सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Best Mutual Fund: एक साल में 200% से ज्यादा का रिटर्न, अगर इस फंड में लगाए होते ₹1 लाख तो कितने हो गए होते?

    Updated: Mon, 08 Jun 2026 07:01 PM (IST)

    Nippon India Taiwan Equity Fund Return Calculation 2026: म्यूचुअल फंड की दुनिया में इस समय एक ही नाम की धूम है और वो है निप्पॉन इंडिया ताइवान इक्विटी ...और पढ़ें

    Nippon India Taiwan Equity Fund एक साल में 200% से ज्यादा का रिटर्न, अगर लगाए होते ₹1 लाख तो कितने हो गए होते

    Nippon India Taiwan Equity Fund एक साल में 200% से ज्यादा का रिटर्न, अगर लगाए होते ₹1 लाख तो कितने हो गए होते

    HighLights

    1. इस फंड ने एक साल में दिया 200% से ज्यादा का रिटर्न।

    नई दिल्ली। आजकल हर कोई म्यूचुअल फंड की बात कर रहा है, यहां पर मिलने वाला रिटर्न, और बाकी सुविधाएं निवेशकों को आकर्षित करती है। आमतौर पर माना जाता है कि म्यूचुअल फंड में आराम से 12% से 14% तक का रिटर्न मिल सकता है, हालांकि ये पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि शेयर बाज़ार का मूड कैसा है।

    लेकिन आज हम जिस फंड की बात कर रहे हैं, उसने रिटर्न के मामले में सारे रिकॉर्ड ही तोड़ दिए हैं। अगर किसी ने इसमें 1 साल पहले पैसा लगाया होता, तो आज उसका पैसा कई गुना हो चुका होता! सिर्फ यही नहीं, पिछले 6 महीने में इसने करीब 111% दिया है। आइए जानते हैं इस फंड का नाम और इसके रिटर्न के बारे में।

    आखिर कौन सा है ये जादुई फंड?

    इस सुपरहिट फंड का नाम है निप्पॉन इंडिया ताइवान इक्विटी फंड (Nippon India Taiwan Equity Fund)। इस फंड ने एक साल में 213.27% का रिटर्न दिया है। वहीं इसका एनएवी (NAV) 8 जून 2026 तक ₹38.75 था। देखा जाए तो इस फंड ने 1 साल में उम्मीद से भी ज्यादा रिटर्न दिया है। अगर इसके एग्जिट लोड की बात की जाए तो वो महज 1% है और इस फंड का कोई लॉक इन पीरियड नहीं है। फिलहाल इस फंड में निवेश नहीं कर सकते हैं क्योंकि इसकी इनवेस्टमेंट विंडो अभी बंद है।

    इस फंड के होलडिंग्स की बात करें तो सबसे ज्यादा इसमें इक्विटी में अपना पैसा लगा रखा है, साथ ही दूसरे सेक्टर में भी इस फंड ने थोड़ा-थोड़ा निवेश कर रखा है। बाकी होल्डिंग की बात करें तो-

    • क्रोमा एट: 5.90 %
    • विनवे टेक्नोलॉजी कंपनी लिमिटेड : 5.76 %
    • एमपीआई कॉर्पोरेशन: 5.74 %
    • मीडियाटेक इनकॉरपोरेशन: 4.56 %
    • डेल्टा इलेक्ट्रॉनिक्स इंक: 4.47 %
    • एक्टन टेक्नोलॉजी कॉर्पोरेशन: 4.18 %

    कैलकुलेशन से समझें-
    मान लीजिए कि आपने इस फंड में ₹1 लाख 1 साल के लिए लगाए। तो 213.27% की दर से आपका टोटल रिटर्न टैक्स काटने के बाद ₹2,85,544 होगा। टैक्स के साथ देखें तो 1 साल में आपके 1 लाख ₹3,13,270 होंगे, लेकिन म्यूचुअल फंड पर 12.5% टैक्स लगता है तो आपको कुल ₹2,85,544 ही मिलेंगे।

    खबरें और भी

    म्यूचुअल फंड को सुरक्षित क्यों माना जाते है?

    अगर आप शेयर बाज़ार में एकदम नए हैं और खुद से शेयर चुनने में डर लगता है, तो म्यूचुअल फंड आपके लिए बेस्ट है। सीधे शेयर खरीदने के मुकाबले यहां रिस्क काफी कम होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां आपके पैसे को आप खुद नहीं, बल्कि बाज़ार के एक्सपर्ट्स (जिन्हें हम फंड मैनेजर कहते हैं) संभालते हैं।

    इसके अलावा, आप अपनी पसंद के हिसाब से इक्विटी (शेयर), डेट (सरकारी बॉन्ड्स) या हाइब्रिड (दोनों का मिक्स) फंड चुन सकते हैं, जिससे बाज़ार के उतार-चढ़ाव का आपके पैसों पर ज़्यादा असर नहीं पड़ता।

    ये भी पढ़ें: Best Mutual Fund: ₹10,000 की मंथली SIP ने बनाया ₹1.2 करोड़ का मालिक! क्या आपके पास है ये 20 साल पुराना फंड?

    फंड में पैसा लगाने वाले निवेशक हुए मालामाल।

    ₹1 लाख लगाने पर कितना मिला होगा रिटर्न?