सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सरकार की इन 6 योजनाओं से डायरेक्ट जेब में आएगा पैसा! जानिए आप कैसे उठा सकते हैं पूरा फायदा

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 03:11 PM (IST)

    सरकार ने प्रधानमंत्री जन धन से लेकर उज्ज्वला जैसी 6 प्रमुख योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं ने आम लोगों और उद्योगों को सीधा वित्तीय लाभ पहुंचाया है, जि ...और पढ़ें

    इन सरकारी योजनाओं में जरूर करें निवेश!

    इन सरकारी योजनाओं में जरूर करें निवेश!

    HighLights

    1. जन धन से बैंकिंग, मुद्रा से छोटे कारोबारियों को लोन।

    2. मेक इन इंडिया ने विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा दिया।

    3. पीएम किसान, उज्ज्वला से गरीबों को सीधा लाभ।

    नई दिल्ली: सरकार ने कई ऐसी योजनाएं शुरू कीं हैं जिनमें भारी निवेश के साथ आम लोगों से लेकर उद्योग तक को सीधा फायदा मिलता है। बैंकिंग से लेकर मैन्युफैक्चरिंग और निवेश तक, इन योजनाओं ने देश की दिशा और दशा दोनों बदलने का काम किया है।

    1. प्रधानमंत्री जन धन योजना

    2014 में शुरू की गई प्रधानमंत्री जन धन योजना (Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana) का मकसद हर परिवार को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ना था। इसके तहत जीरो बैलेंस खाते, बीमा, पेंशन और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर जैसी सुविधाएं दी गईं। इस योजना में करोडो़ं लोगों को पहली बार बैंकिंग से जोड़ा और सरकारी सब्सिडी सीधे खाते में पहुंचाने का रास्ता साफ किया।

    2. मेक इन इंडिया

    'मेक इन इंडिया' (Make In India) पहले के जरिए सरकार ने देश को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने का लक्ष्य रखा। इसके तहत इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश और स्किल डेवलपमेंट पर जोर दिया गयाष 25 सेक्टरों में निवेश आकर्षित करने और बिजनेस नियमों को आसान बनाने के लिए बड़े सुधार किए गए, जिससे भारत में उत्पादन को बढ़ावा मिला।

    3. प्रधानमंत्री मुद्रा योजना

    2015 में लॉन्च हुई मुद्रा योजना (PMMY) के तहत छोटे कारोबारियों को बिना गारंटी के लाखों रुपये तक का लोन दिया जाता है। अब तक करोड़ों लोन मंजूर किए जा चुके हैं और कुल राशि लाखों करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। इस योजना ने स्टार्टअप और छोटे उद्यमियों को नई उड़ान दी है।

    खबरें और भी

    4. उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (PLI) योजना

    सरकार की PLI यानी प्रोडक्शन लिंक्ड इनसेंटिव योजना देश की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को बढ़ाने के लिए लाई गई, जिसमें करीब ₹1.97 लाख करोड़ का प्रोत्साहन पैकेज शामिल है। यह योजना अब 14 सेक्टरों तक फैल चुकी है और सैकड़ों कंपनियों को इसका फायदा मिला है। मोबाइल, ऑटो, फार्मा और टेक्सटाइल जैसे क्षेत्रों में उत्पादन तेजी से बढ़ा है।

    5. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना

    PM Kisaan Yojana के तहत पात्र किसान परिवारों को सरकार द्वारा सालाना ₹6,000 की राशि सीधे (DBT) 3 समान किस्तों में दी जाती है। यदि आप किसान हैं, तो PM-KISAN पोर्टल या अपने नजदीकी कृषि विभाग/कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर आवेदन करें।

    6. उज्ज्वला योजना

    2016 में शुरू हुई उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को मुफ्त LPG कनेक्शन दिए गए। अब तक 10 करोड़ से ज्यादा कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इस योजना में सब्सिडी के जरिए हर साल हजारों करोड़ रुपये खर्च किए जाते हैं, जिससे ग्रामीण परिवारों को साफ ईंधन और बेहतर जीवन मिला।

     

    इन योजनाओं में किया गया भारी निवेश केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका असर जमीनी स्तर पर दिखा है। बैंकिंग पहुंच बढ़ी, उद्योग को गति मिली, टेक्नोलॉजी में भारत मजबूत हुआ और गरीब वर्ग को सीधा लाभ मिला। 

    डिस्क्लेमर: यह खबर सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी निवेश या नाम रजिस्टर करवाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। 

     यह भी पढ़ें: Income कम है फिर भी भरना होगा ITR! भूलकर भी न करें इग्नोर, जान लीजिए ये 7 जरूरी नियम