SIP: हर महीने बचाएं सिर्फ ₹24,000 और बनेंगे ₹6 करोड़ के मालिक, 10% वाले इस फॉर्मूले से बनेगा जबरदस्त फंड!
SIP Calculations: म्यूचुअल फंड की SIP में हर महीने ₹24,000 का निवेश और सालाना 10% स्टेप-अप से ₹6 करोड़ का फंड बनाया जा सकता है।
-1787050820539_m.webp)
SIP में निवेश का बेस्ट तरीका
HighLights
हर महीने ₹24,000 की SIP से ₹6 करोड़ संभव।
सालाना 10% स्टेप-अप SIP से फंड दोगुना होता है।
कंपाउंडिंग की शक्ति से लंबी अवधि में बड़ा लाभ।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: आज के टाइम पर लोग निवेश के लिहाज से म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) की SIP (Systematic Investment Plan) की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। एसआईपी आज के दौर में निवेश का एक लोकप्रिय ऑप्शन बन चुका है। ऐसे में अक्सर हम सुनते हैं कि छोटी रकम बचाकर भी करोड़ों का फंड तैयार किया जा सकता है।
ऐसे में आज हम आपके लिए एक ऐसा उदाहरण लाएं हैं जो आपको आपके निवेश की प्लानिंग में मदद करेगा। अगर आप हर महीने ₹24,000 की SIP शुरू करते हैं और इस निवेश को लंबे समय तक सही और ईमानदारी से चलाते हैं, तो ₹6 करोड़ तक का कॉर्पस बनकर तैयार हो सकता है। यानी आपके हर महीने के ₹24,000 निवेश पर बन सकता है 6 करोड़ रुपए का फंड।
कैलकुलेशन से समझें
अगर आप हर महीने ₹24,000 SIP में निवेश करते हैं तो :
हर महीने निवेश= ₹24,000
सालाना निवेश = ₹24,000 × 12 = ₹2,88,000
कुल निवेश= ₹63.36 लाख
अनुमानिच रिटर्न= 12%
फाइनल फंड= ₹3 करोड़
22 साल में 3 करोड़ का फंड तैयार होता है। यह एक अच्छी और बड़ी रकम है लेकिन कई लोगों को रिटायरमेंट में ज्यादा फंड की जरूरत पड़ती है। ऐसे में एक ऐसा तरीका है जो आपको फंड को डबल कर सकता है।
कैसे बनेगा 6 करोड़ का फंड?
अब असली खेल शुरू होता है। अगर हर साल SIP में 10% की बढ़ोतरी (Step-UP Sip) कर दी जाए, तो निवेश की रकम भी लगातार बढ़ती जाती है और उस बढ़ी हुई रकम पर भी रिटर्न मिलता रहता है।
कैलकुलेशन
हर महीने निवेश= ₹24,000
सालाना स्टेप-अप= 10%
कुल निवेश= ₹1.15 करोड़
अनुमानित रिटर्न= 12%
फाइनल फंड= ₹6 करोड़
इसका मतलब है कि सिर्फ निवेश बढ़ाने से आपका फंड दोगुना हो सकता है।
कंपाउंडिंग का असली खेल
SIP निवेश में सबसे बड़ी ताकत कंपाउंडिंग की होती है। जितना ज्यादा समय तक पैसा निवेश में रहता है, उतना ही तेजी से वह बढ़ता है। यही वजह है कि एक्सपर्ट हमेशा जल्दी निवेश शुरू करने की सलाह देते हैं। अगर निवेश में देरी होती है, तो बाद में उसी लक्ष्य को पाने के लिए ज्यादा पैसा लगाना पड़ता है।
हालांकि 12% रिटर्न का अनुमान सामान्य बाजार प्रदर्शन पर आधारित होता है, लेकिन यह तय नहीं है। बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण रिटर्न कम या ज्यादा हो सकता है।
Disclaimer: म्यूचुअल फंड के बारे में यहां दी गई जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। कहीं भी निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।
