Top 5 Mutual Fund: 5 साल में 21% से ज्यादा का रिटर्न, ₹15 लाख के बनाए 25 लाख; SIP शुरू की तो बन जाएंगे मालामाल?
Top 5 Mutual Funds: म्यूचुअल फंड एक्सपर्ट ने जुलाई में निवेश के लिए 5 बेहतरीन फंड्स सुझाए हैं। ये फंड्स SIP के जरिए 5 सालों में ₹25 लाख से अधिक का कॉर ...और पढ़ें

5 सालों में 21% से ज्यादा का रिटर्न, तैयार किया ₹25 लाख का कॉर्पस, SIP शुरू करने के लिए कौन से हैं वो 5 फंड? (AI Generated Image)
HighLights
एक्सपर्ट ने जुलाई के लिए 5 म्यूचुअल फंड सुझाए।
मिडकैप फंड्स में SIP से अच्छा रिटर्न संभव।
5 साल में ₹25 लाख से अधिक का फंड तैयार।
नई दिल्ली। अगर आप भी जुलाई के महीने से म्यूचुअल फंड में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए हैं। बाजारों में कई सारे फंड्स मौजूद हैं, लेकिन उनमें से अपने लिए सही फंड चुनना काफी मुश्किल है। इसलिए हम आपके लिए ऐसे 5 फंड खोज कर लाएं जो आपको कुछ सालों में ही लखपति बना सकते हैं।
म्यूचुअल फंड एक्सपर्ट अनिरुद्ध गुप्ता ने 5 ऐसे फंड के नाम सुझाए हैं, जो जुलाई के महीने और ताजा वैश्विक हालातों को देखते हुए काफी सही हैं। आइए आपको उन पांच फंड्स के नाम बताते हैं और कैलकुलेशन के जरिए भी आपको समझाने की कोशिश करेंगे कि आप कैसे अपने लिए लाखों का फंड तैयार कर पाएंगे।
कौन हैं वो 5 म्यूचुअल फंड?
- कोटक मिडकैप फंड
- निप्पॉन इंडिया मिडकैप ग्रोथ फंड
- एसबीआई लार्ड एंड मिडकैप फंड
- आदित्य बिरला सनलाइन निफ्टी डिफेंस इंडेक्स फंड
- कोटक इक्विटी सेविंग्स
| फंड का नाम | फंड का साइज (AUM in cr) | Min SIP | NAV | Ex Ratio | 5 साल का CAGR |
| कोटक मिडकैप फंड | ₹ 64,749 Cr | ₹100 | ₹168.01 | 0.38% | 18.45% |
| निप्पॉन इंडिया मिडकैप ग्रोथ फंड | ₹ 47,415 Cr | ₹100 | ₹4,954.98 | 0.73% | 21.46% |
| एसबीआई लार्ज एंड मिडकैप फंड | ₹ 53,527.40 Cr | ₹500 | ₹105.05 | 0.86% | 12.17% |
| आदित्य बिरला सनलाइन निफ्टी डिफेंस इंडेक्स फंड | ₹ 1,165 Cr | ₹500 | ₹13.66 | 0.28% | NA |
| कोटक इक्विटी सेविंग्स | ₹ 10,108 Cr | ₹100 | ₹30.30 | 0.67% | 10.67% |
कैलकुलेशन से समझें:
आमतौर पर म्यूचुअल फंड लंबी अवधि में 12% का रिटर्न देते हैं। लेकिन अगर आपके पास किसी फंड के रिटर्न का आंकड़ा हो तो आपके लिए कैलकुलेशन आसान हो जाता है। मान लीजिए आपने निप्पॉन इंडिया मिडकैप ग्रोथ फंड में एसआईपी की शुरुआत की। तो इस फंड में आप ₹25 लाख से ज्यादा का फंड तैयार कर सकते हैं।
- हर महीने का निवेश- ₹25000
- निवेश की अवधि- 5 साल
- 5 सालों में मिलने वाला ब्याज- 21.46%
- 5 सालों में कुल निवेश- ₹15,00,000
- 5 सालों में मिला रिटर्न- ₹10,56,549
- 5 सालों में तैयार हुआ फंड- ₹25,56,549
कैलकुलेशन से देखा जाए तो आप महज 5 सालों में अपने लिए ₹25 लाख से ज्यादा का रिटर्न तैयार कर सकते हैं।
(डिस्क्लेमर- यहां दी गई जानकारी निवेश की सलाह नहीं है, किसी भी फंड में निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।)
ये भी पढ़ें: Motilal Oswal ला रहा नया NFO, BSE के इस खास इंडेक्स में लगाएगा पैसा, जानिए कब तक है निवेश करने का मौका?