फिर लगने वाला है महंगाई का झटका! प्याज, टमाटर तेल और चावल जैसी चीजों की दरों पर नई रिपोर्ट आई सामने
बैंक ऑफ बड़ौदा की रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई 2026 तक खुदरा महंगाई दर 4.5% रहने का अनुमान है, जिससे रसोई का बजट बिगड़ने की आशंका है। खाने का तेल, चावल, द ...और पढ़ें

देश में फिर बढ़ने वाली है महंगाई? (AI Image)
HighLights
जुलाई 2026 तक खुदरा महंगाई 4.5% रहने का अनुमान।
खाने का तेल, चावल, दाल, प्याज की कीमतें बढ़ेंगी।
पिछले महीने चीनी के दामों में 17% की वृद्धि।
नई दिल्ली| इस साल के शुरुआती महीनों से ही देश में महंगाई बढ़ने लगी थी। फरवरी के आखिरी हफ्तों से शुरू हुए मिडिल ईस्ट तनाव के कारण विदेशी व्यापार और सप्लाई प्रभावित हुई जिससे चीजों के दाम महंगे हुए। इसके अलावा मौसम की परिस्थियां भी महंगाई बढ़ाने के लिए जिम्मेदार हैं। अब बैंक ऑफ बड़ौदा की एक और रिपोर्ट सामने आई है जो महंगाई बढ़ने की ओर इशारा कर रही है। देश में जुलाई 2026 के दौरान खुदरा महंगाई दर 4.5% रहने का अनुमान है अब आपके घर खर्च के बजट पर एक और झटका लगने वाला है।
बिगड़ जाएगा रसोई का बजट
देश में वास्तविक महंगाई (Inflation) का एहसास तब होता है जब खाने-पीने की चीजों की कीमत बढ़ती है। बैंक ऑफ बड़ौदा की नई रिपोर्ट में बताया गया कि महंगाई का असर रसोईं घर में इस्तेमाल की जाने वाली चीजों पर सीधा देखने को मिलेगा। खाने का तेल, चावल-दाल और प्याज जैसी जरूरी चीजों की कीमतें बढ़ने लगी हैं। हालांकि मौसम की बारिश और बाजार में मुख्य सब्जियों की बेहतर आवक बनी हुई है, जिसके कारण टमाटर सहित अन्य मौसमी सब्जियों की कीमत में कुछ राहत मिली है।
टमाटर, प्याज और आलू यानी TOP की सप्लाई में भी कोई समस्या देखने को नहीं मिली है। हालांकि प्याज की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है जो आने वाले दिनों में भी जारी रह सकता है।
कोर महंगाई में मिलेगी राहत?
रिपोर्ट में कहा गया है कि कोर महंगाई, यानि की जिसमें रसोईं में इस्तेमाल होने वाली खाने की चीजें और ईंधन शामिल नहीं होते, उनकी महंगाई दर जुलाई में करीब 4% से 4.1% के बीच रह सकती है। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमतों में लगातार गिरावट से पर्सनल केयर और कोर महंगाई कुछ कम होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि ये भी अनुमान है कि आगे चलकर इनपुट कॉस्ट बढ़ने से महंगाई दोबारा बढ़ सकती है।
चीनी की कीमतों में दिखी तेजी
हर घर में इस्तेमाल होने वाली चीजी की कीमतों में भी तेजी देखी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले 1 महीने में चीनी के दामों में 17 फीसदी तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है। देशभर में चीनी की औसतन कीमतें ₹3,960 प्रति क्विंटल से बढ़कर ₹4,620 प्रति क्विंटल हो गई हैं।