सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PPF Calculator: हर साल इतने का निवेश और आपके पास तैयार हो जाएगा ₹1.5 करोड़ का फंड, यहां समझें पूरा कैलकुलेशन

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 11:17 AM (IST)

    पीपीएफ में निवेश करके आप 30 साल में ₹45 लाख के निवेश से ₹1.5 करोड़ का टैक्स-फ्री फंड बना सकते हैं। यह सरकारी योजना 7.1% सालाना ब्याज देती है और शेयर ब ...और पढ़ें

    हर साल इतने का निवेश और आपके पास तैयार हो जाएगा ₹1.5 करोड़ का फंड, यहां समझें पूरा कैलकुलेशन (AI Generated Image)

    हर साल इतने का निवेश और आपके पास तैयार हो जाएगा ₹1.5 करोड़ का फंड, यहां समझें पूरा कैलकुलेशन (AI Generated Image)

    HighLights

    1. पीपीएफ में ₹45 लाख निवेश कर पाएं ₹1.5 करोड़।

    2. सरकारी योजना में 7.1% ब्याज, टैक्स-फ्री रिटर्न।

    3. 30 साल में बड़ा फंड, हर 5 साल में बढ़ाएं अवधि।

    नई दिल्ली। क्या आप अपने आने वाले फ्यूचर के लिए ₹1.5 करोड़ का फंड तैयार करना चाहते हैं? तो ये खबर आपके लिए है। शेयर मार्केट के रिस्क से दूर, इस स्कीम में आप दिल खोलकर निवेश कर सकेत हैं और सबसे अच्छी बात ये है कि इस स्कीम से होने वाले फायदे पर आपको टैक्स भरने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। ऐसे में आप महज ₹45 लाख के निवेश में ही अपने लिए ₹1.5 करोड़ का फंड तैयार कर लेंगे।

    यहां हम बात कर रहे हैं पब्लिक प्राविडेंट फंड यानी कि पीपीएफ की, जहां हर साल आपको 7.1 फीसदी का ब्याज मिलता है और क्योंकि ये स्कीम सरकार द्वारा चलाई जाती है तो आपका पैसा यहां सुरक्षित भी रहता है। लेकिन अब सवाल आता है कि जब पीपीएफ की मैच्योरिटी 15 साल की है तो कैसे आप इतने कम समय में इतना बड़ा फंड तैयार कर पाएंगे। तो आइए इस सवाल का जवाब इस खबर में जानते हैं।

    क्या है PPF?

    पीपीएफ, सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक इंवेस्टमेंट स्कीम है, जो शेयर मार्केट से दूर रहने वालों को निवेश करने का मौका देती है। इस स्कीम की मैच्योरिटी 15 साल की होती है, लेकिन हर 5 साल पर आप इसकी अवधि बढ़वा सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करने से आपको टैक्स की छूट मिलती है, साथ ही सरकार इसपर हर साल 7.1% का ब्याज देती है।

    पीपीएफ अकाउंट में जमा हुए पैसे पर हर महीने ब्याज मिलता है, और हर वित्त वर्ष की शुरुआत में ब्याज का पैसा क्रेडिट हो जाता है। पीपीएफ में निवेश वित्त वर्ष की शुरुआत में ही करना पड़ेगा, यानी कि अप्रैल की 5 तारीख तक अगर आप पीपीएफ में पैसा डालेंगे तो आपको ब्याज का फायदा मिलेगा, वरना नहीं मिलेगा।

    खबरें और भी

    PPF से 1.54 करोड़ का फंड कैसे बना सकते हैं?

    अगर कोई निवेशक आज से निवेश की शुरुआत करता है तो वो 30 साल में अपने लिए ₹1.5 करोड़ का फंड तैयार कर सकता है। आइए आपको पूरा कैलकुलेशन समझाते हैं-

    • सालाना निवेशः ₹1.5 लाख
    • ब्याज दर: 7.1% सालाना
    • निवेश की अवधि: 30 साल
    • 30 साल में कुल निवेशः ₹45 लाख
    • अनुमानित ब्याज की कमाई: ₹1.09 करोड़
    • 30 में तैयार हुआ फंड: ₹1.54 करोड़

    कैलकुलेशन से देखा जाए तो आप 30 साल में अपने लिए करोड़ों का फंड तैयार कर सकते हैं। बस आपको हर 5 साल में अपने पीपीएफ अकाउंट को एक्सटेंड करवाना पड़ेगा और ऐसे में आप लगातार अपना निवेश जारी रख पाएंगे।

     ये भी पढ़ें: PPF, SSY और SCSS... किसमें मिलता है ज्यादा ब्याज, आपको पहले कौन बनाएगा लखपति? पूरा कैलकुलेशन