भारत से 100 गुना अधिक हैं अमेरिका में मिर्च के दाम, 1 किलो की कीमत जान उड़ जाएंगे होश!
अमेरिका में मिर्च की कीमत भारत से लगभग 100 गुना अधिक है, खेती की लागत, मजदूरी और आयात जैसे कारण वहां कीमतों को बढ़ाते हैं, जबकि भारत में बंपर उत्पादन ...और पढ़ें

अमेरिका में एक किलो मिर्च की कीमत भारत से करीब 100 गुना अधिक है
HighLights
अमेरिका में मिर्च की कीमत भारत से 100 गुना अधिक।
एक किलो मिर्च की कीमत लगभग ₹3500 तक पहुंचती है।
उच्च उत्पादन लागत और आयात अमेरिका में दाम बढ़ाते हैं।
नई दिल्ली| भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील जल्दी ही अंतिम रूप लेने वाली है। ट्रेड डील के बाद देश में कई चीजों की कीमतों में बड़ा फर्क देखने को मिलेगा। उससे पहले आपको अमेरिका के बाजारों में बिकने वाली मिर्च (chilli) की कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं। भारत में आमतौर पर हरी मिर्च की कीमत ₹40-₹50 प्रति किलो होती है। वहीं लाल मिर्च की कीमत औसतन ₹250 प्रति किलो होती है। वहीं अमेरिका में एक किलो मिर्च की कीमत आपको चौंका सकती है।
अमेरिका में कितनी है मिर्च की कीमत?
इन दिनों सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय मूल की नेहा जैन ने अमेरिका के एक सुपर मार्केट से मिर्च की कीमत बताई है। उन्होंने वीडियो में बताया कि अमेरिका में मिर्च खरीदना सोने-चांदी जैसा है। उन्होंने मिर्च के 114 ग्राम के पैकेट की कीमत भारतीय रुपयों में करीब ₹400 बताई है।
US के एरीज़ोना में रहने वाली भारतीय मूल की नेहा जैन ने जागरण बिजनेस को बताया कि 1 किलो मिर्च की कीमत करीब ₹3500 होगी। जो भारत के मुकाबले करीब 100 गुना ज्यादा है।
View this post on Instagram
अमेरिका में क्यों है मिर्च की कीमत इतनी अधिक?
भारत और अमेरिका के बीच मिर्च की कीमत में बड़ा अंतर देखने को मिला है। अमेरिका में भी अलग-अलग शहरों और स्टोर्स में इसकी कीमतों में अंतर दिख सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत की तुलना में अमेरिका में कीमत ज्यादा होने के पीछे खेती और मजदूरी की अधिक लागत, पैकिंग-ट्रांसपोर्ट, स्टोर का मार्जिन होता है। इसके अलावा अमेरिका में मिर्च का बड़े पैमाने पर आयात भी होता है जिससे कीमत बढ़ जाती है। इन सब के मुकाबले अमेरिका में भुगतान डॉलर में होता है जिसके कारण भारतीय रुपये में बदलने पर कीमत और बढ़ जाती है।
भारत में मिर्च की कीमत कम क्यों?
अमेरिका के मुकाबले भारत में मिर्च सस्ती होने के मुख्य कारण देश में इसका बंपर उत्पादन, अनुकूल जलवायु और स्थानीय स्तर पर आसान खेती होना है। भारत दुनिया के सबसे बड़े मिर्च उत्पादक देशों में शामिल है। देश में सबसे अधिक मिर्च की खेती आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और कर्नाटक जैसे राज्यों में होती है, जहां मिर्च की खूब खेती और उत्पादन होता है।