सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver Price Today: एक दिन की जोरदार तेजी के बाद सोना-चांदी धड़ाम, खरीदें या नहीं, आपके शहर में क्या हैं ताजा रेट?

Published: Fri, 04 Sep 2026 02:34 PM (IST)Updated: Fri, 04 Sep 2026 05:25 PM (IST)

Gold Silver Price Crash: सोना-चांदी में एक दिन की जोरदार तेजी के बाद आज फिर गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी ...और पढ़ें

HighLights

  1. सोना ₹1170, चांदी ₹2824 तक गिरी।

  2. अमेरिकी आर्थिक आंकड़े और ब्याज दरें मुख्य कारण।

  3. मुनाफावसूली और भारत में मांग सुस्त।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और ब्याज दरों में बदलाव की उम्मीदों के बीच गोल्ड-सिल्वर में आज फिर गिरावट (gold silver price crash) देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना 1170 रुपए टूट गया। जबकि चांदी में 2,824 रुपए की गिरावट देखने को मिली। हालांकि, दोपह के बदोनों धातुओं में रिकवरी भी आई। खास बात यह है कि गुरुवार को 10 दिन बाद गोल्ड-सिल्वर जोरदार उछाल देखने को मिला था। सोना करीब 3500 रुपए और चांदी 5000 रुपए तक महंगी (gold silver price today) हो गई थी। आज यानी बुधवार को मार्केट खुलते ही दाम गिर गए। अब सवाल यह है कि आखिर एक दिन की जोरदार तेजी के बाद सोने-चांदी में यह गिरावट आई क्यों?

आपके शहर में कहां पहुंचे ताजा रेट?

शहर सोना/10 ग्राम (24K) सोना/10 ग्राम (22K) सोना/10 ग्राम (18K) चांदी प्रति किलो
नई दिल्ली ₹154,940 ₹142,028 ₹116,205 ₹239,540
मुंबई ₹155,210 ₹142,276 ₹116,408 ₹239,950
पटना ₹155,130 ₹142,203 ₹116,348 ₹239,820
जयपुर ₹155,050 ₹142,129 ₹116,288 ₹239,740
कानपुर ₹155,110 ₹142,340 ₹116,333 ₹239,830
लखनऊ ₹155,700 ₹142,725 ₹116,775 ₹241,190
भोपाल ₹155,830 ₹142,844 ₹116,873 ₹241,380
इंदौर ₹155,830 ₹142,844 ₹116,873 ₹241,380
चंडीगढ़ ₹155,640 ₹142,670 ₹116,730 ₹240,870
रायपुर ₹155,580 ₹142,615 ₹116,685 ₹240,770

MCX पर कहां ट्रेड कर रहा सोना-चांदी?

एमसीएक्स पर अक्टूबर डिलीवरी वाला गोल्ड 456 रुपए गिरकर 1,55,319 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार (gold price today live) कर रहा है। ट्रेडिंग के दौरान इसका हाई लेवल 1,57,075 रुपए और लो लेवल 1,54,605 रुपए रहा। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान सोना 1,55,775 रुपए पर बंद हुआ था।

वहीं दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी 800 रुपए की गिरावट के साथ 2,41,549 रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today live) पर कारोबार करती दिखी। 2,42,055 रुपए इसका हाई लेवल और 2,39,525 रुपए लो लेवल रहा। पिछले दिन चांदी 2,42,349 रुपए (silver rate today live) पर बंद हुई थी।

इसके अलावा सितंबर डिलीवरी वाली चांदी में 131 रुपए की मामूली गिरावट आई और कीमत 2,35,923 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।

एक दिन की तेजी के बाद क्यों आई गिरावट?

सेबी रजिस्टर्ड मार्केट एंड कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता ने बताया कि बाजार में यह उतार-चढ़ाव पूरी तरह अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और ब्याज दरों की उम्मीदों पर टिका है।

हफ्ते की शुरुआत में अमेरिकी ब्याज दरों के स्थिर रहने और मिडिल ईस्ट को लेकर ट्रंप के बयान के बाद सोने-चांदी में 200 डॉलर और चांदी में 6 डॉलर प्रति औंस का बाउंस आया था। लेकिन ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली और भारत में फिजिकल मांग सुस्त पड़ने से बिकवाली हावी हो गई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना 35% से बढ़कर 60% होने की चर्चाओं ने भी निवेशकों को सतर्क कर दिया, जिससे तेजी टिक नहीं पाई।"

अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों का पड़ेगा असर?

एक सवाल बार-बार उठता है कि आखिर अमेरिका में जारी होने वाले डेटा का असर सोने-चांदी पर इतना गहरा क्यों पड़ता है? इसे लेकर अनुज गुप्ता (anuj gupta) ने बताया कि सोना-चांदी सीधे अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड यील्ड से जुड़े होते हैं।

अमेरिका का नॉन-फार्म पेरोल और बेरोजगारी का डेटा यह तय करता है कि फेडरल रिजर्व आगे ब्याज दरें बढ़ाएगा या घटाएगा। अगर अमेरिकी लेबर मार्केट का डेटा मजबूत आता है, तो ब्याज दरें बहुत आक्रामक तरीके से नहीं बढ़ेंगी, जिससे कीमती धातुओं को राहत मिलती है।"

वहीं अगर महंगाई और रोजगार के आंकड़े ब्याज दरों में बढ़ोतरी का दबाव बनाते हैं, तो डॉलर मजबूत होता है और निवेशक सोने से पैसा निकालकर सुरक्षित रिटर्न वाले अमेरिकी बॉन्ड्स में लगाने लगते हैं।

यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: अमेरिका से खबर आते ही कीमतों में तूफानी तेजी, सोना ₹1.55 लाख के पार, चांदी ₹4400 महंगी