यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
WhatsApp के जरिए ITR Filling का प्रोसेस है बेहद आसान, ये है स्टेप बाय स्टेप गाइड
ITR Filing via WhatsApp इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने के लिए अब ज्यादा दिन नहीं बचें है। कई करदाताओं ने आईटीआर फाइल कर दिया है लेकिन अभी भी कई टैक ...और पढ़ें

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने का प्रोसेस अब काफी आसान हो गया है। आपको अब ई-फाइलिंग पोर्टल (E-Filling Portal) पर जाकर रिटर्न फाइल करने की जरूरत नहीं है। आप आसानी से वाट्सऐप के जरिये रिटर्न फाइल कर सकते हैं।
जी हां, आप क्लियरटैक्स (ClearTax) के जरिए आईटीआर फाइल कर सकते हैं। कई टैक्सपेयर्स को रिटर्न फाइल करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है और काफी समय भी जाता है। ऐसे में करदाताओं को परेशानी न हो इसके लिए क्लियरटैक्स ने टैक्स फाइलिंग के लिए वाट्सऐप फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर में टैक्सपेयर को एआई की चैट-बेस्ड एक्सपीरिएंस मिलेगा। इसकी मदद से वह आसानी से रिटर्न फाइल कर सकते हैं।
कैसे फाइल करें आईटीआर
- अपने मोबाइल नंबर पर ClearTax Whatsapp नंबर सेव करें और बाद में इस नंबर पर 'Hi' भेजें।
- इसके बाद आपको अपने हिसाब से भाषा का चयन करना होगा। यहां आपको 10 भाषा का ऑप्शन मिलेगा।
- अब आप अपने पैन कार्ड (Pan Card), आधार कार्ड (Aadhaar Card) और बैंक अकाउंट की जानाकारी देनी होगी। यह सभी जानकारी आप इमेजेज या ऑडियो-टेक्सट मैसेज के रूप में भेज सकते हैं।
- इसके बाद आपको आईटीआर फॉर्म 1 या आईटीआर फॉर्म 4 भरना होगा। इस फॉर्म को भरने में AI बॉट आपकी मदद करेगा।
- अब सभी जानकारी भरकर आप एक बार इसे क्रॉसचेक करें और फिर कन्फर्म करें।
यह भी पढ़ें: ITR Filing 2024: वेरिफाई करना चाहते हैं आपका इनकम टैक्स रिटर्न तो काम आएंगे ये तरीके, बस फॉलो करें ये स्टेप्स
क्या है फीचर की खासियत
वाट्सऐप के इस फीचर की सबसे बड़ी खासियत है कि अब टैक्सपेयर्स को आईटीआर फाइल करने में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस (AI) की मदद से वह बड़ी आसानी से रिटर्न फाइल कर सकते हैं। इस फीचर में चैट-बेस्ड अनुभव के जरिये रिटर्न फाइल कुछ मिनटों में ही हो जाएगा ताकि करदाता को रिटर्न फाइल करने में ज्यादा परेशानी का सामना न करना पड़े।
