PPF, SSY और SCSS... किसमें मिलता है ज्यादा ब्याज, आपको पहले कौन बनाएगा लखपति? पूरा कैलकुलेशन
ppf vs ssy calculator: सरकार ने स्मॉल सेविंग स्कीम्स की दूसरी तिमाही के लिए ब्याज दरों का ऐलान कर दिया है। इन स्कीम्स नें पीपीएफ, एसएसवाई जैसी स्कीमें ...और पढ़ें

PPF, SSY जैसी स्कीम्स में आपको पहले कौन बनाएगा लखपति? (AI Generated Image)
HighLights
वित्त मंत्रालय ने छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें अपरिवर्तित रखीं।
PPF, SSY, SCSS, NSC पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं।
निवेशक इन योजनाओं में बड़ा फंड बनाने के तरीके जानें।
नई दिल्ली| अगर आप पब्लिक प्रोविडेंट फंड और सुकन्या समृद्धि जैसी स्मॉल स्कीम्स (PPF vs SSY) में निवेश करते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। सरकार ने स्मॉल सेविंग स्कीम्स की दूसरी तिमाही के लिए ब्याज दरों का ऐलान कर दिया है। वित्त मंत्रालय के मुताबिक, स्मॉल सेविंग स्कीम पर ब्याज दरों को पहली तिमाही के जैसा ही रखा जाएगा। साफ शब्दों में कहें तो सरकार ने किसी भी स्कीम की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है।
अब सवाल यह है कि आखिर किस स्मॉल स्कीम में कितना ब्याज मिलता है और अगर आप इन स्कीम्स में निवेश करते हैं तो आपको कहां ज्यादा रिटर्न मिलेगा। तो आइए समझते हैं पूरा कैलकुलेशन।
क्या होती हैं स्मॉल सेविंग स्कीम?
स्मॉल सेविंग स्कीम, भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाले छोटी बचत योजानाएं हैं, जिनके जरिए लोग इनमें निवेश करते हैं और लंबे समय बाद अपने लिए एक बड़ा फंड तैयार करते हैं। सरकार ऐसी योजनाएं लोगों में निवेश को बढ़ावा देने के लिए चलाती है ताकि आने वाले समय में उनके पास बड़ा फंड तैयार हो सके।
PPF vs SSY: कितना मिलेगा ब्याज?
सरकार ने इन छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। ऐसे में पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), सुकन्या समृद्धि योजना (SSY), सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS), नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC), मंथली इनकम स्कीम (MIS), पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट और हर अवधि के फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए पहले जो ब्याज मिलता था, वही अगली तिमाही में भी मिलता रहेगा।
कहां जमा होगा बड़ा फंड?
1. पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)
अगर आप PPF में निवेश करते हैं तो इसकी मैच्योरिटी 15 साल की होती है, यानी कि आप अपना पैसा 15 साल बाद निकाल पाएंगे, और अगर पहले निकालेंगे तो उतना लाभ नहीं मिलेगा।
- सालाना निवेश- ₹10,000
- ब्याज दर- 7.1%
- समय अवधि- 15 साल
- कुल निवेश- ₹ 1.50 लाख
- टोटल रिटर्न- ₹ 2.71 लाख
2. सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)
ये योजना भारत सरकार द्वारा खासकर बेटियों के लिए चलाई जाती है, जहां माता-पिता बचपन से ही अपनी बेटी के नाम पर निवेश करते हैं। इसकी मैच्योरिटी खाता खुलवाने की तारीख से लेकर 15 साल की होती है और इसमें आप एक साल में अधिकतम ₹1.5 लाख तक का निवेश कर सकते हैं।
खबरें और भी
- हर साल का निवेश- ₹10,000
- ब्याज दर- 8.2%
- समय अवधि- 15 साल
- कुल निवेश- ₹1.50 लाख
- टोटल रिटर्न- ₹4.79 लाख
3. सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS)
SCSS खासकर सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाई जाती है और इसमें भी 8.2 फीसदी का आकर्षक ब्याज मिलता है। इस स्कीम की मैच्योरिटी 5 साल की होती है। इस स्कीम में आप एक साल में ₹30 लाख तक निवेश कर सकते हैं, वहीं इस स्कीम के लिए न्यूनतम निवेश राशि एक साल के लिए ₹1000 है।
- हर साल का निवेश- ₹1 लाख
- ब्याज दर- 8.2%
- समय अवधि- 5 साल
- कुल निवेश- ₹5 लाख
- टोटल रिटर्न- ₹7,05,000
4. नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC)
NSC पोस्ट ऑफिस से चलने वाली स्कीम है और इसकी मैच्योरिटी 5 साल की होती है। इस स्कीम में आप ₹1000 के निवेश से शुरुआत कर सकते हैं, साथ ही अगर ज्यादा निवेश करना चाहते हैं तो वो भी कर सकते हैं क्योंकि इसमें निवेश की अधिकतम सीमा नहीं है।
- हर साल का निवेश- ₹1 लाख
- ब्याज दर- 7.7%
- समय अवधि- 5 साल
- कुल निवेश- ₹5 लाख
- टोटल रिटर्न- ₹ 7.25 लाख
ये भी पढ़ें: SIP Calculation: सिर्फ ₹10000 की SIP से आप खरीद सकते हैं BMW, लगेंगे सिर्फ इतने साल; कैलकुलेशन से समझें सबकुछ