Parag Parikh का बड़ा दांव! 90% घटी न्यूनतम निवेश रकम, अब कम बजट वाले भी US Stocks से करेंगे बंपर कमाई
PPFAS GIFT ने अमेरिकी स्टॉक मार्केट में निवेश को आसान बनाने के लिए अपने दो आउटबाउंड पैसिव फंड्स में न्यूनतम ...और पढ़ें

Parag Parikh का बड़ा दांव! 90% घटी न्यूनतम निवेश रकम, अब कम बजट वाले भी US Stocks से करेंगे बंपर कमाई
HighLights
PPFAS ने अमेरिकी फंड्स में न्यूनतम निवेश 90% तक घटाया।
अब भारतीय निवेशक $500 से US स्टॉक मार्केट में निवेश कर सकेंगे।
पराग पारिख S&P 500 और Nasdaq 100 फंड्स में बदलाव।
बिजनेस डेक्स, नई दिल्ली। अगर आप अमेरिकी स्टॉक मार्केट में निवेश करना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए है। PPFAS GIFT ने अपने दो बड़े आउटबाउंड पैसिव फंड्स में शुरुआती निवेश की रकम में कटौती की है, जिससे अब यूएस मार्केट (US Stock Market) में निवेश करना काफी आसान हो जाएगा। आइए जानते हैं कि यूएस मार्केट में निवेश करने के लिए अब कितने रुपए चाहिए होंगे, और आप कैसे निवेश कर पाएंगे।
90% तक हुई कटौती!
PPFAS Alternate Asset Managers IFSC Private Limited (यानी PPFAS GIFT) ने निवेशकों को बड़ी राहत दी। पहले इन फंड्स में निवेश करने के लिए $5000 USD यानी कि लगभग ₹4.79 लाख लगते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब निवेश के लिए सिर्फ $500 USD यानी कि ₹48000 की जरूरत पड़ेगी।
किन फंड्स में हुआ बदलाव?
फंड हाउस ने ये राहत सिर्फ दो फंड्स के लिए दी है। इनमें पराग पारिख IFSC S&P 500 फंड ऑफ फंड (Parag Parikh IFSC S&P 500 Fund of Fund) और पराग पारिख IFSC Nasdaq 100 फंड ऑफ फंड (Parag Parikh IFSC Nasdaq 100 Fund of Fund) शामिल है।
निवेशकों को क्या होगा फायदा?
फंड हाउस के इस कदम से निवेशकों को काफी फायदा होगा। इससे अब ज्यादा से ज्यादा भारतीय ग्लोबल मार्केट में निवेश कर पाएंगे। पहले निवेश की रकम ज्यादा होने की वजह से रिटेल इन्वेस्टर्स ग्लोबल मार्केट में पैसा नहीं लगा पाते थे, लेकिन अब म बजट वाले निवेशक भी आसानी से पैसा लगा पाएंगे।
फंड हाउस के द्वारा किए बदलाव पर बात करते हुए PPFAS में बिजनेस डेवलपमेंट की हेड, हेमा ठक्कर ने कहा कि-
"जब हमने ये फंड्स लॉन्च किए थे, तो हमारा मकसद GIFT City के जरिए निवेशकों को ग्लोबल मार्केट में निवेश करने का एक आसान और पारदर्शी रास्ता देना था। मिनिमम इन्वेस्टमेंट को 5,000 डॉलर से घटाकर 500 डॉलर करना उसी दिशा में एक स्वाभाविक कदम है। हम मानते हैं कि ग्लोबल डाइवर्सिफ़िकेशन (विविधता) सिर्फ उन्हीं लोगों तक सीमित नहीं होना चाहिए जो शुरुआत में बड़ी रकम लगा सकें।"
कहां निवेश करते हैं ये फंड?
S&P 500 फंड बात करें तो ये फंड अमेरिका की 500 सबसे बड़ी और लीडिंग कंपनियों में पैसिव निवेश का मौका देता है। वहीं Nasdaq 100 फंड, नैस्डैक स्टॉक मार्केट की 100 सबसे बड़ी नॉन-फाइनांशियल कंपनियों (खासकर टेक्नोलॉजी, कम्युनिकेशंस और कंज्यूमर सेक्टर) में निवेश कराता है।
ये दोनों फंड्स ऐसे ETFs और UCITS में निवेश करते हैं, जिससे निवेशकों को अलग से कोई विदेशी ब्रोकरेज अकाउंट (Foreign Brokerage Account) खोलने और मैनेज करने का झंझट नहीं रहता है। इन फंड्स की खास बात ये भी है कि इनमें न तो कोई लॉक इन पीरियड रहता है और न ही किसी तरह का एग्जिट लोड।
डिस्क्लेमर- म्यूचुअल फंड में बारे में दी गई ये जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। किसी भी फंड में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।
ये भी पढ़ें: Best Mutual Fund: ₹10 लाख, 13 साल और ₹1.25 करोड़ का रिटर्न! आखिर क्या है इस फंड का नाम, आपके लिए कितना सही?
