सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Motilal Oswal ला रहा नया NFO, BSE के इस खास इंडेक्स में लगाएगा पैसा, जानिए कब तक है निवेश करने का मौका?

    By Jagran BusinessEdited By: Ayushi Modi
    Updated: Thu, 02 Jul 2026 04:20 PM (GMT+05:30)

    मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड ने 'Motilal Oswal BSE Midcap 150 Momentum 30 Index Fund' नामक नया NFO लॉन्च किया है। यह ओपन-एंडेड फंड 3 जुलाई से 17 जुलाई 2 ...और पढ़ें

    Motilal Oswal ला रहा नया NFO, BSE के इस खास इंडेक्स में लगाएगा पैसा, जानिए कब तक है निवेश करने का मौका? (AI Generated Image)

    Motilal Oswal ला रहा नया NFO, BSE के इस खास इंडेक्स में लगाएगा पैसा, जानिए कब तक है निवेश करने का मौका? (AI Generated Image)

    HighLights

    1. मोतीलाल ओसवाल ने नया मिडकैप मोमेंटम इंडेक्स फंड लॉन्च किया।

    2. NFO 3 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक निवेश के लिए खुला।

    3. ₹500 से शुरू कर सकते हैं मिडकैप शेयरों में निवेश।

    नई दिल्ली। क्या आप म्यूचुअल फंड में पैसा लगाने के बारे में सोच रहे हैं? तो ये खबर आपके लिए है। देश की जानी मानी वित्तीय सेवा कंपनी ने न्यू फंड ऑफर लॉन्च किया है, जिसमें आप 3 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक निवेश कर सकते हैं। ये फंड ओपन एंडेड और मिड कैप शेयरों में पैसा लगाने पर फोकस करेगा। आइए जानते कि ये फंड कौन सा है और आप इसमें कैसे निवेश कर सकते हैं।

    मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड (MOMF) ने अपना नया फंड ऑफर (NFO) लॉन्च किआ है, जिसका नाम है 'Motilal Oswal BSE Midcap 150 Momentum 30 Index Fund'। ये एक ओपन-एंडेड इंडेक्स फंड है। आसान शब्दों में कहें तो ये फंड BSE Midcap 150 Momentum 30 Index को ट्रैक करेगा और उसी के हिसाब से आपके पैसे को उन मिडकैप शेयरों में लगाएगा जिनमें इस समय सबसे शानदार तेजी देखने को मिल रही है।

    इस फंड में कितनी है ग्रोथ की संभावना?

    देखा जाए तो मिडकैप कंपनियों में ग्रोथ की काफी संभावनाएं होती हैं, लेकिन निवेशकों के लिए ये पहचानना मुश्किल होता है कि कौन सा शेयर आगे जाकर बड़ा लीडर बनेगा। इसी उलझन को दूर करने के लिए ये फंड एक खास फॉर्मूले (Rules-based approach) पर काम करेगा। ये इंडेक्स BSE Midcap 150 इंडेक्स में से उन 30 शेयरों को चुनेगा, जिन्होंने पिछले 12 महीनों में उतार-चढ़ाव (Volatility) को संभालते हुए सबसे बेहतरीन रिटर्न दिया है।

    स्टॉक सिलेक्शन के अलावा बाजार के बदलते ट्रेंड को देखने के लिए इसे हर तिमाही में रीबैलेंस किया जाएगा, यानी कि जो शेयर उम्मीद के अनुसार परफॉर्म नहीं कर पा रहे हैं उन्हें पोर्टफोलियो से बाहर कर दिया जाएगा और नए शेयरों को शामिल किया जाएगा। मालूम हो कि ये एक पैसिव फंड है, यानी इसमें फंड मैनेजर अपनी मर्जी से शेयर नहीं चुन पाएंगे, बल्कि इंडेक्स के नियमों के हिसाब से ही इसमें निवेश करना होगा। इससे फंड का खर्च कम रहता है।

    खबरें और भी

    इस फंड में कैसे कर सकते हैं निवेश?

    इस फंड का एनएफओ 3 जुलाई को खुलेगा और 17 जुलाई 2026 को बंद हो जाएगा। इस फंड में आप ₹500 से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं और इसके बाद आप ₹1 के मल्टीपल में कितना भी निवेश कर सकते हैं। वहीं फंड में पैसा लगाने का एक फायदा ये है इसका एग्जिट लोड। अगर आप अलॉटमेंट के 15 दिनों के अंदर अपना पैसा निकालते हैं तो उसपर 1% का एग्जिट लोड लगेगा और 15 दिन के बाद कभी भी पैसा निकालने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा।

    क्या है एक्सपर्ट की राय?

    फंड के बारे में बात करते हुए मोतीलाल ओसवाल एसेट मैनेजमेंट कंपनी (MOAMC) के पैसिव बिजनेस चीफ, प्रतीक ओसवाल ने कहा, "भारत की लॉन्ग-टर्म ग्रोथ स्टोरी में मिडकैप कंपनियों का बहुत बड़ा रोल है। 'मोमेंटम इन्वेस्टिंग' इस स्पेस में निवेश करने का एक अनुशासित और पारदर्शी तरीका है। इस फंड के जरिए निवेशकों को एक कम लागत वाला ऐसा पैसिव सॉल्यूशन मिल रहा है, जो मिडकैप की ग्रोथ पोटेंशियल और मोमेंटम के डिसिप्लिन को एक साथ जोड़ता है।"

    (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी निवेश की सलाह नहीं है, निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।)

     ये भी पढ़ें: PPF Calculator: हर साल इतने का निवेश और आपके पास तैयार हो जाएगा ₹1.5 करोड़ का फंड, यहां समझें पूरा कैलकुलेशन