price Today: कितना बढ़ा सोना?
सुबह 10.14 बजे एमसीएक्स में 24 कैरेट सोने का दाम 1,48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। इसमें 3046 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी है। सोने ने अब तक 1,47,401 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो और 1,48,302 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई बनाया है।
Silver Price Today: कितनी महंगी हुई चांदी?
सुबह 10.15 बजे 1 किलो चांदी का दाम 2,37,645 रुपये चल रहा है। इसमें 6185 रुपये प्रति किलो की तेजी है। चांदी ने अब तक 2,37,300 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 2,40,000 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
खबरें और भी
अलग-अलग शहर में कितना है भाव
| शहर | सोने का भाव | चांदी की कीमत |
| पटना | ₹147,990 | ₹237,350 |
| जयपुर | ₹148,050 | ₹237,450 |
| कानपुर | ₹148,110 | ₹237,540 |
| लखनऊ | ₹148,110 | ₹237,540 |
| भोपाल | ₹148,220 | ₹237,730 |
| इंदौर | ₹148,220 | ₹237,730 |
| चंडीगढ़ | ₹148,070 | ₹237,480 |
| रायपुर | ₹148,010 | ₹237,390 |
24,22 और 18 कैरेट का दाम
| शहर | 24 कैरेट सोने का भाव | 22 कैरेट की कीमत | 18 कैरेट का भाव |
| पटना | 147,990 | 135657.5 | 110,992.50 |
| जयपुर | 148,050 | 135712.5 | 111,037.50 |
| कानपुर | 148,110 | 135767.5 | 111,082.50 |
| लखनऊ | 148,110 | 135767.5 | 111,082.50 |
| भोपाल | 148,220 | 135868.3333 | 111,165.00 |
| इंदौर | 148,220 | 135868.3333 | 111,165.00 |
| चंडीगढ़ | 148,070 | 135730.8333 | 111,052.50 |
| रायपुर | 148,010 | 135675.8333 | 111,007.50 |
सोना और चांदी कहां सस्ता है?
आज 20 मार्च को पटना में सोना सबसे सस्ता है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 1,47,990 रुपये चल रही है। यहां चांदी भी सबसे कम दाम पर मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी का दाम 2,35,350 रुपये चल रहा है।
सोना और चांदी कहां महंगा है?
भोपाल और इंदौर में सोने का दाम सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 1,48,220 रुपये चल रही है। यहां चांदी भी सबसे ज्यादा महंगी मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी का दाम 2,37,730 रुपये चल रहा है।