सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SIP Calculation: ₹3000 निवेश से ₹2 करोड़ का फंड, कितने साल में तैयार होगा मोटा कॉर्पस? देखिए पूरा कैलकुलेशन

Published: Tue, 22 Sep 2026 04:43 PM (IST)

SIP calculations: यह लेख बताता है कि रिटायरमेंट के लिए ₹2 करोड़ का फंड बनाने हेतु विभिन्न आयु में शुरू की गई SIP की मासिक राशि कितनी होनी चाहिए।

₹3000 निवेश से कितने साल में बनेगा ₹2 करोड़ का मोटा फंड?

₹3000 निवेश से कितने साल में बनेगा ₹2 करोड़ का मोटा फंड?

HighLights

  1. 25 की उम्र से ₹3,100 मासिक SIP से ₹2 करोड़ संभव।

  2. 40 की उम्र में ₹20,000 मासिक SIP की आवश्यकता होगी।

  3. जल्दी निवेश से कंपाउंडिंग का लाभ, कम राशि में बड़ा फंड।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: रिटायरमेंट के बाद एक निश्चिंत और खुशहाल जिंदगी जीने के लिए सही उम्र में फाइनेंशियल प्लानिंग शुरू करना बेहद जरूरी है। महंगाई जिस रफ्तार से बढ़ रही है, उसे देखते हुए रिटायरमेंट की उम्र तक ₹2 करोड़ का फंड (Corpus) होना एक सुरक्षित और मजबूत रिटायरमेंट का मानक माना जाता है।

लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि ₹2 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने के लिए आपको हर महीने म्यूचुअल फंड SIP (Mutual Fund SIP) में कितना निवेश करना होगा और कितने साल में यह आंकड़ा आप बना सकते हैं।

कितने साल में बनेगा ₹2 करोड़ का कॉर्पस?

1. अगर आप 60 साल की उम्र के हिसाब से 25 साल की उम्र में शुरुआत करते हैं तो

  • निवेश का समय : 35 साल (420 महीने)
  • महीने का निवेश: मात्र ₹3,100
  • कुल निवेश: ₹13.02 लाख

कंपाउंडिंग का फायदा: करियर की शुरुआत में ही सिर्फ ₹3,100 महीना बचाकर आप अपनी जेब से सिर्फ ₹13 लाख लगाएंगे, जबकि कम्पाउंडिंग की ताकत आपको ₹1.87 करोड़ का शुद्ध मुनाफा कमाकर देगी।

2. अगर आप 30 साल की उम्र में शुरुआत करते हैं:

  • समय अवधि: 30 साल (360 महीने)
  • मंथली SIP: ₹5,700
  • कुल निवेश: ₹20.52 लाख

कम्पाउंडिंग का फायदा: 5 साल की देरी करने पर आपकी मंथली SIP लगभग दोगुनी हो जाती है। अब आपको लक्ष्य पूरा करने के लिए ₹3,100 के बजाय ₹5,700 प्रति माह लगाने होंगे।

3. अगर आप 35 साल की उम्र में शुरुआत करते हैं:

  • समय अवधि: 25 साल (300 महीने)
  • मंथली SIP: ₹10,500
  • कुल निवेश: ₹31.50 लाख
  • कम्पाउंडिंग का फायदा: 35 की उम्र तक आते-आते जिम्मेदारियां बढ़ती हैं और निवेश का समय घटकर 25 साल रह जाता है। अब आपको हर महीने ₹10,500 की बड़ी SIP चालू करनी होगी।

4. अगर आप 40 साल की उम्र में शुरुआत करते हैं:

  • समय अवधि: 20 साल (240 महीने)
  • मंथली SIP: ₹20,000
  • कुल निवेश: ₹48.00 लाख

देरी से निवेश शुरू करने पर होता है नुकसान

25 की उम्र के मुकाबले 15 साल की देरी करने से आपको ₹2 करोड़ बनाने के लिए हर महीने ₹20,000 की भारी-भरकम SIP करनी पड़ेगी और आपकी जेब से कुल ₹48 लाख जाएंगे (जो 25 की उम्र के मुकाबले ₹35 लाख ज्यादा है)।

इनवेस्टमेंट में देरी होने की वजह से 25 की उम्र में केवल ₹3,100 प्रति माह से जो लक्ष्य हासिल हो सकता है, वही लक्ष्य 40 की उम्र में ₹20,000 प्रति माह मांगने लगता है। इसलिए, रिटायरमेंट के लिए सही समय का इंतजार करने के बजाय आज ही छोटी रकम से ही सही, अपनी SIP की शुरुआत करें।

डिस्क्लेमर: यह कैलकुलेशन सामान्य जानकारी के लिए दी गई है। जागरण बिजनेस आपको कहीं भी निवेश की सलाह नहीं देता है। 

यह भी पढ़ें: जाम्बिया में फिर से तांबा पिघलाएगी अनिल अग्रवाल की वेदांता, देश के सबसे बड़े स्मेल्टर प्लांट में से एक; खर्च हुए ₹3350 करोड़