सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Silver Price Crash: ₹1.90 लाख सस्ती हुई चांदी, और कितना गिरेगी; आपको खरीदना चाहिए या नहीं?

    Updated: Fri, 20 Mar 2026 01:12 PM (IST)

    चांदी की कीमत (Aaj ka Chandi ka Bhav) में भारी गिरावट दर्ज की गई है, 29 जनवरी से अब तक 1 किलो चांदी ₹1.90 लाख सस्ती (Silver Price Crash) हुई है। वर्तम ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. 29 जनवरी से चांदी ₹1.90 लाख प्रति किलो सस्ती हुई।

    2. विशेषज्ञ के अनुसार, चांदी ₹2 लाख तक गिर सकती है।

    3. निवेशकों को SIP के माध्यम से निवेश की सलाह दी गई।

    Gold Silver Price Today: 29 जनवरी का दिन हर उस निवेशक को याद होगा जो लंबे समय से सोना और चांदी में निवेश कर रहे हैं। इस दिन चांदी में ऐसी तेजी आई कि सब देखते ही रह गए। सोचिए आज जो चांदी 2 लाख के आसपास चल रही है, उसकी कीमत 29 जनवरी के दिन 4 लाख रुपये के पार जा चुकी थी।

    लोगों के पोर्टफोलियो में पड़ी चांदी का रिटर्न उस समय 1000 फीसदी से भी ज्यादा शो कर रहा था। हालांकि उसके बाद से चांदी में लगातार गिरावट आई। हर दिन कभी चांदी बढ़ी तो कभी घटी पर अगर कुल मिलाकर देखें तो चांदी का दाम कम हुआ है। मसलन 29 जनवरी से अब तक चांदी का दाम 1,90,000 रुपये कम हो चुका है। 

    silver infographics

    Silver Price Crash: लगभग आधी हो गई चांदी

    29 जनवरी को 1 किलो चांदी का दाम 4,20,000 रुपये चल रहा था। इसमें लगातार गिरावट आई और आज 20 मार्च को इसकी कीमत 2,30,000 के आसपास चल रही है। कुल मिलाकर देखें तो 1 किलो चांदी में 1,90,000 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। 

    Silver Price Today: आज कितना चल रहा है भाव?

    दोपहर 12.32 बजे 1 किलो चांदी का भाव 2,30,800 रुपये चल रहा है। इसमें 660 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की जा रही है। दोपहर 12.52 बजे तक चांदी ने 2,30,060 रुपये प्रति किलो का लो और 2,40,000 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया है। 

    खबरें और भी

    आपके शहर में कितना है चांदी का दाम?

    शहर चांदी की कीमत
    पटना ₹237,350
    जयपुर ₹237,450
    कानपुर ₹237,540
    लखनऊ ₹237,540
    भोपाल ₹237,730
    इंदौर ₹237,730
    चंडीगढ़ ₹237,480
    रायपुर ₹237,390

    Silver Price Target 2026: चांदी और कितना गिरेगी?

    चांदी में और कितनी गिरावट आ सकती है इसे लेकर हमने केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि अगर ऐसी ही गिरावट जारी रहती है तो चांदी का दाम आने वाले दो महीनों में 2 लाख रुपये तक पहुंच सकता है। 

    आप क्या करें?

    अजय केडिया हमेशा से ही निवेशकों को सलाह देते रहते हैं कि ऐसी उथल-पुथल के समय निवेशकों को एसआईपी के जरिए ही निवेश करना चाहिए। हालांकि अगर निवेश के उद्देश्य से नहीं ले रहे हैं तो अभी ही चांदी खरीद सकते हैं। 

     

    सोर्स- एमसीएक्स और केडिया एडवाइजरी