Best Credit Card: ₹0 ज्वाइनिंग फीस, 6% कैशबैक; फेस्टिव सीजन में ट्रैवल और शॉपिंग में बेहद काम आएगा ये क्रेडिट कार्ड
Best Credit Card for Shopping: यह कार्ड फेस्टिव सीजन में शॉपिंग और यात्रा पर आकर्षक ऑफर भी प्रदान करता है, साथ ही UPI लेनदेन पर भी कैशबैक देता है। ...और पढ़ें

Best Credit Card: ₹0 ज्वाइनिंग फीस, 6% कैशबैक; फेस्टिव सीजन में ट्रैवल और शॉपिंग में बेहद काम आएगा ये क्रेडिट कार्ड
HighLights
शून्य ज्वाइनिंग फीस और ट्रैवल-डाइनिंग पर 6% कैशबैक।
फेस्टिव सीजन में शॉपिंग और यात्रा पर आकर्षक ऑफर।
UPI लेनदेन पर 1% कैशबैक; ₹25000 सैलरी वाले भी पात्र।
नई दिल्ली। देशभर में मानसून की बहार है और फेस्टिव सीजन भी आने वाला है। ऐसे में अब कई लोग शॉपिंग करेंगे, बाहर खाने-पीने जाएंगे या फिर दोस्त या फैमिली के साथ घूमने-फिरने का प्लान बना लेंगे। इन सारी चीजों को करने में जेब पर काफी असर पड़ता है। लेकिन अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है।
आज आपको एक ऐसे क्रेडिट कार्ड के बारे में बताएंगे, जिसके लिए आपको किसी तरह की कोई ज्वाइनिंग फीस नहीं देनी होगी। वहीं इस कार्ड पर ट्रैवल और डाइनिंग पर किए गए हर खर्च पर बंपर कैशबैक भी मिलेगा। तो आइए बतातें कि आखिर ये कार्ड कौन सा है और इसके क्या-क्या फायदे हैं?
क्या है इस कार्ड का नाम?
इस खास कार्ड का नाम है Yes Bank Paisa Save Rupay Credit Card। इस कार्ड को लेने के लिए आपको किसी तरह की ज्वाइनिंग फीस नहीं देनी होगी। इस कार्ड को खास कैशबैक के लिए डिजाइन किया है। वहीं इस कार्ड की एनुअल फीस एक साल के लिए ₹499 है। लेकिन अगर आप कार्ड से साल भर में ₹1.2 लाख का खर्चा करते हैं, तो एनुअल फीस माफ भी हो जाती है। इस कार्ड की सबसे अच्छी बात ये है कि ₹25000 की सैलरी वाला इंसान भी इस कार्ड को ले सकता है।
क्या हैं इस कार्ड के फायदे?
इस कार्ड की खासियत है इसका कैशबैक। ये कार्ड ट्रैवल और डाइनिंग पर 6% का कैशबैक दे रहा है। वहीं UPI के जरिए किए गए हर ₹200 के पेमेंट पर भी ये कार्ड 1% का कैशबैक देता है, लेकिन उसके लिए कम से कम ₹2000 का लेनदेन होना चाहिए। ये कार्ड रिवॉर्ड प्वाइंट के रूप में कैशबैक देता है और 1 रिवॉर्ड प्वाइंट की कीमत ₹1 है। वहीं हर महीने सिर्फ ₹3000 तक का कैशबैक ही एक कार्ड पर मिल सकता है।
खबरें और भी
कहां-कहां मिल रहा ऑफर?
फेस्टिव सीजन के समय पर ये कार्ड कई जगहों पर ऑफर दे रहा है। जैसे Zepto पर शुक्रवार, शनिवार और रविवार को ₹1250 के ऑर्डर पर ₹100 की छूट 27 सितंबर 2026 तक के लिए मिल रही है। वहीं Goibibo से फ्लाइट, होटल और बस की बुकिंग पर 20% की छूट मिल रही है(ये ऑफर 24 सितंबर 2026 तक के लिए है)। इसके अलावा Paytm, District, Make My Trip और Swiggy जैसे प्लेटफॉर्म पर भी काफी आकर्षक ऑफर मिल रहे हैं।
इस कार्ड के नुकसान क्या हैं?
जैसे हर चीज के नफे नुकसान होते हैं, वैसे ही इस कार्ड के फायदे के साथ कुछ नुकसान भी हैं:
- तेजी से मिलने वाले वैल्यू-बैक पर कैपिंग
- मुफ्त एयरपोर्ट लाउंज एक्सिस नहीं
- 3.50% फॉरेक्स मार्क अप फीस
- ₹2000 से कम के UPI लेनदेन पर कोई वैल्यूबैक नहीं
किसे लेना चाहिए ये कार्ड?
अगर आप एक ऐसा कार्ड देख रहे हैं जिसमें किसी तरह की कोई एनुअल फीस नहीं लगती और आप काफी ज्यादा ट्रैवल करते हैं, तो आपके लिए यस बैंक पैसासेव क्रेडिट कार्ड बढ़िया होगा। वहीं अगर आप क्रेडिट कार्ड और अच्छे ऑफर जैसे कि फ्यूल में छूट, लाउंज एक्सिस जैसी सुविधाएं चाहते हैं, तो और अच्छा कार्ड देख सकते हैं।