सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dairy Farming Tips: 5 भैंसों से शुरू करें डेयरी, हर महीने ₹65000 की कमाई! खर्च और मुनाफे का पूरा गणित समझिए

Published: Tue, 04 Aug 2026 08:41 PM (IST)

यह लेख 5 भैंसों के साथ डेयरी फार्मिंग शुरू करने का पूरा गणित समझाता है, जिसमें शुरुआती निवेश, मासिक खर्च ...और पढ़ें

डेयरी फार्मिंग टिप्स

डेयरी फार्मिंग टिप्स

HighLights

  1. शुरुआती निवेश ₹6-7 लाख, जिसमें शेड और भैंसें शामिल।

  2. मासिक खर्च लगभग ₹30,000, मुख्य रूप से चारे पर।

  3. शुरुआत में ₹30,000-₹33,000 शुद्ध मासिक मुनाफा संभव।

नई दिल्ली| दूध डेयरी एक सफल बिजनेस बनकर उभरा है। पहले ये सिर्फ शहरी क्षेत्रों में ही मुनाफे का सौदा था लेकिन अब सहकारी संस्थाओं और दुग्ध समितियों के विस्तार के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में भी बेहतर जरिया बना हुआ है। अगर आप भी छोटे पैमाने में डेयरी फार्मिंग करना चाहते हैं तो उसकी बारीकियां समझना जरूरी है। इस खबर में आपको 5 भैंसों से डेयरी फार्म शुरू करने से जुड़ी तमाम बातें बताने जा रहे हैं।

बाड़े की तैयारी

5 भैंसों के लिए कम से कम 30*10 फिट का शेड बनाना होगा, इसके अलावा बच्चों को अलग बांधने के लिए भी एक छोटा सा शेड बनाना चाहिए। शेड बनाने में शुरुआती खर्च ₹1-2 लाख आ सकता है, जो आपके बाड़े के डिजाइन पर निर्भर करता है। बाड़े में बिजली और पंखे की फिटिंग करना भी जरूरी है। बाड़े में हवा और प्रकाश आने की पूरी व्यवस्था करें। इसके अलावा फर्श ढालदार बनाएं ताकि पानी जमा ना होने पाए।

कुल कितना खर्च?

1 भैंस की कीमत ₹50 हजार से ₹1.5 लाख तक हो सकती है, अगर आप 5 भैंस एक साथ खरीदते हैं तो आपको करीब ₹4 लाख का खर्च आ सकता है। इसके अलावा चारा काटने की मशीन, बर्तन, पानी की टंकी क लिए ₹50 हजार और अधिक लगाने पड़ सकते हैं। इस लिहाज से शुरुआती खर्च लगभग ₹6-7 लाख आ सकता है।

हर महीने कितना खर्च?

भैंसों को हरा चारा, भूसा, दाना और खनिज मिश्रण खिलाया जाता है। एक्सर्ट्स के मुताबिक 5 पशुओं के लिए हर महीने औसतन ₹20 हजार का खाने का खर्च आ सकता है। इसके अलावा कम से कम ₹1-2 हजार बिजली-पानी का बिल लग सकता है। अन्य खर्चे मिलाकर हर महीने ₹30 हजार का खर्च आ सकता है।

कमाई कितनी?

अब सबसे जरूरी सवाल ये है कि अगर हम ₹7 लाख का निवेश करते हैं तो कमाई कितनी होगी? बता दें कि 5 भैंसों में अगर 3 भैंसें दूध देती हैं और 2 गाभिन हैं सालभर आपको दूध मिलता रहेगा। क्योंकि जब कोई पशु दूध देने बंद करेगा तो गाभिन भैंस बच्चा देगी और उससे दूध मिलने लगेगा, इस लिहाज से लगभग 3 भैंसें हमेशा दूध देती रहेंगी।

उन्नत नस्ल की भैंसें रोजाना औसतन 12 लीटर दूध देती हैं। इसमें से 3 भैंसों का मिलाकर लगभग 35 लीटर दूध होता है। दूध की औसतन कीमत ₹60 प्रति किलो है। इस लिहाज से ₹2100 रोजाना होता है, जो महीने का ₹63000 होता है। अगर आप हर महीने ₹25-30 हजार खाने और अन्य इंतजाम का खर्च घटा दें तो भी आपको ₹30,000 का शुद्ध मुनाफा मिल सकता है। वहीं आप अगर महीने में 3-5 किलो घी भी बना लेते हैं तो 6-8 हजार रूपये की अतिरिक्त कमाई भी हो सकती है।

फायदेमंद या घाटे का सौदा?

अब सवाल ये है कि आखिर ₹7 लाख का इन्वेस्टमेंट करने के बाद हर महीने सिर्फ ₹30 हजार का मुनाफा आता है तो ये फायदेमंद है या नहीं? किसी भी बिजनेस में तगड़ा मुनाफा कमाने में वक्त लगता है। डेयरी सेक्टर्स के जानकारों के मुताबिक पहली बार अधिक खर्च आ सकता है, उसके बाद आप अपना नेटवर्क बढ़ाने के बाद पशुओं की संख्या बढ़ा सकते है, 2-3 साल में आपके 5 भैंसों की संख्या 8-10 हो सकती है, जिसमें लागत सिर्फ बाड़े को बड़ा करने और खुराक की होगी लेकिन कमाई दोगुनी हो सकती है।

ये भी पढ़ें: मुर्गी पालन से सिर्फ 32 दिन में शुरू हो जाएगी धड़ाधड़ कमाई, एक्सपर्ट ने समझाया ब्रायलर फार्मिंग का फॉर्मूला

इस लिहाज से दो सालों में आपकी सारी पूंजी रिकवर हो सकती है और हर महीने ₹50-60 हजार का शुद्ध मुनाफा हो सकता है। शुरुआती सालों में अगर ₹30 हजार का शुद्ध मुनाफा होता है तो ये एक सम्मानजनक कमाई मानी जाती है। धीरे-धीरे आप बड़े पैमाने में डेयरी का विस्तार कर सकते हैं, जिसके बाद कमाई में भी इजाफा होता रहेगा।