सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Jagran Badlav 2026: देश में MSME और Startups को मजबूत करने के लिए क्या हो प्रयास? एक्सपर्ट के साथ चर्चा

    By Jagran BusinessEdited By: Ashish Kushwaha
    Updated: Mon, 20 Jul 2026 07:06 PM (IST)

    भारतीय अर्थव्यवस्था में MSME के महत्वपूर्ण योगदान और चुनौतियों पर चर्चा की गई है। 29 जुलाई को नोएडा में होने वाले जागरण बदलाव कार्यक्रम में MSME और स् ...और पढ़ें

    MSME और Startups को मजबूत करने के लिए क्या हो प्रयास?

     MSME और Startups को मजबूत करने के लिए क्या हो प्रयास? 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। भारतीय अर्थव्यस्था को आगे ले जाने में हर किसी का योगदान रहता है। सरकार पॉलिसी बनाकर और टैक्स में रिबेट व इंसेंटिव देकर देश की कंपनियों को बेहतर काम करने के लिए प्रोत्साहित करती है। वहीं, बड़ी कंपनियां बड़ी संख्या में जॉब क्रिएशन और देश के एक्सपोर्ट में योगदान देती हैं, जबकि ग्राहक कंपनियों के प्रोडक्ट्स की खरीदारी करके उनके बिजनेस को मजबूत करते हैं, जिससे रोजगार के और अवसर पैदा होते हैं और अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ती है। 

    इन सबके अलावा, देश की अर्थव्यस्था को आधार देने और विकट परिस्थितियों में देश को संभालने के लिए MSME का योगदान सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। यह अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। इससे करोड़ो लोगों की अजीविका जुड़ी हुई है। यह बड़ी कंपनियों को सपोर्ट प्रदान करते हैं। गांव और शहरों के बीच की दूरी को कम करते हैं। टीयर 2-टीयर 3 में रहने वाले लोगों के जीवनशैली में बदलाव लाते हैं। हालांकि, आजादी के इतने साल बाद भी इस क्षेत्र को वित्तीय, तकनीकी और प्रशासनिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में इन्हें मजबूती प्रदान करना सरकार से लेकर बड़ी इंडस्ट्री और वित्तीय ग्रुप की जिम्मेदारी है।  

    MSME क्षेत्र कैसे आगे बढ़ेगा, इसकी ग्रोथ में किस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, तकनीकी रूप से इस क्षेत्र को कैसे मजबूत किया जाए, इसकी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने लिए क्या कदम उठाए जाए? MSME और विभिन्न सेक्टर से जुड़े ऐसे सवाल जागरण बदलाव के नए संस्करण में चर्चा का विषय बनेंगे। इसमें बदलाव लाने वाले विचार, उन्नत नीति, इनोवेशन, एंटरप्रेन्योरशिप और बिजनेस के कई पहलूओं पर बात होगी। यह समारोह 29 जुलाई को यूपी के नोएडा में आयोजित किया जाएगा, जिसमें केंद्र और राज्य सरकारों के मंत्री, फाउंडर्स, एंटरप्रेन्योर्स, इन्वेस्टर्स, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन लीडर्स और कई अन्य संस्थाएं शामिल होंगी। इस इवेंट से आपके बिजनेस को आइडिया मिलेगा, लीडर्स के विचारों को जानने का मौका मिलेगा। इसलिए जरूर जुड़ें। 

    हर भारतीय का सपना है कि देश तेजी से आगे बढ़े। राष्ट्र निर्माण के लिए जिन चीजों की जरूरत है, उनमें निवेश किया जाए। पॉलिसी और गवर्नेंस में सुधार किया जाए और उसे MSME व Startups  को मजबूत करने के लिए क्या हो प्रयास? के लिए ज्यादा आसान बनाया जाए। छोटी कंपनियों को नई-नई तकनीकों से लैस किया जाए। यह सब प्रयास देश में बिजनेस करने के तरीकों में सुधार कर सकते हैं, जिससे भारी संख्या में रोजगार पैदा होगा और देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। 

    खबरें और भी

    अगर आप अपने छोटे से बिजनेस को चलाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं, तो आपको जागरण बदलाव के नए संस्करण का हिस्सा बनना चाहिए। यहां आपको बिजनेस को आगे ले जाने के लिए कई सॉल्यूशन मिलेंगे और विभिन्न टेक्नोलॉजी को जानने का मौका मिलेगा।

    ज्यादा जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक पर क्लिक करें - 

    https://www.zoo-starazagora.com/events/badlav-conclave-5th-edition/index.html