Business Idea: EV चार्जिंग स्टेशन से हर महीने होगी ₹1 लाख की कमाई, डाक्यूमेंट्स से खर्च तक, ये रहा बिजनेस का पूरा प्लान
इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती संख्या के साथ EV चार्जिंग स्टेशन फ्रेंचाइजी एक आकर्षक व्यवसाय अवसर है, जिसे बिना लाइसेंस के शुरू किया जा सकता है। इसमें ₹5 लाख से ₹60 लाख तक का निवेश कर हर महीने ₹1 लाख तक का शुद्ध मुनाफा कमाया जा सकता है।
-1787324989876_m.webp)
EV चार्जिंग स्टेशन शुरू करने का बिजनेस प्लान (AI Image)
HighLights
EV चार्जिंग स्टेशन शुरू करने को लाइसेंस की आवश्यकता नहीं।
₹5 लाख से ₹60 लाख तक का निवेश संभव है।
हर महीने ₹1 लाख तक का शुद्ध मुनाफा कमाएं।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| किराना, डेयरी और कपड़े जैसे ट्रेडिशनल बिजनेस अब बीते जमाने की बात हो गई हैं। अब आपको नए जमाने के बिजनेस मॉडल अपनाने होंगे। इसमें इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग फ्रेंचाइजी एक बेहतर ऑप्शन है। भारत तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को फ्यूचर के मुख्य ट्रांसपोर्ट साधन के रूप में अपनाने की ओर आगे बढ़ रहा है। ऐसे में EV चार्जिंग फ्रेंचाइजी एक शानदार बिजनेस आइडिया साबित होगा।
देश में तेजी से बढ़ रहे इलेक्ट्रिक व्हीकल
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 20 अगस्त तक देश में 24,70,78,696 वाहन रजिस्टर्ज हैं,सड़क परिवहन मंत्रालय के VAHAN डेटा के मुताबिक इसमें से लगभग 31.11 लाख EV हैं। अभी फिलहाल 2 व्हीलर इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या सबसे अधिक है, हालांकि 3 व्हीलर, कारें और ट्रक भी तेजी से रजिस्टर्ड हो रहे हैं। सरकार का लक्ष्य है कि 2030 तक सभी वाहनों में से 30% इलेक्ट्रिक वाहन होंगे। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इनकी चार्जिंग फ्रेंचाइजी का बिजनेस फायदेमंद है।
कैसे शुरू होगा EV चार्जिंग का बिजनेस?
केंद्र सरकार के अनुसार EV Charging Station लगाना "डी-लाइसेंस्ड" है। यानी कोई भी व्यक्ति, कंपनी या संस्था तकनीकी मानकों का पालन करते हुए बिना लाइसेंस के सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर सकती है। सरकार ने चार्जिंग नेटवर्क विस्तार के लिए कई दिशानिर्देश भी जारी किए हैं।
कितना खर्च आएगा?
चार्जिंग स्टेशन एक नया बिजनेस आइडिया है, इसके बारे में लोगों को कम जानकारी है इसलिए इसकी वास्तविक लागत कम लोग ही जानते हैं। अगर आप छोटे स्तर पर शुरुआत करते हैं तो 2 से 4 AC चार्जर लगाना होगा ये छोटी पार्किंग, सोसाइटी या कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के लिए उपयुक्त होते हैं। इसमें लागत ₹5 लाख तक आ सकती है। 2-3 AC चार्जर और बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ शुरू करते हैं तो ₹5 लाख से ₹12 लाख का खर्च आता है।
अगर आप फास्ट चार्जिंग स्टेशन बनाते हैं तो 50 kW DC फास्ट चार्जर लगाना होगा। इसमें कुल निवेश ₹30 लाख तक पहुंच सकता है। वहीं 120 kW या उससे अधिक क्षमता का हाईवे या प्रीमियम स्टेशन बनाते हैं तो ₹50 लाख से ₹60 लाख तक इन्वेस्टमेंट करना पड़ सकता है। चार्जर, बिजली कनेक्शन, ट्रांसफॉर्मर, केबलिंग, सिविल वर्क, सॉफ्टवेयर और सुरक्षा उपकरण शामिल होते हैं। जमीन आपकी अपनी होनी चाहिए।
जरूरी डाक्यूमेंट्स
EV Charging Station शुरू करने के लिए कुछ जरूरी डाक्यूमेंट्स भी लगाने होते हैं, आइए जान लेते हैं।
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- GST रजिस्ट्रेशन
- कंपनी/फर्म का रजिस्ट्रेशन
- भूमि के स्वामित्व या लीज के दस्तावेज
- बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन
- स्थानीय निकाय की आवश्यक अनुमति (यदि लागू हो)
- बैंक खाता और कैंसिल चेक
- फायर एवं सुरक्षा अनुपालन दस्तावेज (बड़े स्टेशनों के लिए)
कमाई और मुनाफा
कई रिपोर्ट्स से पता चलता है कि EV स्टेशन को डिस्टिब्यूशन कंपनी से बिजली आमतौर पर ₹5-7 प्रति यूनिट (kWh) के आसपास मिलती है। ग्राहक से चार्जिंग के लिए ₹12-22 प्रति यूनिट तक वसूला जाता है, खासकर DC Fast Charger पर, ग्रॉस मार्जिन ₹5-12/kWh है। एक छोटे स्टेशन की कमाई की बात करें तो अगर आप रोजाना 300 यूनिट की बिक्री करते हैं और ग्राहक से औसतन चार्ज ₹12/kWh करते हैं तो मासिक बिक्री ₹1.08 लाख होगी। इसमें ₹60,000 ₹65,000 बिजली का बिल खर्च करतें हैं। इसके अलावा ₹15,000-₹20,000 अन्य खर्चे घटा दें तो ₹20,000-₹25,000 का शुद्ध मुनाफा मिलेगा।
यदि स्टेशन हाईवे, मॉल, ऑफिस कॉम्प्लेक्स या फ्लीट हब पर है तो आपकी बिक्री और मार्जिन दोनों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आप महीने के लाखों रुपये का शुद्ध मुनाफा भी कमा सकते हैं।
