Poultry Farming Tips: हर साल मुर्गी पालन से मिलेगा ₹340000 का शुद्ध मुनाफा! अपनाएं 5000 बॉयलर वाला ये फॉर्मूला
पोल्ट्री फार्मिंग एक लाभदायक व्यवसाय है, जिसमें 5000 ब्रायलर मुर्गियों से सालाना ₹3.4 लाख तक का शुद्ध मुनाफा कमाया जा सकता है। विशेषज्ञ रिकी थापर के अ ...और पढ़ें

मुर्गी पालन से अधिक कमाई की टिप्स
HighLights
5000 ब्रॉयलर से करें मुर्गी पालन की शुरुआत।
एक पक्षी पर ₹200 खर्च, सालाना 6 बैच संभव।
सालाना ₹3.4 लाख का शुद्ध मुनाफा कमाएं।
नई दिल्ली| पोल्ट्री फार्मिंग कमाल का मुनाफा देने वाला बिजनेस बनकर उभरा है। लेकिन इसकी बुनियादी बातें जानें बिना कई बार आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। बता दें कि मुर्गी पालन लेयर्स और ब्रॉयलर दो तरीके के होते हैं। लेयर्स मुर्गियां अंडों के लिए पाली जाती हैं, वहीं ब्रायलर को चिकन के लिए पाला जाता है। बता दें कि लेयर्स मुर्गियों को पालने के बाद 18-20 सप्ताह में कमाई शुरू होती है, वहीं ब्रॉयलर पालने के बाद आप 32-35 दिनों में ही कमाई करने लगेंगे।
अगर आप मुर्गी पालन से अच्छी-तगड़ी कमाई करना चाहते हैं तो छोटी एक सामान्य शुरुआत करनी होगी। कुछ लोग छोटे से शुरुआत करने के लिए बहुत लो इन्वेस्ट करते हैं जिससे मुनाफा भी बहुत कम होता है। सालाना लाखों में मुनाफा कमाने के लिए आपको पक्षियों की संख्या बढ़ानी होगी।
कितनी पक्षियों से करें शुरुआत
पोल्ट्री फेडरेशन ऑफ इंडिया के ज्वाइंट सेकेट्री रिकी थापर ने जागरण बिजनेस के साथ खास Interview के दौरान पोल्ट्री फार्मिंग से जुड़ी सभी बेसिक बातें बताई हैं। उन्होंने बताया कि कम से कम 5000 ब्रॉयलर्स के साथ पोल्ट्री की शुरुआत करनी चाहिए, इससे आपका स्ट्रक्चर और मुनाफा दोनों बढ़ेगा।
कितना बड़ा बाड़ा?
रिकी थापर बताते हैं कि ओपन शेड्स में एक ब्रायलर पक्षी के लिए 1.2 स्क्वायर फीट एरिया दिया जाता है। वहीं एनवायरमेंटल कंट्रोल शेड भी होता है जो ऑटोमेशन है जिसमें ऑटोमेटिक फीडिंग सिस्टम, वाटर सिस्टम, कूलिंग सिस्टम है उसको हम एक पक्षी के लिए 0.7 स्क्वायर फीट की देते हैं। आप अपनी पक्षियों की संख्या के आधार पर गुणा करते हुए शेड बना सकते हैं।
5000 पक्षियों में कितना खर्च?
सबसे बड़ा सवाल यही है कि 5000 पक्षियों को पालने में कितना खर्च आएगा? रिकी थापर के मुताबिक एक नॉर्मल शेड में एक पक्षी में औसतन ₹200 का खर्च आता है। बता दें कि ब्रायलर पक्षी को तैयार होने में 32 दिन का समय लगता है। ये डेढ़ से 2 किलो तक हो जाती है। आप वन टाइम शेड में पैसे लगा दें उसके बाद ब्रायलर की साल में 6 बैच निकाल सकते हैं।
खबरें और भी
ये भी पढ़ें: Goat Farming Tips: 10 बकरियों से शुरुआत करने में कितना खर्च? लागत-मुनाफे का पूरा गणित समझिए
कमाई और मुनाफ कितना?
5000 चूजे पालते हैं तो 200-300 किसी संक्रमण या अन्य कारणों से मौत हो सकती है आप 4700 पक्षियां तैयार कर पाएंगे। आपको बता दें कि हर किलो पर आपको ₹8-₹10 का प्राफिट होता है। अगर आप 4700 पक्षियों को औसतन डेढ़ किलो का मानें तो आपको हर पक्षी पर ₹12 का मुनाफा होगा जो ₹56000 होता है। एक्सपर्ट के बताए अनुसार सेम शेड पर आप साल में 6 बार ब्रायलर पाल सकते हैं इस लिहाज से आपको साला ₹3.4 लाख का शुद्ध मुनाफा मिलेगा।