MSMEs Schemes: बिना गारंटी ₹15 हजार से ₹10 करोड़ तक का बिजनेस लोन देने वाली योजनाएं, अप्लाई करने का आसान तरीका जानें
MSMEs के लिए सरकार बिना गारंटी ₹15 हजार से ₹10 करोड़ तक के बिजनेस लोन की योजनाएं चला रही है। प्रधानमंत्री मुद्रा, PMEGP, CGTMSE और पीएम स्वनिधि जैसी य ...और पढ़ें

MSMEs को बिना गारंटी लोन देने वाली स्कीम्स (AI Image)
HighLights
MSMEs को बिना गारंटी बिजनेस लोन उपलब्ध।
मुद्रा, PMEGP, CGTMSE, स्वनिधि प्रमुख योजनाएं हैं।
₹15 हजार से ₹10 करोड़ तक का लोन पाएं।
नई दिल्ली| MSMEs को किसी भी देश के अर्थव्यवस्था की रीढ़ कहा जाता है। इनकी 3 मुख्य कैटेगरी होती हैं जिसमें सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमी शामिल होते हैं। MSMEs की सबसे बड़ी समस्या आमतौर पर फंड और कोलेट्रल (गिरवी) है। अधिकांश लोगों के पास बेहतर बिजनेस आइडिया होते हैं लेकिन पूंजि की कमी के कारण बिजनेस स्टार्ट नहीं हो पाता है। आज आपको सरकार की ओर से चलाई जाने वाली विशेष योजनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका लाभ उठाकर बिना किसी गारंटी के लोन लिया जा सकता है।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY)
पीएम मुद्रा योजना के तहत आप ₹50 हजार से ₹20 लाख तक का लोन ले सकते हैं। ये लोन छोटी दुकान, ट्रांस्पोर्टिंग, और सर्विस सेक्टर के लिए दिया जाता है। इस योजना के तहत अलग-अलग बैंक अपने हिसाब से इंट्रेस्ट रेट तय करते हैं। लोन लेने के लिए कुछ भी गिरवी रखने की जरूरत नहीं होती है।
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP)
पीएम एम्प्लोयमेंट जनरेशन प्रोग्राम स्कीम को खासतौर पर नए उद्यमियों के लिए डिजाइन किया गया है। इसके लिए मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर वाले ₹50 लाख और सर्विस सेक्टर के लिए ₹20 लाख तक का लोन दिया जाता है। ये स्कीम पहली बार बिजनेस करने वालों के लिए है, आप बिना किसी गारंटी के लोन उठा सकते हैं।
क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट फॉर माइक्रो एंड स्मॉल एंटरप्राइजेज
बिना किसी गारंटी के लोन लेने वाले उद्यमियों के बीच क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट फॉर माइक्रो एंड स्मॉल एंटरप्राइजेज स्कीम (CGTMSE) सबसे अधिक लोकप्रिय है। इस स्कीम के माध्यम से मैन्युफैक्चरिंग, सर्विस, ट्रेडिंग, वर्किंग कैपिटल और मशीनरी के ₹5 करोड़ से ₹10 करोड़ तक का लोन ले सकते हैं। इसके लिए सरकार बैंक या NBFC पर गारंटी कवर देती है।
पीएम स्वनिधि योजना (PM SVANidhi)
पीएम स्वनिधि योजना का लाभ समाज के सबसे छोटे तबके के उद्यमियों के लिए है। इस योजना के तहत रेहड़ी-पटरी और ठेले पर सामान बेचने वाले उद्यमियों को वर्किंग कैपिटल प्रोवाइड कराना है। इसके लिए पहली किश्त में ₹15 हजार (12 महीने में भुगतान), दूसरी किस्त में ₹25000 (18 महीने के लिए) और तीसरी किस्त में ₹50,000 का लोन 36 महीनों के लिए दिया जाता है। इसके लिए भी कोई गारंटी की जरूरत नहीं होती है। समय पर लोन चुकाते हैं तो सिर्फ 7% ब्याज देना होगा।
ये भी पढ़ें: घर में रहकर छापना चाहते हैं तगड़ा पैसा, फटाफट शुरू करें कम खर्च वाले ये 7 बिजनेस
लोन कहां करें अप्लाई?
ये सारी योजनाएं केंद्र सरकार और SIDBI की ओर से चलाई जाती हैं। इसमें से किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए बैंक या NBFCs में जा सकते हैं। वहां आपका प्रोजेक्ट रिपोर्ट और पास्ट हिस्ट्री देखर संबंधित लोन की कैटेगरी में डाला जाता है। बैंक आपके जरूरी दस्तावेजों की जांच करने के बाद आपको लोन उपलब्ध कराएगा।