Business Idea: ₹50 हजार के खर्च से शुरू करें ये 2 बिजनेस, हर महीने आएंगे 15 हजार! बस जानना होगा ये हैक...
यह लेख ₹50 हजार से ₹1 लाख के निवेश में शुरू किए जा सकने वाले दो बिजनेस आइडिया पर है। जिन व्यवसायों से हर महीने ₹15 हजार तक का मुनाफा कमाया जा सकता है, ...और पढ़ें
-1785422298292_m.webp)
कम लागत में अधिक मुनाफे वाले बिजनेस
HighLights
मशरूम फार्मिंग ₹40-50 हजार में शुरू करें, 50-60 दिन में फसल।
मसाला पैकेजिंग बिजनेस ₹50 हजार से शुरू, ₹15 हजार मुनाफा।
कम पूंजी में अधिक मुनाफा कमाने के लिए ये हैं बेहतरीन विकल्प।
नई दिल्ली| बिजनेस का मन है, लेकिन पूंजी नहीं। ये अधिकांश लोगों की सबसे बड़ी समस्या है। बिजनेस से अच्छी कमाई के लिए बड़ा इन्वेस्टमेंट जरूरी होता है। हालांकि अगर आप प्लानिंग के साथ बिजनेस में उतर रहे हैं तो कम इन्वेस्टमेंट में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। अगर आप ₹50 हजार से लेकर ₹1 लाख का इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं तो आपको अच्छा रिटर्न देखने को मिलेगा। आइए जान लेते हैं कि इतने बजट में कौन-कौन से बिजनेस किए जा सकते हैं?
मशरूम फार्मिंग
मशरूम फार्मिंग तेजी से उभरता हुआ बिजनेस (Business Idea) है। इसके लिए आपको बांस का स्ट्रक्चर बनाना होगा। इसकी खेती भूसे के ढेर में की जाती है। शुरू करने के लिए रैक, भूसा, स्प्रेयर, थर्मामीटर, पॉली बैग और एक कमरे की जरूरत होती है। इन सभी चीजों में ₹40 से ₹50 हजार का खर्च आता है। अगर आपको फार्मिंग नहीं आती तो आप किसी फार्मर या KVK के अधिकारियों की मदद ले सकते हैं।
मशरूम 1 महीने से भी कम समय में निकलने शुरू हो जाते हैं, जिन्हें बेचने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ता है। ये पूरा चक्र 50-60 दिनों का होता है। बिक्री के लिए होटल, रेस्टोरेंट, सब्जी मंडी और बड़े किराना स्टोर से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप सोशल मिडिया मार्केटिंग के माध्यम से भी ऑर्डर ले सकते हैं। मशरूम की कीमत ₹50 प्रति किलो से लेकर ₹300 प्रति किलो तक हो सकती है।
मसाला पैकिंग बिजनेस
मसाला हर घर के रसोई की शान है। इसकी मांग किसी भी मौसम में बनी रहती है। आप पैकेजिंग शुरू करके अच्छी कमाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको लोकल किसानों या मसालों के होल सेल मार्केट से हल्दी, लाल मिर्च, धनिया और जीरा जैसे रोजाना उपयोग में आने वाले मसाले खरीदने होंगे। इसके अलावा आपको सीलिंग मशीन, पैकेट और ब्रांड लेबल जैसी चीजें खरीदनी होंगी। मसालों का स्टॉक और अन्य जरूरी चीजें खरीदने के लिए ₹50 हजार से शुरुआत करना अच्छा होगा। आप वर्किंग कैपिटल भी रिजर्व कर सकते हैं।
खबरें और भी
ये भी पढ़ें: ₹1 करोड़ की पूंजी से बिजनेस शुरू करने वाले कैसे खर्च करें पैसे? पहले एक साल का टारगेस और जरूरी रजिस्ट्रेशन भी जानिए
मार्केटिंग के लिए आप ढाबा, रेस्टोरेंट्स और लोकल कैटर्स से संपर्क करें। शादियों और अन्य आयोजनों में कैटरिंग का ऑर्डर लेने वालों को मुफ्त में भी ट्रायल के लिए छोटे पैकेट्स दें ये मार्केटिंग की स्ट्रांग स्ट्रेटजी होगी। कमाई की बात करें तो मसालों का कोई MRP नहीं होता है। आप बाजार में बिकने वाले मसालों जितनी कीमत से 5-10 फीसदी कम कीमत में बिक्री करें। ₹50 हजार के इन्वेस्टमेंट में आप ₹15 हजार का मुनाफा बना सकते हैं। धीरे-धीरे आप बिजनेस के प्रदर्शन के हिसाब से इसे बड़ा भी कर सकते हैं।