सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आप भी शुरू कर रहे हो Investment, तो पहले इन बातों का रखें ध्यान

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Tue, 13 Feb 2024 07:40 PM (IST)

    Investment Tips आज के समय में निवेश करना बेहद जरूरी हो गया है। एक्पर्ट भी सलाह देते हैं कि पहली जॉब से निवेश करना शुरू कर देना चाहिए। निवेश करते समय आ ...और पढ़ें

    आप भी शुरू कर रहे हो Investment
    आप भी शुरू कर रहे हो Investment

     बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। वर्तमान में निवेश करना काफी जरूरी हो गया है। हमें हमारी पहली सैलरी से ही निवेश करना शुरू कर देना चाहिए। निवेश हमारी इनकम सोर्स को बढ़ाने में मदद करता है।

    अगर आप भी निवेश का प्लान कर रहे हैं तो आपको उससे पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप इन बातों का धयान नहीं रखते हैं तो आपको भविष्य में जोखिम का सामना करना पड़ सकता है। चलिए, जानते हैं कि निवेश से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

    निवेश के बारे में जानें

    आप रिस्क के साथ निवेश करना चाह रहे हैं या फिर बिना रिस्क के निवेश करना चाहते हैं। आपको सबसे पहले यह क्लियर करना चाहिए। अगर आप शेयर मार्केट या फिर डेट में निवेश का सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि यहां रिस्क हैं। ऐसे में आपको निवेश की जानकारी होना जरूरी है।

    आप कहीं भी निवेश करें उससे पहले उसके बारे में अच्छे से रिसर्च करें। कई बार जल्दबाजी में हम गलत जगह पर निवेशकर देते हैं।

    यह भी पढ़ें- Investment Tips: शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले ध्यान में रखें ये बातें, हमेशा फॉलो करें यह टिप्स

    निवेश करना जारी रखें

    निवेश इनक सोर्स को बढ़ाने के साथ यह वित्तीय लक्ष्य को पूरा करने में भी मदद करता है। ऐसे में आपको कभी भी निवेश बंद नहीं करना चाहिए। अगर हम नियमित निवेश करते हैं तो यह हमारी आपात स्थिति में भी हमारी मदद करता है। इसके अलावा कई निवेश ऑप्शन रिटायरमेंट के बाद भी इनकम को जारी रखने में हमारी मदद करता है।

    सोशल मीडिया पर विश्वास ना करें

    कई लोग सोशल मीडिया पर निवेश की सलाह देते हैं। ऐसे में कई बार लोग इनकी सलाह लेकर निवेश कर देते हैं जिसकी वजह से या तो उन्हें कम रिटर्न मिलता है या फिर उनके निवेश राशि डूब जाती है। इसी वजह से आपको निवेश के लिए हमेशा एक विश्वसनीय सलाहकार से ही सलाह लेनी चाहिए।

    खबरें और भी

    एक जगह निवेश ना करें

    हमें कभी भी एक जगह ही निवेश नहीं करना चाहिए। हमें हमारा इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियों को डायवर्स बनाना चाहिए। अगर हम एक जगह निवेश करते हैं तो हमें कम रिटर्न भी मिल सकता है।

    अगर आप शेयर में इन्वेस्ट करते हैं तो आपको उसके साथ म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) या फिर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Soverign Gold Bond) में निवेश करना चाहिए। हां, इस बात का ध्यान रखें कि कभी भी जल्दबाजी में निवेश ना करें।

    यह भी पढ़ें- नौकरीपेशा लोग इन 11 तरीकों से बचा सकते हैं टैक्‍स, रिटर्न भरने से पहले जानें कैसे मिलेगा आपको लाभ