सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Export-Import का बिजनेस करने के लिए इन 7 डाक्यूमेंट्स की होती है जरूरत, विदेशों से कैसे आते हैं आपके खाते में पैसे?

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 08:30 PM (IST)

    घरेलू व्यापार को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के लिए निर्यात-आयात व्यवसाय शुरू करने हेतु आवश्यक दस्तावेज़ों की जानकारी। इसमें बिजनेस रजिस्ट्रेशन, IE ...और पढ़ें

    इंपोर्ट-एक्सपोर्ट शुरू करने के लिए जरूरी दस्तावेज

    इंपोर्ट-एक्सपोर्ट शुरू करने के लिए जरूरी दस्तावेज

    HighLights

    1. निर्यात-आयात व्यवसाय के लिए आवश्यक दस्तावेज़ों की सूची।

    2. IEC, GST, AD Code, RCMC जैसे प्रमाण पत्र महत्वपूर्ण।

    3. खाद्य उत्पादों के लिए FSSAI और APEDA लाइसेंस।

    नई दिल्ली| घरेलू बिजनेस को अंतर्राष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाना चाहते हैं तो उसे निर्यात करना होगा। आज के समय में ज्यादातर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से जुड़े लोग अपने माल को घरेलू बाजारों तक सीमित नहीं रखना चाहते, बल्कि उसे ग्लोबल लेवल तक पहुंचाना चाहते हैं। अगर आप भी उन्हीं उद्यमियों में से एक हैं तो एक्सपोर्ट-इंपोर्ट से जुड़ी तमाम चीजें जानना जरूरी है। इस खबर में आपको जरूरी डाक्यूमेंट्स और आवेदन के बारे में बताने जा रहे हैं।

    बिजनेस रजिस्ट्रेशन

    Import Export शुरू करने से पहले आपका बिजनेस कानूनी रूप से रजिस्टर्ड होना चाहिए। आप Proprietorship, Partnership, LLP या Private Limited Company में से कोई भी स्ट्रक्चर सिलेक्ट कर सकते हैं। इसके लिए PAN, आधार और बिजनेस एड्रेस प्रूफ की जरूरत होती है। इसके बाद आप अपने माल को निर्यात कर पाएंगे।

    इंपोर्ट-एक्सपोर्ट Code (IEC)

    माल का आयात या निर्यात करने के लिए IEC सबसे महत्वपूर्ण डाक्यूमेंट है। इसके बिना आप ना माल मंगा सकते ना ही विदेशों में भेज सकते हैं। यह कोड DGFT द्वारा जारी किया जाता है, इसके लिए आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसे प्राप्त करने की प्रक्रिया आसान होती है।

    GST Registration

    आमतौर पर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में ₹40 लाख के टर्नओवर वाले सभी बिजनेस के लिए GST Registration जरूरी होता है, चाहे आप घरेलू बिजनेस कर रहे हों। इसके अलावा निर्यात के लिए ये बहुत जरूरी होता है। GST रजिस्ट्रेशन से आपका व्यापार टैक्स सिस्टम में दर्ज होता है। निर्यातकों को GST रिफंड और अन्य कर लाभ लेने में भी मदद मिलती है।

    खबरें और भी

    AD Code रजिस्ट्रेशन

    AD (Authorized Dealer) Code बैंक द्वारा जारी किया जाता है। इसके बिना एक्सपोर्ट-इंपोर्ट का बिजनेस नहीं किया जा सकता है। बता दें इसे कस्टम्स पोर्ट पर रजिस्टर कराया जाता है, ताकि फॉरेन पेमेंट और एक्सपोर्ट प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी हो सके। इसके लिए आपके पास करंट अकाउंट भी होना चाहिए विदेशी खरीदारों का पेमेंट इसी खाते में आता है। साथ ही AD Code के लिए बैंक में आवेदन कर सकते हैं।

    RCMC Certificate

    RCMC यानी Registration Cum Membership Certificate है। ये प्रमाणपत्र एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल से लिया जाता है। इससे सरकारी योजनाओं, सब्सिडी और एक्सपोर्ट प्रमोशन का लाभ लेने में मदद मिलती है। इस सर्टिफिकेट के बिना आप अपने माल का निर्यात नहीं कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ें: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की तरह मलक्का स्ट्रेट पर भी लगेगा टोल? पूरी दुनिया की फूल जाएंगी सांसें! भारत पर भी असर होगा

    इसके अलावा अगर आप खाने की चीजों, मसाले, पैकेज्ड फूड या पेय पदार्थों का एक्सपोर्ट कर रहे हैं तो FSSAI लाइसेंस लेना भी जरूरी है। यह खाद्य सुरक्षा मानकों का प्रमाण होता है। इसके अलावा फल, सब्जियां, अनाज और डेयरी प्रोडक्ट्स का एक्सपोर्ट करना चाहते हैं तो APEDA रजिस्ट्रेशन की जरूरत पड़ती है।