सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जापान के बैन के बावजूद 45 देशों तक पहुंचा भारतीय आमों का निर्यात, कौन रहा सबसे बड़ा खरीदार?

    Updated: Thu, 18 Jun 2026 12:35 PM (IST)

    भारत ने 45 से अधिक देशों को आम का निर्यात किया है, जिसमें अमेरिका सबसे बड़ा खरीदार बनकर उभरा है। APEDA के प्रयासों से अगले एक-दो वर्षों में कुल आम निर ...और पढ़ें

    भारतीय आमों के निर्यात में तेज उछाल

    भारतीय आमों के निर्यात में तेज उछाल

    HighLights

    1. भारत ने 45 से अधिक देशों को आम निर्यात किया।

    2. अमेरिका भारतीय आमों का सबसे बड़ा खरीदार बना।

    3. APEDA के प्रयासों से निर्यात दोगुना होने की उम्मीद।

    नई दिल्ली| भारत के आम इन सीजन लगातार सुर्खियों में रहे हैं। आम की पैदावार और निर्यात की चर्चा लगातार होती रही है। चाहे जापान की ओर से भारतीय आमों के इंपोर्ट पर बैन लगाना हो, चाहे सिंगापुर के सुपर बाजारों में आम की जबरदस्त खरीदी हो। अब आम के निर्यात को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। ग्लोबल मार्केट में भारत ने 45 से अधिक देशों को आम का निर्यात किया है।

    इस बार अमेरिका बना सबसे बड़ा खरीदार

    APEDA के अध्यक्ष अभिषेक देव ने ANI बताया कि, अमेरिका को आम निर्यात करने का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। पिछले साल के कुल निर्यात के आंकड़े को एक महीने पहले ही पार कर लिया है। उन्होंने बताया कि मौजूदा रुझानों को देखते हुए इस सीजन में अमेरिका को भारतीय आम का निर्यात 30 प्रतिशत से अधिक बढ़ने की संभावना है। APEDA की ओर से न्यूयॉर्क, लॉस एंजिल्स, सिएटल और अटलांटा जैसे प्रमुख अमेरिकी शहरों में भारतीय आमों को बढ़ावा देने के लिए अभियान भी चलाया गया है।

    इन देशों में हो सकता है दोगुना कारोबार

    अमेरिका के अलावा APEDA ने इस साल लगभग 20 देशों में भारतीय आम के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए हैं। इनमें चेक गणराज्य, मलेशिया, स्पेन, संयुक्त अरब अमीरात और ओमान जैसे देश प्रमुख हैं। अभिषेक देव ने उम्मीद जताई है कि, इन प्रयासों के चलते अगले एक से दो वर्षों में भारत का कुल आम निर्यात दोगुना हो सकता है।

    53 अरब डॉलर पहुंचा भारत का कृषि निर्यात

    अभिषेक देव ने बताया कि, भारत का एक्सपोर्ट बास्केट पहले की तुलना में कहीं अधिक बड़ा हो गया है। लगभग एक दशक पहले जहां भारत करीब 280 उत्पादों का निर्यात करता था, वहीं आज यह संख्या बढ़कर लगभग 500 हो गई है। एपीडा की सूची में कुल 790 उत्पाद शामिल हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: 100000 टन चावल से लदे जहाज कर रहे रास्ता खुलने का इंतजार, भारत का 50% एक्सपोर्ट पूरी तरह ठप!

    भारतीय आम के निर्यात में बढ़ोतरी ऐसे समय में हो रही है, जब देश के कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों का कुल निर्यात पिछले वित्त वर्ष में 53 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। इस उपलब्धि के साथ भारत ने अमेरिका, ब्राज़ील, चीन और यूरोपीय संघ जैसे बड़े निर्यातकों की प्रतिस्पर्धा के बावजूद दुनिया के शीर्ष 10 कृषि निर्यातक देशों में अपनी जगह बनाए रखी है।