SIP Investment Calculation: 10 साल में बनना है 'करोड़पति'? जानें हर महीने कितने की करनी होगी SIP; देखें पूरा फॉर्मूला
SIP Monthly Investment Calculation: यह लेख बताता है कि कैसे सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिए 10 साल में 1 करोड़ रुपये का फंड बनाया जा सकता ...और पढ़ें
-1781680285401_m.webp)
HighLights
10 साल में 1 करोड़ का फंड बनाने का लक्ष्य।
विभिन्न रिटर्न दरों पर मासिक SIP राशि की गणना।
इक्विटी म्यूचुअल फंड 10% से अधिक रिटर्न के लिए।
नई दिल्ली: हर इंसान का सपना होता है कि उसके पास बड़ी पूंजी (Large Capital) हो, ताकि वह अपने भविष्य के लक्ष्यों (जैसे रिटायरमेंट या नया घर) को आसानी से पूरा कर सके। फिक्सड डिपॉजिट (FD) या सोने (Gold) में निवेश करना सुरक्षित जरूर है, लेकिन इसमें 1 करोड़ का बड़ा फंड बनाने में बहुत लंबा समय लग जाता है। ऐसे में म्यूचुअल फंड की सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) एक बेहतरीन और व्यावहारिक जरिया बनकर उभरी है।
कैसे बनाएं करोड़ों का फंड
यदि आप अगले 10 वर्षों (एक दशक) में 1 करोड़ का फंड तैयार करना चाहते हैं, तो आपको आज से ही एक निश्चित राशि की मंथली SIP शुरू करनी होगी। हालांकि, यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आपको अपने पोर्टफोलियो पर सालाना कितना रिटर्न (CAGR) मिलता है।
1 करोड़ के लिए हर महीने करें कितने की SIP?
म्यूचुअल फंड कैलकुलेटर के गणित के हिसाब से समझें कि आपको हर महीने जेब से कितने रुपये निकालने होंगे?
* 12% सालाना रिटर्न पर: अगर आपका पोर्टफोलियो हर साल 12% की दर से बढ़ता है, तो 1 करोड़ रूपये का लक्ष्य हासिल करने के लिए आपको हर महीने ₹43,150 की SIP करनी होगी। 10 साल में आपकी कुल जमा राशि पर बना वेल्थ करीब ₹1,00,25,431 हो जाएगा।
* 14% सालाना रिटर्न पर: अगर बाजार बेहतर प्रदर्शन करता है और आपको 14% का रिटर्न मिलता है, तो मंथली निवेश का बोझ थोड़ा कम हो जाएगा। तब आपको हर महीने ₹38,250 जमा करने होंगे। ऐसे में 10 साल बाद आपके पास ₹1,00,24,995 राशि जमा हो जाएगी।
खबरें और भी
* 16% सालाना रिटर्न पर: यदि आपका पोर्टफोलियो शानदार प्रदर्शन करते हुए 16% का सालाना रिटर्न देता है, तो आप महज ₹33,750 रुपये की मंथली SIP से भी 10 साल में 1 करोड़ रुपये करीब ₹1,00,05,913 रुपये के मालिक बन जाएंगे।
इक्विटी म्यूचुअल फंड क्यों है जरूरी?
एक्सपर्ट्स का कहना है कि 10% से अधिक का सालाना रिटर्न आमतौर पर सिर्फ इक्विटी म्यूचुअल फंड ( Equity Mutual Funds) में ही संभव है, डेट स्कीम्स (Debt Schemes) में नहीं। इसलिए, अगर आपका लक्ष्य 10 साल जैसी मध्यम अवधि में 1 करोड़ रुपये जुटाना है, तो आपके पोर्टफोलियो का बड़ा हिस्सी इक्विटी स्कीम्स की तरफ झुका होना चाहिए। हालांकि, इक्विटी में बाजार का जोखिम (Market Risk) भी शामिल होता है, इसलिए निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें।
डिस्क्लेमर: यहां म्यूचुअल फंड पर दी गई जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।