सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्याज की कीमतों से मिली बड़ी राहत: 'कांदा एक्सप्रेस' ने घटाई महंगाई, अब ₹35/Kg पर खरीदें प्याज!

Published: Mon, 07 Sep 2026 10:02 AM (IST)

Onion price: केंद्र सरकार ने बढ़ती प्याज की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए बफर स्टॉक से ₹35 प्रति किलो की रियायती दर पर प्याज बेचना शुरू कर दिया है।

अब ₹35/Kg पर खरीदें प्याज!

अब ₹35/Kg पर खरीदें प्याज!

HighLights

  1. सरकार ने बफर स्टॉक से ₹35/किलो प्याज बेचना शुरू किया।

  2. 'कांदा एक्सप्रेस' से देश के कई शहरों में पहुंच रहा सस्ता प्याज।

  3. अक्टूबर तक नई फसल आने से प्याज की कीमतों में और कमी।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: देश में प्याज की आसमान छूती कीमतों से परेशान लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने महंगाई पर लगाम लगाने और आम आदमी को राहत देने के लिए अपने बफर स्टॉक (Onion buffer stock) से सस्ता प्याज बेचना शुरू कर दिया है। सरकार की इस पहल के बाद कई शहरों में प्याज की खुदरा कीमतों में ₹2-3 प्रति किलो की गिरावट भी दर्ज की गई है।

क्या है सरकार का प्लान?

सरकार द्वारा बफर स्टॉक ने चुनिंदा शहरों में ₹35 प्रति किलों की रियायती दर (Subsidised Price) पर प्याज बेचा जा रहा है। पिछले 10 दिनों में सरकार ने 17 शहरों में लगभग 4,000 टन प्याज बेचा है। NCCF (National Cooperative consumers'federation of India) ने अपने स्टोर, मोबाइल वैन और सहकारी समितियों के माध्यम से अब तक करीब 1,500 टन बफर प्याज की बिक्री की है।

प्याज के उत्पादक राज्यों से उन शहरों तक पहुंचाने के लिए ट्रकों के साथ-साथ विशेष रेलवे सेवा कांदा एक्सप्रेस का इस्तेमाल किया जा रहा है। दिल्ली से चेन्नई तक प्याज पहुंचाया जा चुका है और अगली खेप गुवाहाटी भेजने की तैयारी है। सरकार ने 2026 के लिए NCCF और NAFED जैसी एजेंसियों के जरिए कुल 1.21 लाख टन प्याज का बफर स्टॉक तैयार किया है।

किन राज्यों में चल रही है बिक्री?

सरकार की यह सस्ती बिक्री पहल दिल्ली NCR, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, केरल, राजस्थान, पंजाब और ओडिशा समेत कई राज्यों में चल रही है। इन राज्यों तक प्याज पहुंचाने और उसकी छंटाई-पैकिंग का काम CWC (Central Warehousing Corporation) कर रही है।

प्रमुख शहरों में 5 सितंबर तक प्याज का भाव

चेन्नई: ₹63
दिल्ली: ₹58
मुंबई: ₹53
रांची: ₹40
(ध्यान दें: ये कीमतें बाजार भाव हैं, जबकि सरकारी आउटलेट्स पर यह ₹35/किलो उपलब्ध है।)

आगे क्या उम्मीद है?

अधिकारियों के अनुसार, भले ही अभी राष्ट्रीय औसत खुदरा कीमत ₹50.79 प्रति किलो बनी हुई है, लेकिन आने वाले समय में और राहत मिलने की उम्मीद है। अक्टूबर के मध्य तक बाजार में खरीफ प्याज की नई फसल की आवक शुरू हो जाएगी। नई फसल आने से सप्लाई बढ़ेगी, जिससे आने वाले कुछ हफ्तों में प्याज की कीमतों (Onion price) में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: खुलते ही नीचे आ गए सोना-चांदी, आज कितने गिरे दाम? चेक करें आपके शहर का रेट