सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Best Mutual Fund: ₹10 लाख, 13 साल और ₹1.25 करोड़ का रिटर्न! आखिर क्या है इस फंड का नाम, आपके लिए कितना सही?

Updated: Mon, 17 Aug 2026 07:13 PM (IST)

मार्केट में एक ऐसा फंड है जिसने 13 सालों में ₹10 लाख के निवेश को ₹1.25 करोड़ में बदल दिया ...और पढ़ें

Best Mutual Fund: ₹10 लाख, 13 साल और ₹1.25 करोड़ का रिटर्न! आखिर क्या है इस फंड का नाम, आपके लिए कितना सही?

Best Mutual Fund: ₹10 लाख, 13 साल और ₹1.25 करोड़ का रिटर्न! आखिर क्या है इस फंड का नाम, आपके लिए कितना सही?

HighLights

  1. HDFC मिड कैप फंड ने 13 साल में ₹1.25 करोड़ का रिटर्न दिया।

  2. यह ओपन-एंडेड मिडकैप फंड उच्च जोखिम वाला है।

  3. निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार से परामर्श करना महत्वपूर्ण है।

नई दिल्ली। जरा सोचिए, आप आज कहीं निवेश (Investment Idea) करते हैं और 10-15 सालों बाद वो छोटा सा निवेश करोड़ों में बदल जाता है। आपको भी ये सोचकर अच्छा लगा न? ऐसे ही हर निवेशक चाहता है कि उसका किया हुआ निवेश सालों बाद अच्छा खासा फल दे। लेकिन इसके लिए जरूरी है सही समय पर सही निवेश करना।

मार्केट में आज ऐसे कई म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) मौजूद हैं। कुछ फंड नए और कुछ पुराने। ऐसे में ये पता लगाना बहुत मुश्किल है आगे आपको कौन अच्छा रिटर्न दे सकता है। इसी कड़ी में ऐसा ही एक फंड है, जिसने 13 सालों में ₹10 लाख के निवेश को करीब ₹1.25 करोड़ का बना दिया। आइए आपको बताते हैं कि उस फंड का नाम।

क्या है उस फंड का नाम?

लाखों के फंड को करोड़ों में बदलने वाले इस फंड का नाम है HDFC Mid Cap Fund Direct Growth। ये एक ओपन-एंडेड स्कीम है, जिसका मतलब है कि निवेशक जब चाहें तब इसमें पैसा लगा सकते हैं और जब चाहें तब इस फंड से बाहर हो सकते हैं। इस फंड की शुरुआत 1 जनवरी 2013 में हुई थी, और तब से अब तक इसने अपने निवेशकों को काफी खुश किया।

क्या कहते हैं आंकड़े?

  • फंड का कुल AUM: ₹ 1,05,142 Cr
  • इस समय फंड का NAV: ₹236.37
  • 13 साल का रिटर्न: 20.49%
  • 5 साल का रिटर्न: 20.96%
  • 1 साल का रिटर्न: 12.23%

SIP के जरिए कितना बना होगा फंड?

जब से इस फंड की शुरुआत हुई, तबसे अगर किसी ने इस फंड में हर महीने ₹5000 की एसआईपी की होगी, तो 13 सालों में उसने ₹7,80,000 निवेश किए होंगे। वहीं रिटर्न की बात करें तो, 13 सालों में उस निवेशक को ₹33,35,295 रिटर्न में मिले होंगे।

कैलकुलेशन में देखें, तो लमसम में निवेश किए हुए पैसे पर ज्यादा रिटर्न मिला, जबकि एसआईपी के जरिए किए गए निवेश से उतना बड़ा फंड तैयार नहीं हो पाया।

क्या आप कर सकते हैं निवेश?

इस फंड में अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो ₹100 की एसआईपी या फिर ₹100 के लमसम से शुरुआत कर सकते हैं। अच्छी बात ये है कि इस फंड में निवेश करने का कोई लॉक इन पीारियड नहीं है। वहीं 1 साल के बाद इसमें से पैसा निकालने पर कोई एग्जिट लोड भी नहीं लगेगा।

क्या आपको इस फंड में निवेश करना चाहिए?

विशेषज्ञों का मानना है कि मिडकैप कैटेगरी का ये फंड काफी ज्यादा रिस्क वाला (High Risk) होता है। इसलिए, ये स्कीम सिर्फ उन्हीं निवेशकों के लिए सही है जो बाजार के उतार-चढ़ाव को झेलने का जोखिम उठा सकते हैं। इसके अलावा निवेशकों को सिर्फ इसके पिछले रिकॉर्ड देखकर नहीं, बल्कि अपनी जरूरतों के हिसाब से निवेश करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: म्यूचुअल फंड के बारे में यहां दी गई जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। कहीं भी निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें: Best Credit Card: ₹0 ज्वाइनिंग फीस, 6% कैशबैक; फेस्टिव सीजन में ट्रैवल और शॉपिंग में बेहद काम आएगा ये क्रेडिट कार्ड