₹1 करोड़ की पूंजी से बिजनेस शुरू करने वाले कैसे खर्च करें पैसे? पहले एक साल का टारगेस और जरूरी रजिस्ट्रेशन भी जानिए
₹1 करोड़ की पूंजी से व्यवसाय शुरू करने वालों के लिए निवेश की योजना बेहतर करनी चाहिए। इसमें पहले साल के लक्ष्य और जरूरी रजिस्ट्रेशंस की जानकारी भी दी ग ...और पढ़ें

Startup में ₹1 करोड़ का सही इस्तेमाल
HighLights
व्यवसाय क्षेत्र चुनें: मैन्युफैक्चरिंग, सर्विस या ट्रेडिंग में स्पष्ट मानसिकता रखें।
₹1 करोड़ पूंजी का रणनीतिक आवंटन: मशीन, किराया, मार्केटिंग, स्टॉक और वर्किंग कैपिटल।
पहले साल के लक्ष्य और आवश्यक पंजीकरण जानें: EMI, ग्रॉस मार्जिन, वर्किंग कैपिटल।
नई दिल्ली| देश में स्टार्टअप कल्चर तेजी से बढ़ता जा रहा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 2 लाख से अधिक स्टार्टअप रजिस्टर्ड हैं। इसके अलावा और भी लोग हैं जो नौकरी हटकर खुद का काम (Business Idea) शुरू करना चाहते हैं। सरकार की ओर से भी बिजनेस आइडिया और इनोवेशन के आधार पर कुछ नया करने वालों को आर्थिक मदद देने के लिए कई स्कीम्स चलाई जाती हैं।
कई बार लोग अपनी सेविंग, कर्ज, प्रॉपर्टी बेचकर या फिर लोन लेकर पैसे जुटा लेते हैं लेकिन उसके बाद सही इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। इस खबर में आपको ₹1 करोड़ का बिजनेस में सही इस्तेमाल और प्लानिंग के बारे में बताने जा रहे हैं।
क्लियर माइंडसेट रखें
किसी भी उद्यमी को सबसे पहले यह तय करना होगा कि वह किस क्षेत्र में कारोबार शुरू करना चाहता है। मैन्युफैक्चरिंग, सर्विस या ट्रेडिंग। आसान शब्दों में कहें तो आप चीजें बनाकर सप्लायर बनना चाहते हैं, ये सेवा क्षेत्र से जुड़े बिजनेस करना चाहते हैं। जैसे फूड प्रोसेसिंग, एग्री प्रोसेसिंग, लॉजिस्टिक्स, ई-कॉमर्स, वेयरहाउसिंग और एक्सपोर्ट जैसे सेक्टरों में अच्छे अवसर मौजूद हैं। बैंक भी ऐसे प्रोजेक्ट को प्राथमिकता देते हैं जिनमें बाजार की मांग और प्रॉफिट नजर आता है।
1 करोड़ में शुरू होने वाले बड़े बिजनेस
- मैन्युफैक्चरिंग यूनिट
- फूड प्रोसेसिंग
- एग्री प्रोसेसिंग
- वेयरहाउसिंग
- ई-कॉमर्स ब्रांड
- एक्सपोर्ट बिजनेस
- लॉजिस्टिक्स
- सर्विस सेक्टर
कहां खर्च करें पैसे?
अगर आप मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से जुड़ रहे हैं तो 50% हिस्सा यानि कि ₹50 लाख मशीनों के लिए खर्च कर सकते हैं। | किराया/इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए ₹10 लाख, मार्केटिंग के लिए ₹5 से ₹10 लाख लगा सकते हैं। ₹15 से ₹20 लाख स्टॉक के लिए और बचे हुए करीब ₹15 वर्किंग कैपिटल के लिए खर्च करें। कई बार लोग मशीनों और इंफ्रास्ट्रक्चर में ही पूरा पैसा खर्च कर देते हैं, जिसके बाद उन्हें वर्किंग कैपिटल, मार्केटिंग के माध्यम से नेटवर्क बनाने और स्टॉक जमा करने में समस्या आती है।
खबरें और भी
पहले एक साल बिजनेस का लक्ष्य
बिजनेस शुरू करने वाले लोगों को ध्यान देना चाहिए कि पहले साल कम से कम EMI समय पर चुकाई जा सके। ग्रॉस मार्जिन 20% से ज्यादा हो। कम से कम 6 महीने का वर्किंग कैपिटल रिजर्व में होना चाहिए। इसके अलावा अगर आप मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने के लिए ₹1 करोड़ खर्च कर रहे हैं तो कम से कम महीने ₹15 की बिक्री का लक्ष्य रखें।
जरूरी रजिस्ट्रेशन
- Udyam Registration
- PAN
- GST Registration
- Current Account
- Shop & Establishment License
- Trade License
- FSSAI (यदि फूड से जुड़ा व्यवसाय है)
- IEC Code (यदि एक्सपोर्ट-इंपोर्ट करना है)
इसके अलावा आपको प्रदूषण, फायर सेफ्टी जैसी NOC लेना पड़ेगा, साथ ही नगर निगम और नगर पालिका से भी परमीशन लेनी पड़ सकती है।