सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Goat Farming Tips: 10 बकरियों से शुरुआत करने में कितना खर्च? लागत-मुनाफे का पूरा गणित समझिए

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 07:15 PM (IST)

    बकरी पालन आजकल किसानों के लिए अतिरिक्त आय का एक अच्छा स्रोत बन गया है। इस लेख में 10 बकरियों से बकरी पालन शुरू करने की लागत, कमाई और मुनाफे का पूरा गण ...और पढ़ें

    10 बकरियों के साथ Goat Farming tips

    10 बकरियों के साथ Goat Farming tips

    HighLights

    1. 10 बकरियों के लिए शेड और खरीद में शुरुआती खर्च।

    2. बकरी पालन में चारा और अन्य मासिक खर्च का विवरण।

    3. पहले बैच से लागत वसूल, दूसरे से लाखों का मुनाफा।

    नई दिल्ली| हमारे देश में पशुपालन किसानों की अतिरिक्त आय का जरिया रहा है, लेकिन पिछले कुछ सालों से ये कमाई का अच्छा-खासा सोर्स बन कर उभरा है। इन दिनों दूध डेयरी (Dairy Farming), पोल्ट्री और गोट फार्मिंग काफी चलन में हैं। नए-नए लोग इससे जुड़कर अच्छी कमाई कर रहे हैं। आप भी बकरी पालन करना चाहते हैं तो उससे जुड़ी जरूरी बातें समझ लीजिए। इस खबर में 10 बकरियों से शुरुआत करने के लिए लागत, कमाई और मुनाफे के बारे में जान लेते हैं।

    10 बकरियों का बाड़ा कैसा होना चाहिए?

    अगर आप 10 की संख्या से बकरी पालन कर रहे हैं तो आपको 9 बकरियों पर 1 बकरा लेना होगा। इतनी संख्या के लिए सामान्य शेड पर्याप्त रहेगा। बांस या टिन का साधारण सेट बनवा रहे हैं तो ₹50-₹70 हजार में अच्छा शेड बन जाएगा। शेड में प्रकाश और हवा के लिए लाइट फिटिंग जरूर करवाएं। फर्श ढालदार होना चाहिए ताकि गंदगी और पानी जमा ना होने पाए।

    10 बकरियों को खरीदने और खुराक में कितना खर्च?

    बकरी और बकरों की कीमत में फर्क होता है। पालने के लिए 1 बकरी की कीमत ₹7,000–10,000 हो सकती है वहीं 1 बकरे की कीमत ₹10,000–15,000 तक बताई जाती है। ये औसतन कीमत है जो अलग-अलग जगहों में अलग-अलग हो सकती है। इस हिसाब से 9 बकरी और 1 बकरा खरीदने के लिए ₹75,000–1 लाख तक का खर्च आ सकता है।

    वहीं खुराफ की बात करें तो बकरियों का स्वभाव चंचल होता है, वो खुले में चरना अधिक पसंद करती हैं, अगर चराने की व्यवस्था है तो 10 बकरियों को हरा चारा, सूखा चारा या भूसा और दाने खिलाने के लिए महीने में ₹5 हजार तक का खर्च आएगा, वहीं चराने की सुविधा ना होने के बाद खर्च हर महीने ₹10,000 से ₹12,000 तक हो सकता है।

    खबरें और भी

    कमाई कब और कितना मुनाफा कितना?

    बकरी का गर्भकाल लगभग 150 दिन (5 महीने) होता है। अधिकांश अच्छी नस्ल की बकरियां 1–3 बच्चे देती हैं। यदि 9 बकरियों में से 7 बच्चे देती हैं और औसतन 2 बच्चे मानें 14 बच्चे प्रति बैच होता है। जो 8–10 महीने बाद बिक्री योग्य हो जाते हैं। यदि एक बकरे/बकरी की औसत बिक्री ₹10,000-₹12,000 मानें तो हर बैच से ₹1.5 लाख की कमाई हो सकती है। पहले बैच में आपकी पूरी लागत निकल जाएगी। दूसरे बैच से आप ₹50-₹60 बजार का शुद्ध मुनाफा कमा सकते हैं।

    ये भी पढ़ें: Dairy Farming Tips: 5 भैंसों से शुरू करें डेयरी, हर महीने ₹65000 की कमाई! खर्च और मुनाफे का पूरा गणित समझिए

    दूसरे बैच के बाद आपके बाड़े में बकरियों की संख्या बढ़ जाएगी अब आप डेढ़ से 2 साल का समय दे सकते हैं तो आपको मार्केट की अच्छी समझ हो जाएगी। आपका नेटवर्क भी बड़ा हो जाएगा और बारीकियां समझ आ जाएंगी इसके बाद आप अपने बाड़े में बकरियों की संख्या 50 तक कर सकते हैं जिससे हर बैच में ₹2 लाख तक का मुनाफा कमा सकते हैं।