₹6000 की SIP से बनाएं ₹9 करोड़ का फंड, हर महीने पाएं ₹6 लाख की पेंशन; जान लीजिए ये धांसू स्कीम
SIP Investment Calculations: सही निवेश रणनीति अपनाकर ₹6000 की स्टेप-अप SIP से 30 साल में ₹9 करोड़ का फंड बनाया जा सकता है। इस फंड से रिटायरमेंट के बा ...और पढ़ें

₹6000 की SIP से ₹9 करोड़ का फंड और ₹6 लाख महीना पेंशन!
HighLights
₹6000 स्टेप-अप SIP से 30 साल में ₹9 करोड़ फंड।
₹9 करोड़ फंड से SWP द्वारा ₹6 लाख मासिक पेंशन।
महंगाई के कारण रिटायरमेंट में बड़ी पेंशन की जरूरत।
नई दिल्ली: रिटायरमेंट के बाद हर महीने लाखों की पेंशन पाना सुनने में भले ही मुश्किल लगे, लेकिन सहीं निवेश रणनीति अपनाई जाए तो यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। अगर कोई व्यक्ति 30 साल की उम्र से हर महीने सिर्फ ₹6000 की SIP शुरू करता है और उसे लगातार बढ़ाता है, तो रिटायरमेंट तक करीब ₹9 करोड़ का बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है।
इस फंड के जरिए बाद में हर महीने करीब ₹6 लाख तक की नियमित पेंशन भी ली जा सकती है। यह पूरा गणित SIP (Systematic Investment Plan) और SWP (Systematic Withdrawal Plan) के कॉम्बिनेशन पर आधारित है।
कैसे बनेगा ₹9 करोड़ का फंड? (SIP कैलकुलेशन समझें)
इस प्लान में “स्टेप-अप SIP” का इस्तेमाल किया गया है, यानी हर साल निवेश राशि बढ़ाई जाती है।
मान लीजिए आपकी
* शुरुआती SIP: ₹6000 प्रति माह
* सालाना बढ़ोतरी: 10%
* निवेश अवधि: 30 साल (उम्र 30 से 60 साल)
* अनुमानित रिटर्न: 15% सालाना
इन मान्याताओं के आधार पर
* 30 साल बाद कुल फंड: ₹9.01 करोड़ जमा हो जाएगा।
अब यहां तुलना समझें:
* अगर आप SIP नहीं बढ़ाते (फिक्स ₹6000 ही रखते):
* तब फंड बनेगा सिर्फ ₹4.20 करोड़ का
* यानी सिर्फ 10% सालाना बढ़ोतरी से फंड दोगुने से ज्यादा हो जाता है ।
स्टेप-अप SIP क्यों जरूरी है?
* अगर आपकी सैलरी बढ़ती है तो निवेश भी बढ़ना चाहिए ताकि आपकी सेविंग हो सके।
* कंपाउंडिंग का असर ज्यादा तेज होता है।
* लंबी अवधि में बड़ा कॉर्पस बनता है।
₹6 लाख महीना पेंशन कैसे मिलेगी? (SWP कैलकुलेशन)
रिटायरमेंट के समय जब आपके पास करीब ₹9 करोड़ का फंड तैयार हो जाता है, तब Systematic Withdrawal Plan (SWP) आपके लिए एक नियमित आय का जरिया बन जाता है। इसमें आपका पूरा पैसा एक साथ निकालने के बजाय म्यूचुअल फंड में ही निवेशित रहता है और आप हर महीने उसमें से एक तय रकम निकालते रहते हैं।
SWP कैलकुलेशन
मान लीजिए
* कुल फंड: ₹9 करोड़
* अवधि: 25 साल (60 से 85 साल)
* अनुमानित रिटर्न: 7%
* मंथली पेंशन: ₹6 लाख
इसमें खात बात यह है कि
* 25 साल तक ₹6 लाख महीना निकालने के बाद भी करीब ₹2.64 करोड़ बच सकते हैं।
इतनी बड़ी पेंशन की जरूरत क्यों पड़ेगी?
* महंगाई (Inflation) बड़ा फैक्टर है।
* आज का ₹50,000 खर्च 30 साल बाद बढ़कर लगभग ₹5 लाख हो सकता है।
* मेडिकल और अन्य खर्च जोड़ें तो ₹6 लाख महीना उचित माना गया है।
खबरें और भी
डिस्क्लेमर: यह खबर सामान्य जानकारी के लिए है। जागरण बिजनेस किसी प्रकार के निवेश की सलाह नहीं देता। निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।